सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु की सादगीभरी शादी की रस्में, परिवार संग खूबसूरत पलों की तस्वीरें वायरल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी की रस्में चल रही हैं। शादी समारोह में मेहंदी, माता पूजन औरमण्डप के आयोजन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के बेटे होने के बाद भी डॉ. अभिमन्यु की शादी बिलकुल अलग अंदाज में शोर-शराबे से दूर हो रही है। डॉ. अभिमन्यु यादव भी शादी समारोह में सदगी भरे अंदाज में साधारण से लाल लिबास में नजर आए। आंखों पर काला चश्मा, कानों में टॉप्स और माथेपर जगमगाता तिलक लगाए नजर आए। डॉ. अभिमन्यु यादव ने गजरानुमा माला भी पहन रखी थी। शादी में अब तक गणेश पूजनबता दें कि डॉ. अभिमन्यु-इशिता की शादी में अब तक गणेश पूजन, हल्दी, मेहंदी, माता पूजन जैसे आयोजन हो चुके हैं। आज शाम को अथर्व होटलमें महिला संगीत होगा। उसके बाद सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव, खरगोन की डॉ. इशिता के संग सामूहिक विवाह समारोह में विवाहबंधन में बंधेंगे। इसके बाद कल 30 नवंबर की शाम को अथर्व होटल में रिसेप्शन होगा।विवाह सम्मलेन में खास लोगों को आमंत्रित किया गया है।इसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, गौतम टेटवाल समेत दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, मंत्री, अफसर औरपार्टी के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह के माता पूजन, मंडप, मेहंदी और डांस के फोटो वायरल हुए। जिसमेसीएम सहित पूरा परिवार नजर आ रहा है। शादी की रस्मों में सीएम सपत्नीक पूजन करते नजर आ रहे है तो वहीं दूल्हा बने डॉ अभिमन्यु और डॉ इशिताकी मेहंदी की रस्म के फोटो भी सामने आए है। जिसमें सीएम का परिवार पूजन के बाद एक साथ शादी का जश्न मनाता दिखाई दे रहा है।
कोडीन कफ सिरप कांड में नया मोड़, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की CBI जांच की मांग

कोडीन कफ सिरप मामले में यूपी में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथी अमित सिंहटाटा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आया। अब धनंजय सिंह के एक मैसेज से मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्वसांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए धनंजय सिंह ने लिखा कि ‘मुझे पता है कि कफसिरप मामले में कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकारों को गुमराह किया। मेरे बारे में भ्रामक बातें फैलाने का काम किया। मैं बताना चाहता हूं कि यहमामला वाराणसी से जुड़ा है। इस कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेता झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न एजेंसियों से गहनता से इस मामले की जांच कराएउन्होंने आगे लिखा कि ‘सरकार विभिन्न एजेंसियों से गहनता से इस मामले की जांच कराए। ताकि सत्यता सामने आ सके। अंतरराज्यीय मामला होनेके कारण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि सीबीआई से इसकी जांच कराएं। ताकि, दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई हो सके। गलतआरोपों और झूठी खबरों पर विराम लग सके।’ दरअसल, दो दिन पहले लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एसटीएफ ने अरबों रुपये के नशीले कफसिरप की तस्करी करने वाले वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पार्टनर अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पूर्व में भी सातआपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई कि वह बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी है। अमितटाटा के पास से जो फॉर्च्यूनर बरामद हुई है, उसका नंबर यूपी 65 एफएन 9777 है। इस नंबर की गाड़ियों की फ्लीट का इस्तेमाल धनंजय सिंह द्वाराकिया जाता है। इसके बाद मामले में धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग उठने लगी। इसी का जवाब देते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांगकी है।
अखिलेश यादव बोले, SIR फॉर्म में बेबस भारत: वोट काटे जा रहे हैं, BLO की जान जा रही है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि बीएलओ पर जबरदस्ती का वर्क प्रेशर दिया जा रहा है। एसआईआर के लिए भाजपा को इतनीजल्दीबाजी क्यों हैं। यूपी में लगातार शादियां हो रही हैं। इस समय सब लोग व्यस्त हैं। लेकिन, इनको इससे मतलब नहीं है। फार्म भरने के लिए नगरनिगम के सफाई कर्मियों को सहायक बनाया गया है। कल मैं फतेहपुर गया था, वहां मुझे पता चला कि सुपरवाइजर पर सरकार दबाव बना रही थी।इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। आखिर इतनी जल्दी क्यों हैं? वेस्ट बंगाल के लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं। सपाप्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR फॉर्म को लेकर बीएलओ और कर्मचारियों पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है और सरकारअजीब जल्दबाजी दिखा रही है, जिससे लोगों की जान तक जा रही है। विपक्षी दलों के साथ ही एनडीएएक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से अपील की थी कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोटकाटने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसलिए हमारीप्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें। एसआईआर पर कहा था कि ये लोकतंत्र के साथधोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति और आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिरबात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। यह देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराबस्थिति में ले जाएगी।
दिल्ली धमाकों पर बोले राम माधव, ‘आतंकवाद वैचारिक प्रेरणा का परिणाम, धर्महीन बताना गलत’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने दिल्ली में हुए बम धमाकोंको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लाल किले में जो बम ब्लास्ट की घटना हुई, उसने ऐसे कई मिथकों को तोड़ा है कि आतंकवाद काधर्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में यह भ्रम फैलाया गया कि शिक्षा का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं, गरीबी का कोई लेना-देना नहीं। यह सब गलत है। आतंकवाद गरीबी का नहीं, विश्वास और वैचारिक प्रतिबद्धता का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादियों कीपहचान सिर्फ शिक्षा या सामाजिक स्थिति से नहीं होती, बल्कि उस धार्मिक या वैचारिक प्रेरणा से होती है, जो उन्हें हिंसा के रास्ते पर ले जाती है। संघनेता ने कहा, “यह कहना कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, अब पुरानी और झूठी बात है। आतंकवादी किसी धर्म को पूरी तरह बदनाम नहींकरते, लेकिन उनका अपना एक धार्मिक प्रेरणा-तंत्र होता है, जिसे नकारा नहीं जा सकता।राम माधव ने दावा किया कि इस मामले के मुख्य आरोपी ने अपने कृत्यों को सही ठहराने के लिए क़ुरान की आयतों का हवाला दिया, जिसेनजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय उदारवादी और मुस्लिम बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलें। अमेरिका सेआरएसएस की लॉबिंग के आरोपों पर राम माधव ने कहा कि आरएसएस ने कभी कोई लॉबिंग एजेंसी नहीं रखी। उन्होंने कहा, “लॉबिंग अमेरिका मेंवैध है, लेकिन आरएसएस भारत के बाहर काम नहीं करता, न ही विदेश से कोई पैसा लेता है। हमारा पूरा ढांचा गुरु दक्षिणा से चलता है और यहव्यक्तिगत सहयोग पर आधारित है।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भवन पंजीकृत ट्रस्टों की ओर से संचालित होते हैं और हर पैसेका ऑडिट होता है। हमला बोलते हुए राम माधव ने कहाराहुल गांधी के हालिया आरोपों पर हमला बोलते हुए राम माधव ने कहा, “अब कौन उन्हें गंभीरता लेता है? उनकी वोट चोरी को लेकर शुरू की गईमुहिम पर किसी ने भरोसा नहीं किया। बिहार में बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इसका सबूत है। वह एक गैर-गंभीर और गैरजिम्मेदार विपक्षी नेता हैं।” उन्होंने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंनेकहा, “यह चुनाव आयोग का मानक प्रोटोकॉल है। इसका मकसद फर्जी और डुप्लीकेट एंट्रीज को हटाना है। बिहार में 65 लाख डुप्लीकेट या गलतप्रविष्टियां मिलीं। यह काफी बड़ा आंकड़ा है।” उन्होंने कहा कि किसी मतदाता की राजनीतिक पसंद जानकर उसे हटाना मानवीय रूप से असंभव है। किशोर पर पूछे गए सवालबिहार विधानसभा चुनाव और प्रशांत किशोर पर पूछे गए सवाल पर राम माधव ने कहा, “मैं जन सुराज पार्टी को लेकर टिप्पणी नहीं करना चाहता।लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पीके (प्रशांत किशोर) ने पार्टी बनाई और फिर चुनाव से ठीक पहले मैदान छोड़ दिया। अगर नेता ही पीछे हट जाए, तो पार्टी कैसे टिकेगी?राम माधव ने दावा किया कि इस मामले के मुख्य आरोपी ने अपने कृत्यों को सही ठहराने के लिए क़ुरान की आयतों का हवालादिया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय उदारवादी और मुस्लिम बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलें।
अडियाला जेल में इमरान खान को परिजनों से नहीं मिलने दिया गया, बेटे कासिम की सुरक्षा पर गंभीर चिंता

पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लंबे समय से उनके परिवार से नहीं मिलने दिया गया है। इसी मामले को लेकरइमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने एक सार्वजनिक अपील में शहबाज शरीफ की सरकार पर अपने पिता को पूरी तरह से अलग-थलग रखने औरपरिवार की पहुंच से दूर करने का आरोप लगाया है। एक्स पर एक कड़े शब्दों वाली पोस्ट में उन्होंने कहा कि परिवार के पास उनके जिंदा होने का कोईसबूत नहीं है। उन्होंने पोस्ट में चेतावनी दी कि पिता इमरान की सुरक्षा के लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इमरान खान के बेटे कासिम राजनीति से दूर हैंऔर ज्यादातर पाकिस्तान से बाहर रहते हैं।845 दिन से गिरफ्तारकासिम ने बताया कि इमरान खान 845 दिन से गिरफ्तार रहे हैं और अब छह हफ्तों से मौत की सजा वाली कोठरी में बंद हैं। पूर्व क्रिकेट स्टार औरराजनेता इमरान खान को कई मामलों में जेल की सजा सुनाई गई है, जिन्हें उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी राजनीति से प्रेरित बताती है।उनके बेटे कासिम और सुलेमान, अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ ब्रिटेन में पले-बढ़े हैं। वे पाकिस्तानी राजनीति पर सार्वजनिक रूप से शायद हीकभी टिप्पणी करते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने एक महीने से ज्यादा समय से इमरान खान से परिवार के मिलने पर अघोषित प्रतिबंधलगा रखा है। तमाम अदालती आदेशों के बावजूदकासिम ने कहा कि इमरान खान को तमाम अदालती आदेशों के बावजूद बुनियादी अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘उनकी बहनों कोमिलने नहीं दिया गया। न फोन किया गया, न मुलाकात हुई और न ही उनके जिंदा होने का कोई सबूत मिला।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा और मेरे भाई काअपने पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।’ कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह से ब्लैकआउट कोई सुरक्षाप्रोटोकॉल नहीं है। यह उनके हालात को छिपाने और हमारे परिवार को यह जानने से रोकने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है कि वह सुरक्षित हैंया नहीं।’
रांची में धोनी, कोहली का दिल छू लेने वाला रीयूनियन, वायरल हुआ साथ ड्राइव का वीडियो

रांची में गुरुवार देर रात भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। एक वायरल वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी अपने पुराने साथी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी कार में ड्राइव करते हुए नजर आए। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया परआया, यह मिनटों में वायरल हो गया और फैन्स ने इसे ‘री-यूनियन ऑफ द ईयर’ कहना शुरू कर दिया। अक्सर जब टीम इंडिया रांची में मैच खेलनेआती है, तब क्रिकेटर धोनी के घर पहुंचते हैं, और यह परंपरा इस बार भी जिंदा रहा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनेरांची पहुंची है, और यह मुलाकात उसी दौरान हुई। विराट के अलावा कई और खिलाड़ी भी धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे। इनमें ऋषभ पंत औरऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं। कार में साथ जाते हुए देखा गयाडिनर के बाद धोनी और कोहली को कार में साथ जाते हुए देखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धोनी खुद कोहली को टीम होटल छोड़नेगए, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिर भी वीडियो में कोहली की मुस्कान और धोनी की सादगी देखकर फैन्स में पुरानी यादें ताजा हो गईं।उस दौर की यादें ताजा हो गईं, जब दोनों मिलकर भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे थे। स्टार स्पोर्ट्स ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रीयूनियन ऑफ द ईयर। इसके अलावा पंत और ऋतुराज भी डिनर के लिए धोनी के घर के अंदर जाते दिखे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआतभले ही खराब रही हो, लेकिन कोहली ने अंतिम मैच में 74* रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी फॉर्म का संकेत दे दिया था। इसके अलावा रोहितशर्मा ने भी शतक जड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 31 मैचों में 1504 रन बनाएहैं। इस दौरान उनका औसत 65.39 का रहा है। कोहली ने पांच शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। ओवरऑल 305 वनडे मैचों में विराट ने14,255 रन बनाए हैं और 51 शतकों के साथ, इस प्रारूप में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। नियमित वनडे कप्तानइस सीरीज में भारत के दो अहम खिलाड़ी- नियमित वनडे कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हैं, ऐसे में कोहली परजिम्मेदारी और बढ़ गई है। गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी और फिलहाल मुंबई मेंउनका आगे का मेडिकल परीक्षण चल रहा है। भारत को उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की भी कमी खलेगी, जो चोट के कारण खेल से बाहर हैं। अय्यर कोसिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान एलेक्स कैरी का शानदार कैच लेते समय चोट लगी थी।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज़, सिद्धारमैया, शिवकुमार के बीच बढ़ी सियासी तकरार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार केबीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुबानी जंग जारी है। हालिया घटनाक्रमों की बात करें तो दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर शब्द या वादे कोनिभाने की ओर इशारा कर रहे हैं। कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने फिलहाल नेतृत्वपरिवर्तन पर किसी भी तरह की बातचीत होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता शिवकुमार गुरुवार को कहा कि वह किसी भी चीज के लिएजल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने साप किया कि हाल ही में हुई मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात नहीं की थी।सिद्धारमैया के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहाडीके शिवकुमार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सबसे पहले नेतृत्वपरिवर्तन की ओर इशारा किया। इसे पार्टी नेतृत्व को उसके कथित वादे के बारे में सार्वजनिक तौर पर संकेत के रूप में देखा गया था। माना जाता है किशिवकुमार को कर्नाटक सरकार के पांच साल के कार्यकाल के ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने का फॉर्मूला दिया गया था। कर्नाटक कीसिद्धारमैया सरकार ने 20 नवंबर को ढाई साल पूरे कर लिए हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई एलान नहीं किया गयाथा
ट्रम्प बोले “थर्ड वर्ल्ड” देशों से स्थायी रूप से प्रवास रोकेंगे, गैर-नागरिकों से सब्सिडी बंद, ग्रीन कार्ड समीक्षा के आदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली प्रवास को स्थायी रूप से रोक देंगे। उन्होंनेकहा कि यह कदम अमेरिका में हो रही अवैध घुसपैठ और अपराधों पर नियंत्रण के लिए जरूरी है। यह बयान तब आया जब हाल ही में वॉशिंगटनडीसी में एक अफगान नागरिक ने दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोली चलाई। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायलहै. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, अमेरिका जरूरत पड़ने पर उन प्रवासियों को देश से बाहर करेगा जो अपराधकरते हैं या देश के लिए बोझ बनते हैं। अवैध रूप से घुसे लोगों के सभी रिकॉर्ड रद्द किए जाएंगे। ऐसे सभी प्रवासियों की नागरिकता हटाई जाएगी जोअमेरिका की शांति और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। गैर-अमेरिकियों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी बंद करने की भी बातकही। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका में रह रहे ‘गैरकानूनी और असामाजिक समूहों’ के चलते देश में अपराध, बेरोजगारी और सामाजिकअसंतुलन बढ़ रहा है. लकनवाल के रूप में हुईहमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। ट्रंप ने इस पूरी घटना को आतंकीहमला बताते हुए कहा कि बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे हमलों से देश का माहौल असुरक्षित हो गया है। हमले में घायल दो सैनिकों में सेएक, यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रम, की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद यूएससीआईएस ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब 19 देशोंसे आने वाली इमिग्रेशन आवेदन प्रक्रिया में सुरक्षा जांच और कड़ी होगी। देश की स्थिति और जोखिम स्तर को भी ध्यान में रखा जाएगा. नीतियों को इस हालातट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों को इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने लाखों लोगों को बिना जांचके अमेरिका में आने दिया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा से आने वाले समय में अमेरिका की आव्रजन नीति में बड़े बदलाव का संकेतमिल रहा है। विशेषकर युद्धग्रस्त या आर्थिक रूप से कमजोर देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश और भी मुश्किल हो सकता है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान करेगा, बोले कांग्रस नेता मल्लिकार्जुन खरगे

कर्नाटक में अब मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी? इस सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। खरगे ने बंगलूरू में पत्रकारोंसे बातचीत में कहा, ‘मैं सबको बुलाकर चर्चा करूंगा। उस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पूरीहाईकमान टीम मिलकर निर्णय लेगी।’ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा सफर पूरा किया है। इसीके बाद सत्ता परिवर्तन की चर्चा फिर तेज हो गई है क्योंकि चुनाव से पहले यह संकेत मिले थे कि ढाई-ढाई साल सत्ता साझा होगी, हालांकि पार्टी नेकभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसेराजनीतिक हलकों में कांग्रेस नेतृत्व के लिए संकेत माना जा रहा है। उन्होंने लिखा, ‘वचन की ताकत ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। जो कहा है, उस पर चलना चाहिए- चाहे वह जज हो, राष्ट्रपति हो या मैं खुद ही क्यों न रहूं।’ उनका पोस्ट ऐसे समय पर आया है जब खुद शिवकुमार ने 29 नवंबरको सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। बल्कि सामूहिक रूप से लिया जाएगाइसी बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री केएन राजन्ना ने कहा कि अगर पार्टी में नेतृत्व को लेकर विवाद है तो विधानसभा भंग कर दोबारा चुनावकराया जाए। उन्होंने कहा, ‘जब सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री चुना गया था तो वह कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का फैसला था। ऐसे में अगलाफैसला भी सीएलपी को ही करना चाहिए।’ हालांकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सिद्धारमैया को पूरा कार्यकाल देने का समर्थन किया और दूसरे विकल्पके तौर पर गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर का नाम भी सामने रखा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पूरी चर्चा को ‘अनावश्यक बहस’ बताया है। वहीं डीकेशिवकुमार ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं और उनके इस्तीफे की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान आने वाले कुछ दिनोंमें फैसला कर सकता है। अब सभी की निगाहें आगामी बैठक और दिल्ली में होने वाली अहम बातचीत पर टिकी हुई हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद कोलेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे पर फैसला बातचीत के बाद ही किया जाएगा।उन्होंने साफ कहा कि यह निर्णय अकेले नहीं बल्कि सामूहिक रूप से लिया जाएगा। उन्होंने बंगलूरू में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा किइस पर पूरा हाईकमान फैसला करेगा।
ट्रंप ने जापान की पीएम तकाइची से कहा, ताइवान मुद्दे पर नरमी बरतें “जानें क्या है पूरा मामला”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से एक हालिया फोन बातचीत में ताइवान को लेकर रुख में नरमी बरतने केलिए कहा है। गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की थी। इसमें जिनपिंग ने ताइवान का मुद्दा उठाया था।इसके बाद ही ट्रंप की तरफ से जापान की पीएम को यह हिदायत दी गई है। अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानकी पीएम ने हाल ही में चीन पर निशाना साधा था और ताइवान को लेकर बयान दिया था। तकाइची ने संसद में इशारा किया था कि ताइवान परचीन का किसी भी तरह का हमला जापानी सुरक्षाबलों क कार्रवाई करने पर मजबूर कर सकता है। हालांकि, उनके इस बयान पर चीन की ओर सेनाराजगी जाहिर की गई थी। उनकी जबरदस्त बातचीत हुईरिपोर्ट में कहा गया है कि चीन-जापान के बीच इस टकराव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद तकाइची से बीजिंग के रुख को लेकर बात की। उन्होंनेजापानी पीएम को अपना रुपख नरम करने के लिए कहा। हालांकि, जापान के क्योदो न्यूज के मुताबिक, ट्रंप ने इस फोन के दौरान तकाइची को चीनके साथ राजनयिक टकराव कम करने पर जोर देने के लिए कह दिया है। क्योदो के मुताबिक, जापान के अधिकारी ट्रंप के इस संदेश से चौंक गए हैंऔर माना जा रहा है कि ट्रंप अब चीन के साथ रिश्ते बेहतर करने के दौर में ताइवान के मुद्दे को खास तरजीह नहीं देना चाहते। बता दें कि अमेरिकीराष्ट्रपति ट्रंप और जापान की पीएम तकाइची के बीच सोमवार की रात को फोन पर बात हुई थी। इस वार्ता के बाद ट्रंप ने पत्रकारों को बताया था किउनकी जबरदस्त बातचीत हुई है और उन्हें भरोसा है कि जापान और चीन ठीक कर रहे हैं। ट्रंप और तकाइची की बातचीत शी जिनपिंग से हुई वार्ता केकुछ ही समय बाद हुई थी।