NEET UG 2026 Paper Leak: सिस्टम के रखवालों ने ही खोले राज, CBI जांच में बड़ा खुलासा

देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी नीट यूजी 2026 परीक्षा में एक बार फिर वही हुआ जिसका डर था-पेपर लीक। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ जैसे-जैसे इस नेटवर्क के सिंडिकेट तक पहुंच रहे हैं, एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आ रहा है। सच यह कि परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा में बाहर से किसी ने सेंध नहीं लगाई, बल्कि सिस्टम के रखवालों ने ही अंदर से दरवाजे खोल दिए थे। सीबीआई की तफ्तीश के केंद्र में दो मुख्य चेहरे हैं, मनीषा गुरुनाथ मंधारे और पीवी कुलकर्णी। मनीषा पुणे की एक सीनियर बॉटनी लेक्चरर हैं और उन्हें इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उन्हें एक एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। इसी आधिकारिक हैसियत की वजह से प्रश्नपत्रों तक उनकी सीधी पहुंच थी। वहीं, पुणे से गिरफ्तार लातूर के रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी भी लंबे समय से एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे। इन दोनों ने मिलकर सिस्टम के इसी भरोसे का फायदा उठाया और पेपर को लीक कर दिया। सवाल हूबहू मैच कर रहेसीबीआई के अनुसार, यह खेल अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही शुरू हो चुका था। कुलकर्णी ने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर ऐसे छात्रों को जोड़ना शुरू किया जो इसके लिए मोटी रकम दे सकें। अब आप सोच रहे होंगे यह दूसरी मनीषा कौन है? मनीषा वाघमारे पुणे में एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं। इसके बाद पुणे में कुलकर्णी के घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए एक ‘विशेष कोचिंग क्लास’ शुरू हुई। यह कोई साधारण क्लास नहीं थी। यहां छात्रों को न तो कोई कॉन्सेप्ट समझाया जा रहा था और न ही कोई थ्योरी पढ़ाई जा रही थी। यहां सीधे नीट परीक्षा के सवाल, उनके विकल्प और सही जवाब बताए जा रहे थे। छात्र चुपचाप इन्हें अपनी कॉपियों में नोट कर रहे थे। जब सीबीआई ने इन छात्रों की नोटबुक्स जब्त कीं, तो जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। तीन मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से ये सवाल हूबहू मैच कर रहे थे
NEET UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा पुणे की बॉटनी टीचर निकली मास्टरमाइंड, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। सीबीआई ने पुणे की बॉटनी की अध्यापिका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मामले की अन्य मुख्य आरोपी, महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ बॉटनी शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को सीबीआई ने गहन पूछताछ के बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह नीट यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं और एनटीए द्वारा विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त की गई थीं। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच प्राप्त थी। जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान उन्होंने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे सीबीआई द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए नीट अभ्यर्थियों को इकट्ठा किया और उन्हें अपने पुणे स्थित आवास पर विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित कीं। इन कक्षाओं के दौरान उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी विषयों के कई प्रश्नों की जानकारी छात्रों को दी तथा उन्हें अपनी नोटबुक और पाठ्यपुस्तकों में चिन्हित करने के निर्देश दिए। इनमें से अधिकांश प्रश्न नीट यूजी 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को जोड़ना शुरू कियापिछले 24 घंटों के दौरान सीबीआई ने देशभर में 6 स्थानों पर छापेमारी भी की है। इस कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का विस्तृत विश्लेषण जारी है। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कल गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को पुणे की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले के अन्य मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले हैं। पहले उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पुणे लाया गया और फिर दिल्ली लाया जा रहा है। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी लंबे समय से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच हासिल थी। सीबीआई के अनुसार, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पीवी कुलकर्णी ने अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को जोड़ना शुरू किया था। मनीषा वाघमारे को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि पुणे स्थित कुलकर्णी के घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास चलाई जाती थी। इन क्लासों में छात्रों को सवाल, उनके विकल्प और सही जवाब डिक्टेट किए जाते थे, जिन्हें वे अपनी कॉपियों में लिखते थे।
UAE पहुंचे PM मोदी! F-16 एस्कॉर्ट के साथ शुरू हुआ 5 देशों का मेगा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के दौरे पर हैं। इस विदेश दौरे में पीएम मोदी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर रहे हैं, इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना है। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे। क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगेइसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर जाएंगे। वहां वे अपने स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश व्यापार और सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री यूरोपीय उद्योग जगत के बड़े मंच ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी। यात्रा के चौथे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। वहां वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मंगलवार को इटली जाएंगे। इटली में वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एफ16 जेट विमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया जब वह 15 से 20 मई तक अपनी पांच देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।
ट्रंप-शी बैठक से दुनिया में हलचल, व्हाइट हाउस दौरे का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे के दौरान अमेरिका और चीन के रिश्तों को विश्व इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच सम्मान और सहयोग की भावना अमेरिका की स्थापना के समय से ही मौजूद रही है। बीजिंग में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के नागरिकों के बीच शुरू से ही आपसी सम्मान का गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अमेरिकी संस्थापक नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने औपनिवेशिक समाचार पत्र में चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के विचार प्रकाशित किए थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज भी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर प्राचीन चीनी विद्वानों की मूर्तियां गर्व के साथ स्थापित हैं। टैक्स या टोल लगाने का विरोध कियाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग आगामी 24 सितंबर को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे। एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि यह एक पारस्परिक आधिकारिक यात्रा होगी। अपने संबोधन में उन्होंने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन को अमेरिका आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि वे इस वर्ष सितंबर में व्हाइट हाउस में उनके स्वागत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘गहरे और लंबे समय से चले आ रहे’ बताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के लोगों के बीच रिश्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बैठक को विशेष और सकारात्मक अनुभव भी बताया और दोनों देशों के बीच सहयोग की सराहना की। एक चीनी अधिकारी के मुताबिक दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना जरूरी है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के युद्ध की वजह से यह समुद्री रास्ता लंबे समय से बंद है। शी जिनपिंग ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी तरह का टैक्स या टोल लगाने का विरोध किया है। अधिकारी के अनुसार, शी जिनपिंग ने अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने की रुचि दिखाई है। चीन चाहता है कि भविष्य में खाड़ी देशों के तेल पर उसकी निर्भरता कम हो जाए। बैठक में नशीली दवाओं (फेंटानिल) को बनाने वाले रसायनों की सप्लाई रोकने पर भी बात हुई। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने अमेरिका से कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाने पर भी चर्चा की। यह जानकारी देने वाले अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर ये बातें बताईं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! आखिर कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत?

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत हो चुकी है। इसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मौत का असली कारण पता चला है। जो चौंकाने वाला है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक यादव की हृदय गति रुक गई थी। साथ ही उनके फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जम गए थे। जिस वजह से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, उनके शरीर का रंग पूरी तरह से नीला पड़ चुका है। उनके शरीर का वजन काफी बढ़ गया था। इस वजह से उनके हार्ट और विसरा को सुरक्षित रख दिया गया है। मैं काफी समय से प्रतीक यादव का उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और हाइपरटेंशन का इलाज कर रही थी। कुछ दिन पहले उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म (फेफड़ों में ब्लड क्लॉट) की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिवार और समर्थकों में शोक का माहौलप्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पल्मोनरी एम्बोलिज्म सामने आई है। जांच में पता चला कि शरीर में बना खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में जाकर फंस गया था। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार इस स्थिति को पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहा जाता है, जिसमें फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुक जाता है।रिपोर्ट के मुताबिक, खून का बड़ा क्लॉट फेफड़ों की मुख्य धमनी में पहुंचने से सांस लेने की प्रक्रिया अचानक प्रभावित हुई। ऑक्सीजन की आपूर्ति रुकने से दिल के दाहिने हिस्से पर अत्यधिक दबाव पड़ा और कुछ ही मिनटों में हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि बड़े क्लॉट की वजह से अचानक सांसें थम गईं, जिससे प्रतीक यादव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।
मनोज अग्रवाल बने बंगाल के नए मुख्य सचिव, TMC के आरोपों पर CM शुभेंदु अधिकारी का पलटवार!

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस फैसले पर मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। टीएमसी का सीधा आरोप है कि हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा का कथित तौर पर साथ देने का इनाम उन्हें दिया गया है। इन सब आरोपों के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को जवाब दिया है। अहम पद सौंपा गयामुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मनोज अग्रवाल की नियुक्ति का पर कहा कि मनोज अग्रवाल सिर्फ एक पूर्व सीईओ नहीं हैं, बल्कि वह राज्य के सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक भी हैं। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि अगर किसी को कोई परेशानी है, तो वह जाकर दूसरों से बात करे। सीएम ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से कानून और नियमों के दायरे में रहकर काम कर रही है। मनोज अग्रवाल 1990 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक नियमों के मुताबिक वरिष्ठता के आधार पर ही उन्हें मुख्य सचिव का यह अहम पद सौंपा गया है। भाजपा सरकार ने साफ कर दिया है कि वह विपक्ष के दबाव में नियमों से कोई भी समझौता नहीं करेगी।
अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान विदेशी मुद्रा बचत और सेमीकंडक्टर उत्पादन पर भारत की तेज़ प्रगति का दावा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की आर्थिक स्थिति और तकनीकी प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध अभी थमा नहीं है। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए लगता है कि शांति स्थापित होने में अभी काफी समय लगेगा। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक विशेष आग्रह किया है। हमें उन सभी वस्तुओं पर अपना खर्च घटाना होगा, जिन्हें खरीदने के लिए देश को विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि नागरिक अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर विदेशी मुद्रा बचाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने डीजल और पेट्रोल का उदाहरण देते हुए कहा कि इनका कम उपयोग देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा होगा। मंत्री ने व्यापारियों और उद्यमियों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर विदेशी मुद्रा बचाने के रास्ते खोजें। उन्होंने जोर दिया कि हमें केवल बचत ही नहीं करनी है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा विदेशी मुद्रा कमाने के प्रयास भी करने होंगे। ये दोनों प्रक्रियाएं साथ-साथ चलनी चाहिए। महीने में उत्पादन शुरू कर देगीसेमीकंडक्टर निर्माण के मुद्दे पर मंत्री ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत ने इस दिशा में अपनी यात्रा साल 1962 में शुरू की थी। इस लक्ष्य को पाने के लिए देश के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने समय में गंभीर प्रयास किए। पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉक्टर मनमोहन सिंह ने इस क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इन दशकों पुराने प्रयासों को असली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मिली है। आज भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में देश की दो फैक्ट्रियां व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर चुकी हैं। तीसरी फैक्ट्री इसी साल जुलाई के महीने में उत्पादन शुरू कर देगी। इसके बाद चौथी फैक्ट्री भी नवंबर या दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। मंत्री ने सभी नागरिकों और उद्यमियों से प्रधानमंत्री के इस आह्वान को गंभीरता से लेने और देश की प्रगति में योगदान देने का अनुरोध किया है।
तमिलनाडु में नया सियासी युग TVK प्रमुख जोसेफ विजय बने मुख्यमंत्री, गैर-द्रविड़ राजनीति का नया अध्याय शुरू

तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत हो चुकी है। तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के संस्थापक जोसेफ विजय प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार बनी है। जोसेफ विजय की सरकार के गठन के साथ ही डीएमके और एआईएडीएमके का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है। विजय को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएंजोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार वंदे मातरम् गाया गया, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है। विजय के शपथ ग्रहण की शुरुआत और समापन में पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं। एक शख्स ने शपथ ग्रहण के दौरान वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जननेता विजय थलपति। विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक अन्य ने लिखा है, वंदे मातरम् तमिलनाडु।
पश्चिम बंगाल में इतिहास रचा गया: शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया.शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक। टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किएप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। 98 वर्ष की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए.
तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासी संग्राम, विजय की राज्यपाल से तीसरी मुलाकात आज

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय शुक्रवार की शाम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने और बहुमत साबित करने के लिए होगी। सूत्रों के मुताबिक, टीवीके नेता विजय को आखिरकार बहुमत का दावा करने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा पा लिया है। इसमें कांग्रेस की पांच और वीसीके, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो सीटें शामिल हैं। इन दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत के लिए 118 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लिया है। चुनाव में शानदार जीत हासिल कीराज्यपाल आरवी आर्लेकर के साथ विजय की ये तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को भी हुई थी। दोनों बार आर्लेकर ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज करते हुए तर्क दिया कि टीवीके नेता को सदन में बहुमत के लिए जरूरी समर्थन प्राप्त नहीं है। विजय की तमिलगा वेट्री कझगम ने पिछले महीने के चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 234 में से 107 सीटें जीतकर द्रविड़ राजनीति की दिग्गज पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के तमिलनाडु में 62 साल के वर्चस्व को तोड़ दिया।