"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के दौरे पर हैं। इस विदेश दौरे में पीएम मोदी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर रहे हैं, इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना है। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे।

क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर जाएंगे। वहां वे अपने स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश व्यापार और सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री यूरोपीय उद्योग जगत के बड़े मंच ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी। यात्रा के चौथे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। वहां वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मंगलवार को इटली जाएंगे। इटली में वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एफ16 जेट विमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया जब वह 15 से 20 मई तक अपनी पांच देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *