हिमाचल में भारी बारिश से 3 जिलों में 85 करोड़ रुपये का नुकसान, 1062 सड़कें हुई क्षतिग्रस्त

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिन से प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश हो रही है. विभाग के साथ उन्होंने बैठक ली है2025 के मानसून में प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है. 24, 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश होने से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैंवाहनों की आवाजाही बंद हुई है. प्रदेश में 1062 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं इससे कांगड़ा, चंबा और कुल्लू में बहुत नुकसान हुआ है इन तीन जिलों में तीनदिन में 85 करोड़ रुपये का नुकसान को हुआ है. बहाली के लिए 912 मशीनें लगाई गई हैं। पुरानी मनाली से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया हैब्यास नदी में पतलीकूहल पुल, बाएं किनारे से दाएं को जकड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हुआ है. कुल्लू में भूतनाथ पुल का संपर्क मार्ग 50 मीटर बह गयाहै। इसके लिए 60 लाख रुपये की आवश्यकता है. 30 करोड़ का हुआ नुकसानविक्रमादित्य ने कहा कि कांगड़ा में 25 और 26 अगस्त को करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीबीएमबी ने पानी छोड़ा है. इससे भी पुलक्षतिग्रस्त हुए हैं। हमीरपुर में भी 105 मीटर लंबे पुल को नुकसान पहुंचा है। चंबा में भी तीन दिन भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है उन्होंने कहा किचंबा जिला में दूरसंचार प्रणाली भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुआ है. इस मानसून में भारी बारिश और बादल फटने से पूह, गानवी आदि में भी बहुतनुकसान हुआ. 1062 सड़कें प्रदेश में बंद हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि करीब 800 किलोमीटर एनएचएआई काम कर रहा. विधानसभासचिवालय ने संज्ञान लिया है, इसका वह आभार जताते हैं। इन विषयों को एनएचएआई के साथ उठा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में तीनदिन में 85 करोड़ रुपये का नुकसान को हुआ है. वहीं, बहाली के लिए 912 मशीनें लगाई गई हैं ये जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह नेदी.
अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर आरोप, अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाकर किसानों के साथ बड़ा विश्वासघात

देश के किसानों के साथ खड़े होने का बार-बार दावा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हीं किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है. मोदीसरकार ने अमेरिका से भारत आने वाली कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी माफ कर दी है. मोदी जी ने पहले 19 अगस्त से 30 सितंबर तक इंपोर्ट ड्यूटी हटाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है. इससे अमेरिकी कपास भारत में हमारे किसानों की कपास से 15-20 फीसद सस्ती हो जाएगी. अक्टूबर में जब तक हमारे किसानों की कपास मंडी में आएगी, तब तक टैक्सटाइल इंडस्ट्री अपनी जरूरत की कपास खरीद चुकी होगी. फिरहमारा किसान औने-पौने दाम पर अपनी कपास बेचने को मजबूर होगा। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीयसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कहीं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने ट्रम्प के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं. यह न केवलकिसानों, उद्योगों और रोज़गार के लिए ख़तरनाक है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान पर भी प्रहार है ट्रम्प के आगे मोदी जी नतमस्तक क्यों हैं? देश जानना चाहता है कि उनकी क्या मजबूरी है? जितना ट्रम्प के आगे झुकोगे, वो उतना ही झुकाएगा. एक बार उसको मुंहतोड़ जवाब तो दो. फिरदेखो वो कैसे भीगी बिल्ली बनता है. ट्रम्प एक कायर और बुझदिल आदमी है जिस देश ने भी ट्रम्प का बहादुरी से जवाब दिया, ट्रम्प को उनके आगेझुकना पड़ा. इसलिए मोदी जी से मांग है कि अमेरिकी कपास पर 11 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी फिर से लगाकर अपने किसानों को आत्महत्या करने सेबचाइए. लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटीसाथ ही, 7 सितंबर को आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ गुजरात में सुरेंद्र नगर के चोटिला में बड़ी जनसभा करेगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीठ पीछे चोरी-चोरी कुछ ऐसे निर्णय लिए हैं जो देश भर के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है. अभी देश के 90-95 फीसद किसानों पता ही नहीं है कि उनके साथ क्या धोखा हो गया है? जब पीएम मोदी के निर्णयदेश के सामने आएंगे, तो ढेरों किसानों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मोदी जी नेराष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में अमेरिका से भारत आने वाली कपास (काटन) पर 19 अगस्त से 30 सितंबर तक इंपोर्ट ड्यूटी माफ करने का निर्णय लिया. इसके बाद 28 अगस्त को केंद्र सरकार ने ट्रम्प के आगे घुटने टेकते हुए अमेरिकी कपास पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 31 दिसंबर तक नहीं लगानेका निर्णय लिया है. जबकि अभी तक अमेरिका से भारत आने वाली कपास पर 11 फीसद ड्यूटी लगती थी. आसनी से बिक जाती है कपासअरविंद केजरीवाल ने बताया कि 11 फीसद ड्यूटी लगने की वजह से अमेरिका से आने वाली कपास की तुलना में भारत के किसानों द्वारा उगाई जानेवाली कपास सस्ती पड़ती थी. इसलिए भारत के किसानों द्वारा उगाई गई कपास यहां की मंडियों में आसानी से बिक जाती थी। अब मोदी सरकार नेअमेरिका से आने वाली कपास पर लगने वाली 11 फीसद ड्यूटी को 31 दिसंबर 2025 तक के लिए हटा दी है. आखिर मोदी सरकार ने पहले 40 दिनों के लिए और फिर 31 दिसंबर तक इंपोर्ट ड्यूटी क्यों हटाई है और यह किसानों के साथ कैसे बहुत बड़ा धोखा है? इसकी वजह बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका से जो कपास आएगी या आनी चालू हो गई है, वह भारत के किसानों द्वारा उगाई जा रही कपास से 15-20 फीसद सस्ती पड़ रही है। ऐसे में भारत के किसान अपनी कपास बेचने के लिए कहां जाएंगे? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत केकिसानों ने कर्ज लेकर जुलाई में अपनी कपास लगाई है. किसानों ने अपना पैसा लगा दिया है किसानों की यह कपास अक्टूबर महीने से मंडियों मेंआनी शुरू होगी. नहीं है कपास की जरुरतइससे पहले भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री अमेरिका की सस्ती कपास खरीद चुकी होगी और उन्हें हमारे किसानों की कपास की जरूरत ही नहीं होगी. चूंकि यह कपास कुछ महंगी भी होनी और टेक्सटाइल इंडस्ट्री की जरूरत भी पूरी हो चुकी होगी अक्टूबर में जब हमारे देश के किसानों कपास मंडी मेंआएगी, तब उसे खरीदने वाला कोई नहीं होगा ऐसे में किसानों को औने-पौने दाम पर अपनी कपास बेचनी पड़ेगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल कपास का एमएसपी 7000 रुपए प्रति क्विंटल था, जो कम था. किसानों को मार्केट के अंदर कपास पर एमएसपी मिल ही नहीं रहा था. किसानों को 6 हजार रुपए से भी कम दाम में कपास बेचनी पड़ी थी. इस फैसले से गुजरात के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। विदर्भ, तेलंगाना, पंजाब समेत पूरे देश भर में लाखों-करोड़ों किसान और उनके परिवार इस फैसले से प्रभावित हैं यह कपास की वो बेल्ट है, जहां किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं. विदर्भ के अंदर सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या करते हैं। इस साल जनवरी से मार्च के बीच तीनमहीने में महाराष्ट्र में 767 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इतने गरीब किसानों की मदद करने के बजाय मोदी जी ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है.
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर जताया भरोसा, INDIA गठबंधन के साथ बिहार में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प

राहुल गांधी जी की वोट अधिकार यात्रा के अवसर पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी ने कहा है कि बिहार में लोकदल ने एक बारफिर स्पष्ट किया है कि पार्टी संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खड़ी है. हमारी पार्टी नेहमेशा बिहार की राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत करने का कार्य किया . सिंह ने आगे कहा है कि जननायककर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं की विचारधारा से प्रेरित होकर किसानों की पार्टी लोकदल ने गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज के अधिकारोंकी आवाज़ उठाई है. आज बिहार की राजनीति एक निर्णायक दौर से गुजर रही है. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्षी दलों का एकजुटहोना समय की मांग है. जनता की लड़ाई में दी एक और धारइसी सोच के तहत लोकदल ने कांग्रेस पार्टी के साथ रिश्तों को मज़बूत करते हुए INDIA गठबंधन का हिस्सा बनकर जनता की लड़ाई को और धार दीहै. लोकदल मानता है कि कांग्रेस का देशव्यापी अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व, तथा लोकदल का बिहार की ज़मीनी राजनीति में गहरा जनाधार—दोनोंमिलकर बिहार में एक मज़बूत विकल्प तैयार किया हैं. यही वजह है कि लोकदल बिना शर्त और निस्वार्थ भाव से कांग्रेस के साथ खड़ा है।लोकदल कास्पष्ट मत भी है कि बिहार में कांग्रेस और INDIA गठबंधन की सफलता से ही सामाजिक न्याय, समान अवसर, और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षासंभव है. लोकदल ने लोकसभा चुनावों में निस्वार्थ सहयोग देकर INDIA गठबंधन की सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि कराई. खड़ा है कंधे से कंधा मिलाकरहरियाणा एवं मुंबई के चुनावों में भी लोकदल ने गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुए INDIA गठबंधन के संबंधों को और मज़बूती प्रदान की. अबबिहार के चुनावों में भी लोकदल अपनी प्रमुख और सक्रिय भूमिका के साथ INDIA गठबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. यह संघर्ष केवलसत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि संविधान और देशहित की रक्षा का संकल्प है. लोकदल पूरे विश्वास के साथ यह दोहराता है कि देश और प्रदेश कीजनता के अधिकारों की रक्षा एवं लोकतंत्र की मज़बूती हेतु वह INDIA गठबंधन का अटूट साथी बना रहेगा. लोकदल आने वाले चुनावों में बिहार कीजनता के बीच इस संदेश को लेकर कांग्रेस की वोट जोड़ो यात्रा में भागीदार है साथ ही इस यात्रा का उद्देश्य देशहित और संविधान हित सर्वोपरि है.
जाति-धर्म नहीं, योग्यता आधार, सीएम योगी ने नवचयनित मुख्य सेविकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के लोकभवन सभागार में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं के सपनों को मंच देना सरकार का काम होता है पर जब युवाओं से जाति-धर्म के आधार पर भेदभावकिया जाता है तो क्षति सिर्फ युवाओं की ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का होता है. प्रदेश में 20 वर्षों से यही होता था जब नियुक्ति का मौका आता था तोबंदरबांट होती थी. प्रदेश बीमारू राज्य नहीं था बल्कि राज्य का नेतृत्व करने वाले बीमार मानसिकता के थे पर अब पूरी शुचिता के साथ नियुक्ति कीजा रही है. जब चयन प्रक्रिया पारदर्शी और शुचितापूर्ण होती है तो आजमगढ़, शामली और अलग-अलग जिलों की बेटियों का चयन किया जाता है. उठा रहे है नाकारात्मक मुद्देअभी हमने देखा कि थारू जनजाति की एक बेटियों को अवसर मिला जो कि दिखाता है कि चयन की प्रक्रिया शुचितापूर्ण है अब जिले और जाति कोदेखकर नियुक्ति नहीं दी जाती है. मुख्यमंत्री योगी ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि जब आप ईमानदारी से काम करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे तोसफलता जरूर मिलती है। ऐसे में अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है कि वो भी बिना किसी भेदभाव के काम करें और अपने कर्तव्य को पूरी प्रतिबद्धता केसाथ निभाएं. मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर विपक्ष पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 20 साल से यूपी को बीमारू राज्य बना दियाथा वो अब भी नकारात्मक मुद्दे उठा रहे हैं. यशोदा का भी आता है नामहम जर्जर विद्यालयों को ठीक करने का और पेयरिंग करने का काम कर रहे हैं और जो बेहतर विद्यालय हैं वहां पेयरिंग के बाद बाल वाटिका का शुभारंभकर रहे हैं. इन लोगों ने इसका भी विरोध किया है. अभी एक राज्य में जर्जर विद्यालय ढह जाने से बच्चों की मौत हो गई थी क्या उनका जीवन लायाजा सकता है. हमने आंगनबाड़ी भवन बनाने का भी काम कर रहे हैं. जब प्रदेश का बचपन अच्छा होगा तो जवानी भी अच्छी होगी. मुख्यमंत्री योगी नेकहा कि आंगनबाड़ी में मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है. जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया वैसे ही आपकीभी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्रीकृष्ण का नाम आता है मां यशोदा का भी नाम आता है.
उत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, भारत ने तवी नदी जलस्तर पर पाकिस्तान को भेजा मानवीय अलर्ट

उत्तरी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी जलस्तरबढ़ने की चेतावनी जारी की है. नई दिल्ली से बुधवार को जारी अलर्ट के मुताबिक, कई बड़े बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तानके क्षेत्रों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है भारत ने यह चेतावनी मानवीय आधार पर भेजी है. सूत्रों के अनुसार, भारत ने सोमवार को पहला अलर्ट जारीकिया था इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी पाकिस्तान को नई चेतावनियां भेजी गईं अलर्ट में कहा गया कि तवी नदी में बाढ़ की “उच्चसंभावना” है. संपत्ति का रोका जा सके नुकसानतवी नदी हिमालय से निकलकर जम्मू क्षेत्र से गुजरती है और पाकिस्तान में चेनाब नदी से मिलती है लगातार बारिश की वजह से कई बांधों के गेटखोलने पड़े हैं, जिससे जलस्तर और बढ़ गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु जल संधि हुई थी। इससंधि के तहत दोनों देशों में जल संसाधनों और नदियों से जुड़े आंकड़े साझा किए जाते थे हालांकि इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाममें पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने नियमित हाइड्रोलॉजिकल डेटा का आदान-प्रदान रोक दिया था. इसकेबावजूद भारत ने इस बार अलर्ट भेजा ताकि पाकिस्तान में जनहानि और संपत्ति का नुकसान रोका जा सके. सहयोग का माना जा रहा है उदाहरणउत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा कई छोटे-छोटे मौसमी नाले अपने खतरे केस्तर से ऊपर बह रहे हैं. वहीं जम्मू में भी लगातार बारिश ने नदियों को उफनने पर मजबूर कर दिया है जलस्तर इतना बढ़ गया कि प्रशासन को मजबूरहोकर प्रमुख जलाशयों के गेट खोलने पड़े. अधिकारियों ने बताया कि अगर पानी रोका जाता तो बड़े हादसों की आशंका और बढ़ जाती. भारत ने स्पष्टकिया है कि यह चेतावनी पाकिस्तान को केवल मानवीय दृष्टिकोण से दी गई है. बाढ़ की स्थिति में सीमा पार भी गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिएसमय रहते अलर्ट भेजना जरूरी था. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और बिगड़ सकतीहै। भारत के इस कदम को सीमा पार आपदा प्रबंधन सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है.
भारत के शुभमन गिल और रोहित शर्मा टॉप पर कायम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष परबरकरार हैं जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं वहीं हाल में मकाय में सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत के बादऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है हालांकि सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने जीती. गिल (784 रेटिंग अंक) और रोहित (756) क्रमशः पहलेऔर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम (739) शीर्ष तीन में शामिल हैं कोहली के 736 अंक हैं. हाल के महीनों में भारतीयटीम ने वनडे में हिस्सा नहीं लिया है लेकिन गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में कुलदीप यादव (650) और रवींद्र जडेजा (616) अब भी क्रमश: तीसरेऔर नौवें नंबर पर बने हुए हैं. पहुंचे 64 वें स्थान पररोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन ये दोनों वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं. रोहित और कोहली दोनों ने आखिरी बारफरवरी 2025 में संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने भारत के खिताबी अभियान में अहमभूमिका निभाई थी.ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मकाय में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में दो विकेट पर 431 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें उसकेतीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने शतक जड़े इन तीनों को इस प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग मेंकाफी फायदा मिला है. हेड एक पायदान के सुधार से 11वें स्थान पर, मार्श चार पायदान की छलांग के साथ 44वें स्थान पर और ग्रीन 40 पायदानकी छलांग के साथ 78वें स्थान पर पहुंच गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी जोश इंगलिस ने भी सूची में जगह बनाई है दाएं हाथ का यहबल्लेबाज 23 पायदान के सुधार के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है. पहुंचे 65वें स्थान परवनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कड़ी प्रतिस्पर्धा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महीशतीक्षणा 671 रेटिंग अंक के साथ साथी स्पिनर केशव महाराज के साथ शीर्ष पर आ गए हैं. सीरीज के अंतिम मैच में 57 रन देकर एक विकेट केप्रदर्शन के कारण महाराज की रैंकिंग में गिरावट आई और उनकी रेटिंग तीक्षणा के बराबर आ गई जबकि श्रीलंकाई स्पिनर पूरे सप्ताह मैदान पर नहींखेला गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में सबसे बड़ी उछाल लुंगी एनगिडी ने लगाई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक सात विकेट चटकाएऔर छह पायदान की छलांग से 28वें स्थान पर आ गए. ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट नौ पायदान के फायदे से 48वें स्थान पर और नाथन एलिस 21 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए.
बिहारियों का अपमान करने वालों के साथ क्यों?’ BJP का विपक्ष पर तीखा वार, वोटर अधिकार यात्रा पर उठाए सवाल

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की राजनीति भी इन दिनों गरमा गई है. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजदपर सीधा हमला बोला है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि जो लोग बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे थे, उन्हीं को विपक्षी दल अपना स्टारप्रचारक बना रहा है. इसके साथ ही ये भी आरोप लगाया कि ये गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की साजिश कर रहे हैं। इन सभी मुद्दोंको लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है. खड़े होने की है राजनीतिकेंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा निकाल रहे हैं. उनकाआरोप है कि इस यात्रा के बहाने गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश हो रही है. इस यात्रा में तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन भीशामिल हुए. बीते कुछ महीने पहले स्टालिन के बेटे ने बिहारियों पर गलत टिप्पणी भी की थी। ऐसे में लल्लन सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस और राजदकी राजनीति बिहारियों का अपमान करने वालों के साथ खड़े होने की राजनीति है.लल्लन सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डीएमके नेता एमके स्टालिन को बिहारियों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगायाकि हैदराबाद और चेन्नई में बिहारियों का अपमान किया गया। सिंह ने याद दिलाया कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि बिहारी मजदूरी करने औरशौचालय साफ करने तमिलनाडु आते हैं. उन्होंने पूछा कि जब तेजस्वी यादव ने पहले इस बयान का विरोध किया था तो अब वे उनके साथ क्यों खड़ेहैं. सचेत रहने की अपीलभाजपा नेता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग उत्तर भारतीयों और बिहारियों का अपमान करते हैं, उन्हेंकांग्रेस स्टार प्रचारक बनाती है उन्होंने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया, अब बिहार की धरती पर यात्राकर रहे हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी बिहारियों की तुलना डीएनए से की थी और अपमान किया था इसकेबावजूद कांग्रेस उन्हें मंच साझा करने का मौका देती है भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन पूरी तरह अवसरवाद पर टिका हैबिहारियों के सम्मान की अनदेखी की जा रही है उनका आरोप है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस और राजद ऐसे नेताओं को साथ ला रहे हैंजिन्होंने बिहारियों का बार-बार अपमान किया है भाजपा ने इसे बिहार के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया और लोगों से सचेत रहने की अपील की.
सीएम रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी पर प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा, दिल्ली की प्रगति के लिए की प्रार्थना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी के दिन कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान गणेश से दिल्ली कीप्रगति और सभी विकास कार्यों को बिना किसी विघ्न के पूर्ण होने की प्रार्थना की. इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को गणेश चतुर्थी कीशुभकामनाएं दीं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. मैं प्रार्थनाकरती हूं कि सभी विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हों और दिल्ली तरक्की करे भगवान गणेश हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें. आज 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. इस पावन दिन को भगवान गणेश केजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. गजानन, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक जैसे कईनामों से पूजे जाने वाले बप्पा का आगमन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है. इस दिन लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करविधिपूर्वक पूजन करते हैं आरती के जरिए उनका स्वागत करते हैं माना जाता है कि इस दिन “जय गणेश जय गणेश देवा” जैसी आरतियों का श्रद्धाभाव से गायन करने से भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1:53 बजे होगी और इसका समापन 27 अगस्तको दोपहर 3:43 बजे होगा. उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए पर्व 27 अगस्त को ही मनाया जाएगा। गणपति स्थापना का सबसे शुभमुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है यह समय अभिजीत मुहूर्त माना गया है, जो अत्यंत शुभ और फलदायक होता है इस दिन सूर्योदयसे पहले स्नान करके गणेश जी के सामने व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इससे व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी पर प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की और दिल्ली की प्रगति के लिए प्रार्थना की उन्होंने देशवासियों कोशुभकामनाएं दी हैं.
PM की डिग्री पर सवाल उठते ही सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा, मनीष सिसोदिया का भाजपा पर हमला

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा. यहकार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर की गई. इस कार्रवाई को लेकर आप में रोष है आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “कल ईडी नेसौरभ भारद्वाज के घर पर 20 घंटे तक छापेमारी की… आजकल ईडी का एक ही काम है कि जब भी भाजपा किसी संकट में आती है, और जनताअमित शाह, पीएम मोदी से सवाल पूछती है, तो ईडी आकर छापेमारी करती है. बनता है नकली केसआप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल का सारा ड्रामा इसलिए रचा गया क्योंकि परसों इस देश ने पीएम मोदी सेसवाल पूछा था कि आपकी डिग्री असली है या नकली, आप दिखाते क्यों नहीं मामला कोर्ट में गया. पूरा देश जानता है कि डिग्री नकली हो तो नकलीकेस बनता है, इसलिए नकली छापेमारी हुई, ईडी नकली केस बनाने में माहिर है, इसलिए कल ईडी की छापेमारी हुई ताकि भाजपा को बदनामी सेबचाया जा सके और देश का ध्यान प्रधानमंत्री पर उठ रहे सवालों से हट सके.आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल का सारा ड्रामा इसलिए रचा गया क्योंकि परसों इस देश ने पीएम मोदी से सवाल पूछाथा कि आपकी डिग्री असली है या नकली… आप दिखाते क्यों नहीं?
मणिपुर को बांटने की कोशिश, पूर्व CM बीरेन सिंह और संगठनों ने पीयूसीएल की रिपोर्ट को बताया पक्षपाती और भ्रामक ” जानें क्या कुछ कहा”

लगाए गए भड़काऊ आरोपएचआरआईएफ ने यह भी कहा कि रिपोर्ट में ‘असत्यापित और भड़काऊ आरोप लगाए गए हैं जिनके समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं दिए गए हैं. उनकायह भी कहना है कि रिपोर्ट की भाषा और एकतरफा प्रस्तुति राज्य में विभिन्न समुदायों के बीच तनाव को और बढ़ा सकती है और शांति प्रक्रिया कोनुकसान पहुंचा सकती है. वहीं, एन. बीरेन सिंह ने कहा, एचआरआईएफ को इस कदम के लिए बधाई मुझे विश्वास है कि कई अन्य जागरूक संगठनभी इस पक्षपाती और विभाजनकारी संगठन (पीयूसीएल) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं. जिसने अपनी घृणित रिपोर्ट के माध्यम सेमणिपुर को बांटने की कोशिश की है. उन्होंने आगे कहा, जब मणिपुर को इस समय एकजुटता और शांति की जरूरत है. ऐसे समय में इस तरह कीरिपोर्ट केवल समाज को और बांटने अविश्वास को बढ़ाने और गलतफहमी पैदा करने का काम करती हैं.