तेज प्रताप यादव का तेजस्वी को संदेश, “पार्टी या परिवार नहीं, जनता ही सबसे बड़ी होती” महुआ सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले से बढ़ी सियासी गर्मी”

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम संदेश जारीकिया है। उन्होंने अपने भाई को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है। तेज प्रताप यादव ने कहाकि हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगेकि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि महुआमेरी राजनीतिक कर्मभूमि है, और मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है। महुआकी जनता से अपील करते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि महुआ की जनता जनार्दन हमें भारी मतों से जीताकर सदन भेजेगी और महुआ के विकासकी राह पर आगे बढ़ने का काम करेगी। अंत में उन्होंने नारा दिया कि विजयी महुआ, विकसित महुआ। राजद ने महुआ विधानसभा से निवर्तमानविधायक मुकेश रोशन को टिकट दिया है। यहां से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।आज तेज प्रताप का अपने छोटे भाई के नाम संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चतुष्कोणीय संघर्ष बढ़ता दिख रहादरसअल, बिहार की राजनीति में महुआ विधानसभा सीट पर विशेष चर्चा चल रही है। पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर महुआ बिहार विधानसभाचुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई है। पहली बार यह सीट चर्चा में तब आई थी जब 2015 में लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादवको यहां से टिकट दिया था। तेज प्रताप यादव यहां से जीत भी गए। इस बार तेज प्रताप फिर से महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, पार्टी अलग है।वह जनशक्ति जनता दल के सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद ने वर्तमान विधायक डॉ. मुकेश रोशन को टिकट दिया है। मुकेश रोशन केलिए तेजस्वी खुद से वोट मांग रहे हैं। वहीं जदयू की बागी डॉ आसमां प्रवीण निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। एनडीए खेमे से यह सीट लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के खाते में गई है। चिराग पासवान ने संजय सिंह चुनावी मैदान में उतारा है। इन चारों दिग्गजों के चुनाव लड़ने से इसविधानसभा में अब चतुष्कोणीय संघर्ष बढ़ता दिख रहा है।
उद्धव ठाकरे का फडणवीस पर हमला “कर्ज माफी जून तक क्यों? तब तक क्या किसान किश्तें भरते रहें?” मराठवाड़ा दौरे से पहले सरकार पर तीखे सवाल

शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जुबानी हमला बोला। ठाकरे नेफडणवीस के उस एलान को लेकर निशाना साधा, जिसमें सीएम ने कहा था कि उनकी सरकार अगले साल 30 जून तक किसानों की कर्ज माफी परफैसला लेगी। ठाकरे ने कहा कि महायुति सरकार को तुरंत कर्ज माफी लागू करनी चाहिए, ताकि भारी फसल नुकसान झेल चुके किसानों को अपनीजिंदगी दोबारा संवारने में मदद मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि वे 5 नवंबर से चार दिनों के मराठवाड़ा दौरे पर रहेंगे। गौरतलब है कि मराठवाड़ाक्षेत्र में सितंबर के अंतिम हफ्ते में भारी वर्षा हुई थी, जिससे हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। इसे मुद्दा बनाते हुए ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंकहा, “किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर सड़कों पर हैं और मुख्यमंत्री कहते हैं कि फैसला जून में होगा। तब तक क्या किसान किश्तें भरते रहें? दौरे के दौरान वे कोई जनसभा नहीं करेंगेउद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार की निरीक्षण टीम के मराठवाड़ा दौरे को भी बहुत छोटा बताया और कहा कि दो-तीन दिन में इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसानका आकलन मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से केंद्र सहायता के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा था, लेकिन मुझे नहींलगता ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा गया है। यह मजाक है कि पालघर के किसानों को फसल बीमा के तौर पर सिर्फ दो रुपये और कुछ पैसे मिले हैं। राज्यसरकार को तत्काल कर्ज माफी घोषित करनी चाहिए और प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की सहायता देनी चाहिए।” पूर्वमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी महा विकास आघाड़ी सरकार ने बिना किसी शर्त दो लाख रुपये तक की फसल कर्ज माफी दी थी। ठाकरे ने कहा, “प्रणाली और आंकड़े वही हैं, तो यह सरकार दूसरी किश्त की कर्ज माफी क्यों नहीं घोषित कर रही? हमने किसानों के साथ ईमानदारी बरती थी, अबइस सरकार को भी वैसा ही करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “सरकार को किसानों को राहत देनी ही होगी, और मेरी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसाहो।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने दौरे के दौरान वे कोई जनसभा नहीं करेंगे। क्या किसान किश्तें भरते रहें?फडणवीस ने 30 अक्तूबर को पूर्व विधायक और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू से मुलाकात के बाद कर्ज माफी को लेकर यह घोषणा कीथी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि महायुति सरकार ने चुनाव अभियान के दौरान कर्ज माफी का वादा किया था और इस पर अमल के तौर-तरीके तय करनेके लिए उनके प्रमुख आर्थिक सलाहकार प्रवीण परदेशी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी, जिसकेबाद 30 जून तक निर्णय लिया जाएगा। मराठवाड़ा क्षेत्र में सितंबर के अंतिम हफ्ते में भारी वर्षा हुई थी, जिससे हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट होगईं। इसे मुद्दा बनाते हुए ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर सड़कों पर हैं
भारत ने रचा इतिहास, महिला वनडे विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार बना चैंपियन, ड्रेसिंग रूम में ‘टीम इंडिया सॉन्ग’ के साथ मना जश्न

विश्व कप जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में माहौल जश्न में डूबा हुआ रहा। जीत की खुशी, आंखों में चमक और हाथों में तिरंगा, भारतीय महिला क्रिकेट टीमकी ये तस्वीरें हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देने वाली हैं। खिलाड़ियों ने ‘रहेगा सबसे ऊपर हमारा तिरंगा, हम हैं टीम इंडिया…’ गाना गाते हुएमैदान से लेकर लॉकर रूम तक जीत का जश्न मनाया। हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स और पूरी टीम के चेहरों पर वहीमुस्कान थी, जो बरसों के संघर्ष और सपनों की पूर्ति का प्रतीक बन गई। अब बीसीसीआई ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो में जेमिमा कहतीहैं, ‘हमने चार साल पहले यह तय किया था कि हम अपनी टीम सॉन्ग को तब उजागर करेंगे जब हम विश्व कप जीत जाएंगे। वह समय अब आ चुकाहै।’दोनों एक साथ इस टीम के लिए खेल चुकीइतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ट और भारत की जेमिमारॉड्रिग्स साथ में गाना गाती दिख रही हैं। जेमिमा गिटार बजा रही हैं, जबकि वोल्वार्ट गाना गा रही हैं। फैंस का कहना है कि इस गाने का नाम ‘फॉलिंगइन लव अगेन’ है और यह गाना वोल्वार्ट ने 11 साल पहले कम्पोज किया था। यह वीडियो इंग्लैंड के ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान का बताया जा रहा है, क्योंकि वोल्वार्ट और जेमिमा, दोनों ने सुपर चार्जर्स टीम की जर्सी पहन रखी है। दोनों एक साथ इस टीम के लिए खेल चुकी हैं। महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गयावोल्वार्ट को रविवार को निराशा झेलनी पड़ी, क्योंकि उनकी टीम भारत से फाइनल हार गई। वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया, लेकिन यह काफी नहीं था। वह टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। मैच की बात करें तो भारत की महिला टीम इतिहास रच दियाहै। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर मेंसात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया।दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहलावनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
दरभंगा के केवटी में गरजे योगी आदित्यनाथ, महागठबंधन के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू “कांग्रेस रामद्रोही और देशद्रोही”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केवटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमलाबोला। कहा कि राजद सांप है और कांग्रेस रामद्रोही, देशद्रोही और मां जानकी के विरोधी हैं। यह लोग सनातन परंपरा को कमजोर करना चाहते हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज गांधी जी के तीन बंदरों की तरह बिहार के महागठबंधन में भी तीन बंदर हैं। इना नाम पप्पू, अप्पू और टप्पू। पप्पूसच बोल नहीं सकता, अप्पू सच सुन नहीं सकता और टप्पू सच देख नहीं सकता। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वीयादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह तीनों (पप्पू, टप्पू और अप्पू) बंदर न सच देखते हैं, न सुनते हैं, न बोलते हैं। उन्हें एनडीए सरकार का विकासदिखाई नहीं देता। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र कार्रवाई से माफिया और अपराधियों का सफाया हुआ है, और अब राज्य माफिया औरअपराध-मुक्त बन चुका है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास, विरासत और खुशहाली का मार्गप्रशस्त करें। कहा कि वह मां जानकी का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश से आए हैं। उन्होंने मिथिला में जानकी मंदिर (पुनौरा धाम) के निर्माण, राम-जानकीसड़क और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। विपक्षपर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति ऐसी थी कि बीमार लोग घर में ही मर जाते थे।कश्मीर में मिथिला और बिहार का बेटा भी बस सकतायोगी ने कांग्रेस पर कश्मीर को विवादित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी क्या मुसीबत आई कि कश्मीर हिन्दू विहीन हो गया? एक फिल्मका कलाकार 27 वर्षों बाद अपने ही कश्मीर लौट पाया। कांग्रेस के पाप का परिणाम था कि धारा 370 कश्मीर पर थोपी गई, जिसके कारण बिहार, मिथिला या देश का कोई भी व्यक्ति वहां बस नहीं सकता था। कांग्रेस ने पाप किया, जबकि पाकिस्तानी कश्मीर में लोग बसते गए। लेकिन मोदी जीके आने के बाद धारा 370 समाप्त की गई, अब कश्मीर में मिथिला और बिहार का बेटा भी बस सकता है।” जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपीलउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी की इस धरा को कोटि-कोटि नमन। रामलला विराजमान हो गए हैं, तो मां जानकी का मंदिर पुनौराधाम, मिथिला में बनना शुरू हो गया है। आपकी आस्था के अनुरूप जानकी मंदिर का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही हैं। अयोध्या औरपुनौरा धाम को जोड़ने वाली राम-जानकी सड़क भी बनाई जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा किमखाना बोर्ड और हल्दिया से पटना जलमार्ग जैसी परियोजनाओं से मिथिला की शोभा और महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। योगी ने कहा किप्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों से गरीबों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। जैसे धुएं रहित रसोई का सपना साकार हुआ औरकश्मीर से जुड़ा विवाद भी धारा 370 हटाकर समाप्त कर दिया गया। सभा के अंत में योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा कोमंच पर जीत की माला पहनाकर समर्थन जताया और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 1 लाख करोड़ रुपये का आरडीआई फंड, अनुसंधान, विकास और नवाचार को नई उड़ान देने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) फंड का शुभारंभ किया। इस आर्थिकसहायता से उच्च स्तर की तकनीकी और जोखिम वाले क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। इस फंड को जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने कहा कि रजिस्टर्ड पेटेंट के मामले में भारत में 17 गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स के काम करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्धकराने के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। यह बताता है कि भारत अपने यहां नवाचार करने वालों और नए उद्यमियों के लिए बेहतर वातारणउपलब्ध करा रहा है। पीएम ने इमर्जिंग साइंस, टेक्नॉलोजी एंड इन्नोवेशन कांक्लेव (ESTIC) में यह बातें कही। अंतर्गत एक विशेष निधि बनाई जाएगीआरडीआई फंड की शुरुआत अनुसंधान और विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। यह घोषणा विज्ञानप्रौद्योगिकी व नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) में की गई है। एक ऐसा मंच है जो सरकार के विकसित भारत 2047 विजन को आगे बढ़ाने के लिएनीति निर्माताओं और नए इनोवेटर्स को एक मंच पर लाएगी। इसका लाभ देश में अनुसंधान से जुड़े फर्मों को मिलेगा। आरडीआई फंड का प्रबंधनविज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की दो स्तरीय संरचना के जरिए किया जाएगा। इस योजना के तहत शुरुआती स्तर पर अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधानफाउंडेशन (एएनआरएफ) के अंतर्गत एक विशेष निधि बनाई जाएगी। यह निधि 1 लाख करोड़ रुपये की होगी। एएनआरएफ इसका देखरेख औरप्रबंधन करेगी। नीति निर्माताओं और नए इनोवेटर्स को एक मंच पर लाएगीआरडीआई फंड दूसरे स्तर के फंड मैनेजरों जरिए पूंजी निर्माण की कवायद करेगा। इसमें वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ), विकास वित्त संस्थान(डीएफआई) और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां (एनबीएफसी) शामिल हैं। ये प्रबंधक, वित्तीय, व्यावसायिक और तकनीकी विशेषज्ञों वाली स्वतंत्र निवेशसमितियों के मार्गदर्शन में, समर्थन के लिए परियोजनाओं की पहचान करेंगे और उनकी सिफारिश करेंगे। पीएम मोदी ने इसकी लॉन्चिंग के दौरान भारतकी वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाली एक कॉफी टेबल बुक और देश के भविष्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लक्ष्यों को रेखांकित करनेवाला एक विजन दस्तावेज भी लॉन्च किया। आरडीआई फंड की शुरुआत अनुसंधान और विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने केलिए की गई है। यह घोषणा विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) में की गई है। एक ऐसा मंच है जो सरकार के विकसित भारत2047 विजन को आगे बढ़ाने के लिए नीति निर्माताओं और नए इनोवेटर्स को एक मंच पर लाएगी.
आंध्र प्रदेश में बड़ा सियासी बवाल वाईएसआरसीपी नेता जोगी रमेश नकली शराब मामले में गिरफ्तार, जगन मोहन रेड्डी ने नायडू सरकार पर लगाया “राजनीतिक बदले” का आरोप

वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता जोगी रमेश और उनके भाई जोगी रामू को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आंध्र प्रदेश में कथित तौर पर नकली शराबबनाने और उसे बेचने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को रविवार सुबह आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गयाथा। इसके बाद उन्हें देर रात स्थानीय अदालत में पेश किया गया। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों को आंध्र प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1968 और आंध्र प्रदेश निषेध अधिनियम, 1995 तथा कई अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियांराज्य में कई स्थानों पर सुव्यवस्थित नकली शराब निर्माण, वितरण और बिक्री की जब्ती के बाद की गईं। इस बीच, वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएसजगन मोहन रेड्डी ने रमेश की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू यहकदम अवैध तरीके से बदला लेने के लिए उठा रहे हैं। जगन ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू के लोगों को नकली शराब फैक्ट्रियों का पर्दाफाशहोने के बाद रंगे हाथों पकड़ा गया। ऐसे में अब वे सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए बेशर्म साजिशों का सहारा लेरहे हैं। भगदड़ से ध्यान हटाने के लिए यह गिरफ्तारीपूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा जब्त की गई नकली शराब नायडू सरकार के करीबी लोगों की थी, जिनमें तेलुगू देशम पार्टी(टीडीपी) के विधायक उम्मीदवार भी शामिल थे। जगन ने कहा कि शराब निजी दुकानों, बेल्ट शॉप (अवैध शराब की दुकानों) और नायडू के संरक्षण मेंटीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित परमिट पर बेची जा रही थी। उन्होंने आगे दावा किया कि शराब मामले की जांच कर रहा विशेष जांचदल (एसआईटी) पूरी तरह से नायडू के आदेश पर काम करता है और उससे आरोपों की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। रेड्डी ने आरोपलगाया कि सरकार ने हाल ही में कासीबुग्गा मंदिर में हुई भगदड़ से ध्यान हटाने के लिए यह गिरफ्तारी की है, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
यूक्रेन को मिली अमेरिका निर्मित पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की नई खेप, जेलेंस्की बोले अब रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से जनता होगी सुरक्षित

यूक्रेन को अमेरिका निर्मित पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की नई खेप मिल गई है। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि ये सिस्टम देशभर में रूस के लगातार होरहे हवाई हमलों से नागरिकों और अहम ढांचों की सुरक्षा में मदद करेंगे। रविवार देर रात जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। यह डिफेंससिस्टम रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ यूक्रेन की सबसे प्रभावी ढाल मानी जाती है। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका की सबसेआधुनिक मिसाइल रोधी तकनीक है, जो रूस के घातक हमलों को रोकने में सक्षम है। जेलेंस्की लंबे समय से पश्चिमी देशों से इस सिस्टम की मांग कररहे थे, लेकिन उत्पादन सीमाओं और देशों की अपनी सैन्य जरूरतों के कारण इसकी आपूर्ति में देरी हो रही थी। अब इन सिस्टमों को तैनात कर दियागया है ताकि प्रमुख शहरों और ऊर्जा संरचनाओं की सुरक्षा बढ़ाई जा सके। रूस ने जानबूझकर रात में सो रहे लोगों को निशाना बनायाराष्ट्रपति जेलेंस्की ने जर्मनी और उसके चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का धन्यवाद करते हुए कहा कि जर्मनी ने तीन महीने पहले यूक्रेन को दो अतिरिक्त पैट्रियटसिस्टम देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है। जर्मनी को अमेरिका से आश्वासन मिला है कि उसकी सैन्य जरूरतों के लिए नए पैट्रियटसिस्टम की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। यह डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से अमेरिका में ही निर्मित होते हैं। इस बीच, रूस ने रविवार से सोमवार कीरात तक 12 मिसाइलें और 138 ड्रोन यूक्रेन पर दागे। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, कई मिसाइलें नष्ट की गईं, लेकिन कुछ ने तबाही मचाई। उत्तरपूर्वीसूमी क्षेत्र में एक घर पर रूसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिलहैं। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह ग्रिगोरोव ने कहा कि रूस ने जानबूझकर रात में सो रहे लोगों को निशाना बनाया। डनिप्रो क्षेत्रों पर नए हमले किएमध्य यूक्रेन के डनिप्रो क्षेत्र में रूसी मिसाइल हमले से एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ। दक्षिणीमाईकोलाइव क्षेत्र में भी रूसी ड्रोन ने ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया। नाटो लगातार यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई का समन्वय कर रहा है, जबकियूरोपीय देश और कनाडा अमेरिकी हथियारों की खरीद कर मदद पहुंचा रहे हैं। मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को हथियार न देने का फैसलाकिया है, जबकि पिछली बाइडन सरकार लगातार सैन्य सहायता देती रही थी। यूक्रेन को अमेरिका निर्मित पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की नई खेपमिल गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि इन सिस्टमों से रूस के बढ़ते ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब देने में मदद मिलेगी। इस बीच, रूस नेसूमी और डनिप्रो क्षेत्रों पर नए हमले किए।
दिल्ली विधानसभा ने 100 दिनों में लागू किया नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA), देश के लिए प्रेरणास्रोत बना पेपरलेस सिस्टम

दिल्ली विधानसभा नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) को लागू कर केवल 100 दिनों में पेपरलेस बन गई है। शनिवार को संसद भवन में आयोजितराष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेवा को सबसे तेज और प्रभावी ढंग से लागू करने का यह प्रयास पूरे देश केलिए प्रेरणास्रोत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली ने यह दिखाया है कि जब दृढ़ निश्चय और तकनीक का मेल होता है तो परिणाम ऐतिहासिक होतेहैं। दिल्ली विधानसभा ने मार्च में संसदीय कार्य मंत्रालय, दिल्ली सरकार के विधि, न्याय एवं विधिक कार्य विभाग और विधानसभा सचिवालय केबीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के बाद मात्र 100 दिनों में यह प्रणाली लागू की।प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोतचार अगस्त को दिल्ली विधानसभा ने अपना पहला पूर्ण पेपरलेस सत्र आयोजित कर देश की 18वीं ‘गो-लाइव’ विधानसभा बनने का गौरव प्राप्तकिया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेवा का सफल कार्यान्वयन हमारी पारदर्शिता, दक्षता और तकनीकी प्रगति की दिशा में मीलका पत्थर है। उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री से नेशनल लेजिस्लेटिव इंडेक्स स्थापित करने में सहयोग का अनुरोध किया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा किनेवा के माध्यम से दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यरत है। इससे न केवल कागज की बचत होगी बल्कि विधायी कार्यअधिक पारदर्शी और सुलभ भी बनेंगे। यह कदम डिजिटल इंडिया और पेपरलेस विधान के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में दिल्ली विधानसभा के सशक्तयोगदान को दर्शाता है। शनिवार को संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेवा को सबसेतेज और प्रभावी ढंग से लागू करने का यह प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल, छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं हैं। एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह नेराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय केदीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। इस दौरान सीएम औरराज्यपाल भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन ने कहा कि यह सबसे प्रसन्नता का विषय है कि आज 64 प्रतिशत छात्राओं ने मेडल प्राप्त कियाहै। हमारी यही बेटियां भारत का गौरव बढ़ाएंगी। आज समय आ गया है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए। देश के 140 करोड़ की जनता भी आशाभरी निगाह से देख रही हैं। देश को विकसित भारत बनाने में बेटियां अगर पीछे रह जाएंगी तो विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। रामेदव जीजो प्रयास कर रहे हैं उसकी एकमात्र झलक दिखी है। हरिद्वार का यह पावन क्षेत्र दर्शन का द्वार है। पवित्र परिसर में देवी सरस्वती की आराधना करनेवाले सभी बधाई के पात्र हैं। अविरल गंगा की धारा में पतंजलि का योगदान एक धारा के रूप में जुड़ा है। छात्र-छात्राएं और उनके अविभावक भीबधाई के पात्र हैं। मंगल की एक कामना हमारी संस्कृति की एक पहचानपतंजलि ने योग आयुर्वेद और आध्यात्म से शरीर की विशुद्धियों को दूर करने का काम किया है। महर्षि पतंजलि को मैं प्रणाम करती हूं। महर्षि परंपराको आज के समाज में बढ़ाया जा रहा है। इस विश्व विद्यालय में शिक्षा और सौंदर्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां के योग आयुर्वेद को बहुत दिनों सेजानती हूं। इसका लाभ मुझे मिला भी है। विश्व बंधुत्व की भावना और नूतन ज्ञान का समन्वय व वैश्विक चुनौतियों को स्वीकार्य कर आगे बढ़ रहा है।बसुधैव कुटुंबकम के भाव से इस मनोरम स्थान पर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि जलवायु परिवर्तन के साथ अन्यचुनौतियों का सामना करने में आप सभी तत्पर रहेंगे। सर्व मंगल की एक कामना हमारी संस्कृति की एक पहचान है। भविष्य की मंगल कामनामुझे विश्वास है विद्यार्थी सदाचार की शिक्षा को प्रसारित करने में पूर्ण सहयोग रहेगा। विज्ञान और आध्यात्म के समन्वय से आदर्श जीवन निर्माण मेंसहायक होगा। श्रीमद्भागवत गीता के एक अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण ने भी निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी है। तपस्या औरसरलता जीवन को शक्ति देने वाले मूल्य अपनाकर आप सभी अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे। कठिन तपस्या के द्वारा मां गंगा को धरती पर लानेवाले भागीरथी का अनुसरण कर आप सभी भगीरथ प्रयास करेंगे। इस विश्वविद्यालय ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग अपनाया है। मुझेविश्वास है इस विद्यालय के छात्र महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आज भारत पूरे विश्व को योग दिवस ही मना रहा है बल्कि इससे पूरे विश्व को स्वास्थ्य कामार्ग दे रहा है। अब पूरे विश्व में यही छात्र-छात्राएं योग प्राणायाम और आध्यात्म को प्रसारित कर विश्व गुरु बनाएंगे। अपने पुरातन भारत का नाम लोगअब जल्द ही सादर से लेंगे। सभी के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।
शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र भैरुंदा को जिला बनाने की फिर उठी मांग, स्थानीय जनता प्रशासनिक असमानता को लेकर बेचैन

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक नक्शे के नए स्वरूप को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। सरकार की कवायद के बीच भैरुंदा (नसरुल्लागंज) को जिला बनाए जाने की मांग एक बार फिर मुखर हो उठी है। लंबे समय से यहां के लोग जिला दर्जे की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार यह मांगसरकारी फाइलों में दबी रह गई। जनता का कहना है कि अब समय है कि भैरुंदा को उसका हक दिया जाए। विडंबना यह है कि बुधनी विधानसभा केअंतर्गत आने वाला भैरुंदा, जो मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है, आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहा है। यहवही क्षेत्र है जहां से शिवराज सिंह चौहान राजनीतिक सफ़र की शुरुआत कर देश के केंद्रीय मंत्री बने। लेकिन वर्षों के सतत राजनीतिक प्रभाव केबावजूद भी क्षेत्र का विकास ठहर सा गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। सत्ता के गलियारों तक पहुंच ही नहींभैरुंदा को शिवराज सिंह चौहान का गृह और कर्मक्षेत्र माना जाता है। उनका योगदान क्षेत्र की सिंचाई, सड़कों और खेती की प्रगति तक सीमित रहा, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य में आज भी पिछड़ापन साफ देखा जा सकता है। जब भी जनता ने बड़े प्रशासनिक दर्जे, जैसे जिला दर्जा या उद्योगिक हबकी मांग की, तो इसे अनसुना कर दिया गया। क्षेत्रवासियों को गहरा मलाल है कि जिस ज़मीन ने एक मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री दिया, उसेप्रशासनिक सम्मान क्यों नहीं मिल सका। प्रदेश की सत्ता में लंबे समय से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद जो वादे भैरुंदा के लिए किए गए, वे शब्दों तकसिमट गए। उद्योग लगाने, मेडिकल कॉलेज खोलने और शिक्षा का हब बनाने की बातें बार-बार गूंजती रहीं, लेकिन नतीजा शून्य रहा। इस उदासीनताके चलते लोगों ने एक समय तो प्रमुख मुद्दों को उठाना भी छोड़ दिया था। उन्हें लगा कि उनकी आवाज़ अब सत्ता के गलियारों तक पहुंच ही नहीं रही। प्रदेश स्तर पर परिसीमन नहीं हो जाताअब प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों में है। लोगों का विश्वास है कि नई सरकार इस क्षेत्रीय असमानता को मिटाने के लिए कदमउठाएगी। राजेन्द्र शर्मा और लक्ष्मीनारायण शर्मा का कहना है कि सत्ता परिवर्तन से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि पंचवर्षीय योजना में भैरुंदाको प्राथमिकता मिलेगी। हालांकि राजनीतिक उलटफेरों ने उस पर विराम लगा दिया, पर उम्मीदें अभी बाकी हैं। केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा कीसरकार होने से संभावना है कि भैरुंदा का नाम आखिरकार प्रशासनिक फेरबदल की सूची में शामिल हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जबशिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर विदिशा को नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता है, तो फिर भैरुंदा को जिला क्यों नहीं बनाया जा सकता? विदिशा के नगर निगम बनने से वहां के विकास को पंख मिलेंगे, लेकिन समान रूप से भैरुंदा भी उसी संसदीय क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्रवासीकहते हैं हम भी तो उसी जनप्रतिनिधि के अनुयायी हैं, फिर हमारे हक का फैसला कब? इस सवाल के साथ अब भैरुंदा की जनता जिला दर्जे कीघोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस संबंध में भैरुंदा निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय का कहना है कि यह विषय प्रदेश स्तर काहै है। माननीय शिवराज जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्तर का विषय है। आगे क्या होता है ये शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा। निश्चित रूप सेभैरूंदा को जिला बनाने की मांग चल रही है, लेकिन तब तक प्रदेश स्तर पर परिसीमन नहीं हो जाता, तब तक अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।