महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा पर बड़ा कदम, राष्ट्रीय महिला आयोग ने साइबर कानूनों की व्यापक समीक्षा की मांग की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भारत के साइबर कानूनों की व्यापक समीक्षा की मांग की है ताकि महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा, गोपनीयता और ऑनलाइनजवाबदेही को मजबूत किया जा सके। आयोग ने अपने कानूनी समीक्षा हेतु अनुशंसात्मक रिपोर्ट 2024-25 में सरकार से ऐसे सशक्त कानूनों कीजरूरत बताई है जो न केवल अपराधियों को दंडित करें बल्कि महिलाओं की गरिमा और डिजिटल स्वतंत्रता की रक्षा भी करें। यह रिपोर्ट कानून एवंन्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, महिला एवं बाल विकास, और गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। रिपोर्ट का उद्देश्य भारत की साइबर कानूनीसंरचना को लैंगिक दृष्टिकोण से पुनर्गठित करना है। वर्षभर चले इस अभियान में देशभर में आठ क्षेत्रीय और दो राष्ट्रीय परामर्श बैठकें आयोजित कीगईं, जिनमें न्यायविदों, तकनीकी विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संशोधन की सिफारिश की गईआयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि डिजिटल दुनिया ने महिलाओं के लिए सीखने, रोजगार और अभिव्यक्ति के अनगिनत अवसर खोले हैं, लेकिन साथ ही यह नए प्रकार के खतरे और भय का केंद्र भी बन गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ऐसी डिजिटल व्यवस्था चाहता है जहां कानून केवलदंड देने तक सीमित न हों बल्कि महिलाओं की गरिमा और आत्मविश्वास की भी रक्षा करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साइबर सुरक्षा अबमहिलाओं के सशक्तिकरण का एक अहम स्तंभ बन चुकी है। रिपोर्ट में 200 से अधिक ठोस सुझाव दिए गए हैं। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2002, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023, और भारतीय न्याय संहिता, 2023 में संशोधन की सिफारिश की गई है। आयोग नेऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कड़ी सजा, पीड़ित मुआवजा फंड, निजी डेटा की सुरक्षा, और गैर-सहमति वाले कंटेंट को तुरंत हटाने की व्यवस्था परजोर दिया है। साथ ही, आईटी अधिनियम की धाराओं 66, 66C और 66D के तहत सजा बढ़ाने और धमकी देने वाले मामलों को शामिल करने कीसिफारिश की गई है। महिलाएं डिजिटल माध्यमों में सुरक्षित रह सकेंएनसीडब्ल्यू ने एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से बनाए गए फर्जी फोटो या वीडियो को भी आईटी नियमों में शामिल करने की बात कही है। आयोग नेऑनलाइन कार्यस्थलों में यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए पीओएसएच अधिनियम, 2013 का दायरा बढ़ाने और महिलाओं की अशोभनीय प्रस्तुतिअधिनियम, 1986 में संशोधन की भी सिफारिश की। इसके अलावा, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर पोक्सो अधिनियम में भी बदलाव कीअनुशंसा की गई है। रिपोर्ट में डिजिटल साक्षरता और समुदाय-आधारित जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया है ताकि महिलाएं डिजिटल माध्यमोंमें सुरक्षित रह सकें। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा और गोपनीयता को सशक्त बनाने के लिए भारत के साइबर कानूनों कीसमीक्षा की सिफारिश की है। आयोग की रिपोर्ट में आईटी अधिनियम, डेटा प्रोटेक्शन कानून और न्याय संहिता में बदलाव की मांग भी की गई है।
बिहार चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की हुंकार, ठगबंधन ने रखा लालटेन युग में, एनडीए ने पहुंचाया LED के दौर में

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इसी क्रम में एनडीए के स्टार प्रचारक और भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर खेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर पहुंचतेही उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ नेपूरे मैदान को चुनावी जोश से भर दिया। नड्डा ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि वह सबसे पहले प्राचीन काली मंदिर और वीर कुंवर सिंह कोनमन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार को विकसित राज्य बनाने का निर्णायक अवसर है। बिहार की विकास की गाड़ी 2005 के बाद पटरीपर आई है, अब इसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि 1990 से 2005 तक का दौर अमावस्या की रात था। महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुएकहा कि यह ठगबंधन और लठबंधन है जिसने बिहार को लालटेन युग में रखा, जबकि एनडीए ने उसे एलईडी के युग में पहुंचाया। भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बन रहेअपने संबोधन में उन्होंने बिहार में हुए बड़े बुनियादी बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले कोईलवर में एक लेन का पुल था, अब छह लेन कापुल है। पहले सड़कें और एक्सप्रेसवे सपना था, आज हर ओर हाइवे, रेलवे और इंटरनेट की रफ्तार है। उन्होंने बताया कि पटना से सासाराम एक्सप्रेसवेऔर मेट्रो परियोजनाएं बिहार के नए युग की पहचान हैं। महिलाओं को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हर महिला को दो लाख रुपये का लाभमिलेगा। स्वास्थ्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 62 करोड़ लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सहायतादी जा रही है। नड्डा ने कहा कि 20 साल पहले मोबाइल चार्ज करने के लिए दस रुपये देने पड़ते थे, आज हर गांव में बिजली और इंटरनेट है। उन्होंनेबताया कि 8000 से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है, रेलवे का बजट बिहार के लिए 10 गुना बढ़ा है, 98 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशनयोजना के तहत आधुनिक बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहटा में 1400 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दरभंगा में 1200 करोड़ का एम्स बनरहा है। नौकरी देंगे, पर देंगे कैसे?अंत में नड्डा ने आरजेडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, आरजेडी का मतलब है रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 मेंलालू प्रसाद ने ‘तेल पिलावन, लाठियां भजावन’ रैली निकाली थी। नड्डा ने कहा, जिन लोगों ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया, वे अब नईपैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कहते हैं नौकरी देंगे, पर देंगे कैसे? उनकी राजनीति अब जेल और बेल के बीच सिमट गई है।लालू, राबड़ी, तेजस्वी, मीसा सब बेल पर हैं। जेपी नड्डा ने आरजेडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, आरजेडी का मतलब है रंगदारी, जंगलराज औरदादागिरी। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 में लालू प्रसाद ने ‘तेल पिलावन, लाठियां भजावन’ रैली निकाली थी।
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही ‘माई बहिन योजना’ की 30 हजार रुपये एकमुश्त राशि महिलाओं के खाते में

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन कीसरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा किसरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी। हमारा विषय बिहार बनाने का है। हमारी सरकार इसे मुफ्त कर देगीतेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बनने के साथ ही जीविका (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई करेंगे उन्हेंहर महीने 30 हजार रुपये दिया जाएंगे। उन्होंने कहा कि 20 साल से एनडीए सरकार ने किसानों के लिए ध्यान नहीं दिया। गेहूं और धान के लिए, हमधान के एमएसपी के अतिरिक्त 300 रुपये और गेहूं के एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपये देंगे। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजलीमुफ्त में देंगे। यानी सिंचाई में बिजली का खर्चा सरकार देगी। अभी राज्य सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन, हमारी सरकार इसे मुफ्त करदेगी। राज्य के व्यापार मंडलों के 8463 पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। वोटरों को लुभाने के लिए नया एलान कियाइधर, हर परिवार को नौकरी देने के लिए बजट कहां से लाएंगे? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने एक्सपर्ट से विचार के बाद हरपरिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। भाजपा की बातों को छोड़िए। जब नौकरी देंगे तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि कुछ भीअसंभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने हर चीज को संभव कर दिखाई है। 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरी दी थी और साढ़े तीन लाख प्रक्रियाधीनकरवाई थी। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं? राजद नेता तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले वोटरों को लुभाने केलिए नया एलान किया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि सरकार बनते ही हमलोग इसे लागू करवाएंगे।
पवन सिंह की जुबान फिसली, मदन सहनी की जगह मंच से लगा दिया ‘मुकेश सहनी जिंदाबाद’ का नारा

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जनसभा के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला।बिहार सरकार के मंत्री और जदयू उम्मीदवार मदन सहनी के समर्थन में पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन नेतारालाही स्थित स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पवन सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग छतों औरपेड़ों से लेकर बांस के सहारे तक चढ़ गए थे ताकि एक झलक पा सकें। सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच परमौजूद जदयू उम्मीदवार मदन सहनी का हाथ थामते हुए नारा लगाया मुकेश सहनी जिंदाबाद। पीछे से किसी ने उन्हें याद दिलाया कि उम्मीदवार मदनसहनी हैं। पवन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तालाब में कूदकर मछली पकड़ने का रील बनाकरबिहार की जनता को प्रभावित नहीं किया जा सकता। यहां सिर्फ पवन सिंह की रील चलेगी। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने भी राहुल गांधी पर तंजतब पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए मंच से माफी मांगी और कहा कि मदन सहनी जिंदाबाद। इसके बाद उन्होंने मदन सहनी को विजय का माला पहनाया।पवन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तालाब में कूदकर मछली पकड़ने का रील बनाकर बिहार कीजनता को प्रभावित नहीं किया जा सकता। यहां सिर्फ पवन सिंह की रील चलेगी। उन्होंने अपने फिल्मी अंदाज में मंच पर घूम-घूमकर जनता काउत्साह बढ़ाया। वहीं, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पानी में कूदकर ड्रामा करने और रील बनाने सेबिहार की जनता प्रभावित नहीं होगी। जनता विकास चाहती है, और वह काम केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। शाहनवाज ने कहा कि बिहारकी जनता 6 नवंबर को विकास और स्थिरता के लिए वोट देगी। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
छत्तीसगढ़ में हावड़ा रूट पर पैसेंजर और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने कीजोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। मिलीजानकारी के मुताबिक कई लोगों के मरने की खबर है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासनभी सहायता के लिए पहुंचा। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया।यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, रेस्क्यू जारीकोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं कई यात्रियों के घायल होने की भीखबर है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू जारी है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। हादसे की सूचना मिलतेही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भीमदद में जुटा हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेन दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। हादसे काकारण अज्ञात है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसेव्यस्ततम मार्ग है जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेलहादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Delhi BJP Chief Virendra Sachdeva Slams AAP Leaders Over Pollution Remarks, Questions Absence of Manish Sisodia and Saurabh Bharadwaj’s “Baseless” Claims

Delhi BJP President Mr. Virendra Sachdeva said that ever since the Aam Aadmi Party (AAP) leaders, including the missing-from-Delhi former Deputy Chief Minister Manish Sisodia and former Minister Saurabh Bharadwaj, started making irrational statements about Delhi’s pollution situation, Delhiites have been left astonished. Mr. Sachdeva stated that although Delhi’s pollution situation is somewhat concerning, residents are well aware that the city’s air quality has improved over the past few years. The Delhi BJP President added that before questioning our BJP Chief Minister and a few ministers for visiting Bihar for election campaigning, the AAP Delhi President should clarify where they managed to bring the non-resident former Deputy Chief Minister Manish Sisodia from, just to issue a press statement today. Saurabh Bharadwaj is known for making baselessMr. Sachdeva further said that Saurabh Bharadwaj is known for making baseless and fabricated statements. But he should explain why, when Delhi’s average AQI is around 310 today, he is promoting an organization calling Delhi a gas chamber — whereas in the past three years, on November 3, 2024, 2023, and 2022, the AQI levels were recorded at 382, 468, and 450 respectively — where was his concern then? Mr. Sachdeva said that the BJP government is a responsible government, and Environment Minister is continuously working with environmental experts. The Delhi BJP President added that it is normal for Chief Ministers and ministers from different states to travel and campaign during elections. But now that Saurabh Bharadwaj has raised this issue, he should clarify — if it is wrong for Mrs. Rekha Gupta to go to Bihar during the pollution period, then what will he say about flood-affected Punjab Chief Minister Sardar Bhagwant Mann’s visit to Gujarat, Delhi Leader of Opposition Ms. Atishi Marlena’s long stay in Goa, and former Environment Minister Gopal Rai’s extended election stay in Gujarat ?
AAP Blames BJP’s ‘Four-Engine Government’ for Delhi’s Toxic Air, Accuses Rekha Gupta of Negligence and AQI Data Manipulation Amid Health Emergency

As Delhi’s air turns increasingly toxic, the Aam Aadmi Party (AAP) has slammed the BJP’s four-engine government for its complete failure to control pollution. Senior AAP leaders including Delhi State President Saurabh Bharadwaj and former Deputy Chief Minister Manish Sisodia said the capital is gasping for breath while BJP ministers remain busy with election campaigns in Bihar. Saurabh Bharadwaj said residents can no longer breathe safely in the city’s poisonous air, forcing concerned groups like the Warrior Moms to write to the Health Minister as pollution becomes life-threatening for children. Bharadwaj took to ‘X’AAP Delhi State President Saurabh Bharadwaj took to ‘X’ and wrote: “The Warrior Moms have written to the Health Minister about the alarming pollution levels. But during this health emergency, Delhi’s Health Minister has not been seen in the city for the past month, while other BJP ministers have been occupied with election campaigning in Bihar for several days.” Senior AAP leader and former Deputy CM Manish Sisodia stated on X: “Delhi is facing a full-fledged public health emergency. The truth is, it’s not Delhi’s air but the BJP’s mindset that has become toxic.” Sanjeev Jha wrote on X: “The situation is Chief Whip and senior AAP leader Sanjeev Jha wrote on X: “The situation is worsening by the day. The government itself is more poisonous than the air. The BJP Chief Minister and her ministers are busy making reels instead of taking concrete steps to reduce pollution. They are manipulating AQI data by falsifying records from monitoring stations.” AAP’s Chief Spokesperson Priyanka Kakkar took to ‘X’ and wrote: “CM Rekha Gupta ji, now that you are done campaigning in Bihar, please pay some attention to Delhi too. Do you have any plan beyond blaming former CM Arvind Kejriwal?” More poisonous than ever beforeThe AAP said Delhi’s air this year is more poisonous than ever before, and the BJP’s four engines have left no stone unturned in destroying the capital. “Pollution is at a record high, and instead of saving lives, the BJP government is busy manipulating AQI data. Where has this government gone hiding now? The visuals emerging from Delhi are terrifying. People are being forced to breathe this toxic air while the BJP government is occupied with fudging figures. It’s clear that this ‘dramebaaz government’ gave up before even trying,” the party said AAP further stated that even foreign visitors arriving in India know how bad Delhi’s air has become, but the Rekha Gupta government seems oblivious to the gravity of the situation. “What else explains the BJP’s inaction and its foolish manipulation of air quality data? To distract people from their failures, Rekha Gupta’s government staged a gimmick in the name of artificial rainfall, burning ₹34 crore of Delhi’s money. Despite such a huge expenditure on theatrics, not a single drop of rain fell, nor did pollution levels reduce,” the party said.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्रंप के दावों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा भारत‑पाक संघर्ष को व्यापार से रोकने का दावा अब भारत के लिए दर्दनाक

कांग्रेस ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया दावे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दरअसल, ट्रंप ने एक बार फिर एकइंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को व्यापार के जरिए रोका था। पार्टी ने कहा कि अमेरिका के साथ होने वाला संभावितव्यापार समझौता अब भारत के लिए एक दर्दनाक अनुभव बन गया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “एक समय कहागया था कि भारत नवंबर 2025 में क्वाड (अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का समूह) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, लेकिन अब वहनहीं हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “एक समय यह भी कहा गया था कि अमेरिका के साथ सबसे पहले व्यापार समझौता करने वालों में भारत होगा।वह तथाकथित समझौता अब एक कठिनाई बन गया है, जबकि अमेरिका को निर्यात घट रहे हैं और यहां रोजगार खो रहे हैं।” परमाणु युद्ध होतारमेश ने कहा कि इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने 57वीं बार यह दोहराया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अचानक और अप्रत्याशित रूप से कैसे रोका औरइसकी पहली घोषणा वॉशिंगटन से हुई, न कि नई दिल्ली से। कांग्रेस नेता ने ट्रंप का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया किउन्होंने व्यापार और शुल्क का उपयोग करके भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोका। ट्रंप ने अमेरिकी टीवी नेटवर्क को दिए साक्षात्कार में कहा, “अगर व्यापार और शुल्क नहीं होते, तो मैं यह समझौते नहीं करा पाता। उदाहरण के लिए, भारत हमारे साथ बहुत व्यापार करता है। वे पाकिस्तान केसाथ परमाणु युद्ध करने वाले थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होते, तो आज लाखों लोग मारेजाते।”उन्होंने कहा, “वह बहुत बुरा युद्ध होने वाला था। मैंने दोनों देशों से कहा कि अगर उन्होंने जल्दी कोई समझौता नहीं किया, तो वे अमेरिका के साथव्यापार नहीं कर पाएंगे। और उन्होंने समझौता किया, युद्ध रुक गया। वह परमाणु युद्ध होता।” दावा करते आ रहेकांग्रेस ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि स्वयंभू 56 इंच का सीना अब पूरी तरह सिमट चुका है और उजागर हो गयाहै। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगभग हर दूसरे द्विपक्षीय या वैश्विक सम्मेलन में भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ कई और देशों के विवादों को खत्मकराने का दावा करते आ रहे हैं। सितंबर में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्षको रोका था। भारत ने हमेशा यह रुख रखा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की समझ दोनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्रीऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच सीधे संवाद से बनी थी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “एक समय कहा गया था किभारत नवंबर 2025 में क्वाड (अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का समूह) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, लेकिन अब वह नहीं हो रहाहै।”
मुरादाबाद में बोले आजम खां “सरकार बताए, मुझे सुरक्षा क्यों दी गई थी”; बिहार को बताया जंगलराज, प्रचार से दूरी पर दिया जवाब

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि सरकार बताए आखिर उन्हें सुरक्षा क्यों दी थी। उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है लेकिनजब सुरक्षा दी गई थी तो उन्होंने सरकार से लिखकर पूछा था कि आखिर इसकी क्या वजह है। अगर सुरक्षा दी जा रही है तो पूरी तरह से दी जाए।रविवार को पूर्व मंत्री मुरादाबाद दौरे पर आए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सियासी तंज भी कसे। उन्होंने कहा कि उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा सेज्यादा कुछ और कहा गया था मगर अब वह इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते। स्टार प्रचारक बनाए जाने के बावजूद बिहार जाकर प्रचारक्यों नहीं किया इस सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में जंगलराज है। रहमान पाशा समेत कई लोग मौजूदऐसे में वहां अकेले जाना खतरे से खाली नहीं। मगर उन्हें उम्मीद है कि बिहार में जंगलराज का अंत होगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से ही बिहार केलोगों से अपील की। कहा लोकतंत्र को बचाकर रखिए। किसी के बहकावे, जज्बाती नारों या धोखे में मत आइए। जब तक इंसानियत जिंदा रहेगी तबतक मुल्क भी महफूज रहेगा। अपने दौरे पर पूर्व मंत्री ने बिलारी विधायक हाजी मो. फहीम, कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी मो. रिजवान, कांठविधायक कमाल अख्तर और बांग्ला गांव स्थित क्लीनिक में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने करीबी लोगों के निधन पर शोक जाहिर किया। इस मौके परसपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी उवैश, मो. फैजान, मो. अजीम, वसीम अहमद, अयाज, शोएब, अब्दुल, हारूनपाशा, शाहनवाज हुसैन, राबिल हुसैन और जियाउर रहमान पाशा समेत कई लोग मौजूद रहे। चर्चा सपा कार्यकर्ताओं के बीच भीआजम खां के शहर में होने की जानकारी पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन को नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आजम खां के दौरे की उन्हें कोई जानकारी नहींमिली। वह शहर से भी बाहर हैं। मालूम हो कि डॉ. एसटी हसन भी आजम खां के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में डॉ. एसटी हसन का नामांकन के बाद टिकट कट गया था। इसके बाद से ही वह आजम खां से नाराज चल रहे हैं। हालांकि आजम खां के जेल से रिहा होनेके बाद डॉ. एसटी हसन और आजम खां दोनों का लहजा एक दूसरे के लिए नर्म हुआ था। आजम खां ने अपने एक बयान में कहा था कि वह एसटीहसन को उनके घर जाकर मना लेंगे। लेकिन मुरादाबाद दौरे पर आए आजम खां के कार्यक्रम की जानकारी ही पूर्व सांसद को नहीं मिली मुलाकात तोदूर की बात है। इसकी चर्चा सपा कार्यकर्ताओं के बीच भी होती रही।
सपा में गुटबाजी पर शिवपाल यादव का बड़ा एक्शन, बदायूं जिले की सभी फ्रंटल इकाइयां भंग, कहा एकजुटता ही हमारी ताकत

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपालसिंह यादव ने साफ कहा है कि गुटबाजी अब सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में बदायूं जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों कोभंग कर दिया गया है, जबकि जिला कार्यकारिणी को भी भंग करते हुए केवल जिलाध्यक्ष को पद पर बनाए रखा गया है। शिवपाल यादव का दोदिवसीय बदायूं दौरा पहले से निर्धारित था। उनके आगमन से दो दिन पहले ही सपा के प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी कर सभी फ्रंटल संगठनों युवासभा, छात्रसभा, महिला सभा, लोहिया वाहिनी और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए गए थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिवशिवपाल सिंह यादव ने रविवार को सहसवान पहुंचकर दहगवां चौराहे पर एक होटल व हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सपासांसद आदित्य यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे। हमारी ताकत हमारी एकजुटताउद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में विकास कार्यों को ठेकेदारी केहवाले कर दिया है। अधिकतर काम गुजरात की कंपनियों को दिए जा रहे हैं। जनता के मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज भी जस के तस हैं।समाजवादी पार्टी ही जनता को राहत देने में सक्षम है। सभा को संबोधित करते हुए सपा सांसद आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हवा मेंचुनाव लड़ने का समय नहीं है। गुटबाजी छोड़कर सबको एकजुट होना पड़ेगा। अगर हम एक रहेंगे तो प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर समाजवादीपार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने सपा को भरपूर समर्थन दिया, अब विधानसभा चुनाव में उसी एकता औरजनसमर्थन को बनाए रखना है। एक दूसरे की टांग खींचने से संगठन कमजोर होता है, जबकि हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। केंद्र सरकार के दबाव में आए बिना निष्पक्ष चुनावइस मौके पर पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी, विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, वरिष्ठ नेता नरोत्तम सिंह, नवाब सिंह, पूरन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इससे पहले सहसवान पहुंचने परशिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव का मेरठ हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और नारों के बीच भव्य स्वागत किया। सहसवान मेंपत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मायावती पूरी तरह से भाजपा से मिली हैं। जो भाजपा कहती है वह वही करतीहैं। पीड़ितों के साथ सपा है, हम सभी को एकत्र कर रहे हैं। इसी से भाजपा बौखलाई हुई है। बीते 2024 के चुनाव में इसका उदाहरण सामने आ चुकाहै। बोले, बिहार चुनाव में राजद की जीत होगी और तेजस्वी की सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा के लोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का काम करतेहैं। शिवपाल यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े नेता हैं और वह मेरे मित्र हैं। हालांकि वह कब क्या बोल दें, इसलिए उनकी बात को हम लोगगंभीरता से नहीं लेते हैं। शिवपाल ने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में आए बिना निष्पक्ष चुनाव कराए।