जेल में बंद सोनम वांगचुक ने लेह हिंसा की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की, कहा जांच तक जेल में रहने को तैयार

लद्दाख हिंसा के बाद जेल में बंद सोनम वांगचुक ने लेह विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई चार लोगों की मौत की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है।उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, वह जेल में रहने को तैयार हैं। वांगचुक वर्तमान में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस ने उन्हें26 सितंबर को हिरासत में लिया था। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के नेता सज्जाद कारगिली ने एक्स पर पोस्ट सोनम वांगचुक का संदेशशेयर किया है। सोनम से उनके भाई कात्सेतन दोरजे ले और वकील मुस्तफा हाजी ने 4 अक्टूबर को जेल में उनसे मुलाकात की थी। जेल में सोनम वांगचुक से मुलाकातसज्जाद कारगिली ने एक्स पर लिखा, जोधपुर सेंट्रल जेल से सोनम वांगचुक का संदेश…… 4 अक्टूबर को कात्सेतन दोरजे ले (सोनम वांगचुक के बड़ेभाई) और अधिवक्ता मुस्तफा हाजी ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कहा, मैं शारीरिकऔर मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ हूं और सभी की चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो लोग घायल हुए हैं और गिरफ्तार हुए हैं। हमारे चार लोगों की हत्या की एक स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए औरजब तक ऐसा नहीं होता, मैं जेल में रहने के लिए तैयार हूं। 6ठी अनुसूची और राज्य का दर्जासोनम ने अपने संदेश में कहा कि मैं 6ठी अनुसूची और राज्य का दर्जा पाने की हमारी वास्तविक संवैधानिक मांग में सर्वोच्च निकाय, केडीए और लद्दाखके लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा हूं। सर्वोच्च निकाय लद्दाख के हित में जो भी कदम उठाएगा, मैं तहे दिल से उनके साथ हूं। मैं लोगों से अपील करताहूं कि वे शांति और एकता बनाए रखें, और अहिंसा के सच्चे गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखें।सुप्रीम कोर्ट सोमवार कोपर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षाकानून के तहत की गई गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई है।
RD-93MA इंजन विवाद: बीजेपी ने कांग्रेस के दावे को बताया ‘झूठा प्रोपेगेंडा’, स्टोक्स ने भारत पर लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित मालवीय ने रविवार को रूस की तरफ से पाकिस्तान को RD-93MA इंजन सप्लाई करने की खबरों को पूरीतरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी सप्लाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई विश्वसनीय स्रोत है। अमितमालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट पर भरोसा किया, जिसमें एक ऐसे वेबसाइट का हवालादिया गया जो ‘प्रो-पाकिस्तान प्रोपेगेंडा’ फैलाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम रमेश इस खबर के जरिए जानबूझकर भारतविरोधी जानकारी फैला रहे हैं। अमित मालवीय ने लिखा, ‘कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं। यह सिर्फ एक और बेतुकीजानकारी की लड़ाई है। कांग्रेस के संचार प्रमुख ने फिर से दुश्मन के साथ खड़े होने का रास्ता चुना है, बजाय इसके कि वे भारत के साथ खड़े हों।’ भारत का करीबी सहयोगी माना जाताइससे एक दिन पहले, जयराम रमेश ने कहा था कि रूस, जो कभी भारत का करीबी सहयोगी माना जाता था, पाकिस्तान को जेएफ-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमानों के लिए RD-93MA इंजन सप्लाई कर रहा है। रमेश ने आरोप लगाया कि भारत की अपीलों के बावजूद यह सौदा आगे बढ़ रहा है।जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा था कि मोदी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि रूस, जो भारत का लंबे समय तक भरोसेमंद सहयोगी रहा है, पाकिस्तान को सैन्य सहायता क्यों दे रहा है, जबकि भारत रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम और एसयू-57 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की खरीदारी कररहा है। पीएल-15 मिसाइलें होंगीउन्होंने आगे कहा कि जेएफ-17 ब्लॉक III विमान में अपग्रेडेड इंजन और वही पीएल-15 मिसाइलें होंगी, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत केखिलाफ इस्तेमाल की गई थीं। यराम रमेश ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जून 2025 में इस सौदे में हस्तक्षेप किया था, लेकिनइसके बावजूद रूस पाकिस्तान को इंजन सप्लाई कर रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के उस आरोप को खारिज किया है, जिसमें कांग्रेस ने दावा किया था किरूस पाकिस्तान को जेएफ-17 का इंजन सप्लाई कर रहा है। इस पूरे विवाद में भाजपा इसे झूठी और असत्य जानकारी फैलाने का प्रयास बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे रूस की रणनीति पर सवाल उठाने के रूप में पेश कर रही है।
भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनाई ‘नो हैंडशेक’ नीति, हरमनप्रीत कौर ने किया फातिमा सना को नजरअंदाज

महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले के दौरान भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी है। भारत औरपाकिस्तान के बीच कोलंबो में विश्व कप का मैच खेला जा रहा है। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहींमिलाए। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों से काफीतनावपूर्ण चल रहे हैं, ऐसे में इसका प्रभाव मैदान पर भी दिख रहा है। हाल ही में पुरुष एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बारमुकाबला हुआ और तीनों ही मैचों में विवाद देखने मिला। भारतीय महिला टीम ने भी पुरुष टीम की तरह नो हैंडशेक नीति अपनाई और मैच के दौरानपाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। हरमनप्रीत और फातिमा जब टॉस के लिए मैदान पर आए तो दोनों के बीच किसी तरह की कोईबातचीत नहीं हुई। हरमनप्रीत ने इस दौरान फातिमा को नजरअंदाज किया और उनकी तरफ देखा भी नहीं. क्रिकेट संबंध पहले ही निचले स्तर परभारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध पहले ही निचले स्तर पर हैं और हालात और बिगड़ गए जब दुबई में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) औरएशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रमुख मोहसिन नकवी ने सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी देने से इनकार करदिया था। एशिया कप के बाद ही यह तय माना जा रहा था कि महिला टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रखेगी औरहुआ भी ऐसा ही। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि अमनजोत कौर बीमार हैं जिसकारण वह आज के मैच में नहीं खेल सकेंगी और उनकी जगह रेणुका सिंह को मौका दिया गया है।भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में विश्व कपका मैच खेला जा रहा है। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग में केवल परफॉर्मेंस आधारित, तैनाती और पारदर्शी कर प्रणाली पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य कर विभाग में तैनाती का आधार केवल ‘परफॉर्मेंस’ होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड में वहीअधिकारी तैनात किए जाएं जो लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्ध हों और जिनकी छवि पूरी तरह साफ हो। मुख्यमंत्री रविवार को राज्य कर विभाग कीराजस्व प्राप्तियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोनल अधिकारियों से सीधा संवादकिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के ‘नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म’ के बाद बाजार में तेजी देखी जा रही है और आने वाले महीनों में इसके सकारात्मकपरिणाम निश्चित रूप से दिखाई देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि धनतेरस और दीपावली के अवसरों पर अनावश्यक जांच अथवा छापेमारी की कार्रवाई सेबचा जाए। व्यापारियों और उद्यमियों के उत्पीड़न की शिकायत कहीं से भी नहीं आनी चाहिए। समीक्षा में अवगत कराया गयाबैठक के दौरान जोनवार समीक्षा में अवगत कराया गया कि बरेली (64.2%), सहारनपुर (63.7%), मेरठ (63.0%), गोरखपुर (62.5%) औरझांसी (62.1%) जैसे जोनों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। वहीं कुछ जोनों में लक्ष्य पूर्ति 55 से 58 प्रतिशत के बीच रही, जहां सुधार कीआवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने वाराणसी प्रथम व द्वितीय, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ प्रथम व द्वितीय, कानपुर प्रथम व द्वितीय, इटावा, झांसी, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद प्रथम व द्वितीय, गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर सहित सभी जोनों की संभागवार और खंडवारसमीक्षा की। 50 प्रतिशत से कम राजस्वउन्होंने सभी जोनल अधिकारियों से कहा कि 50 प्रतिशत से कम राजस्व संग्रह वाले खंडों की स्थिति का कारण स्पष्ट करें और सुधार की कार्ययोजनातत्काल तैयार करें। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि बरेली, झांसी और कानपुर प्रथम जोन में कोई भी खंड 50 प्रतिशत से कम संग्रह वाला नहींहै, जो संतोषजनक है। वहीं, असंतोषजनक प्रदर्शन करने वालों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व वृद्धि राज्यकी आर्थिक प्रगति का प्रमुख आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति का संकल्प लेकर कार्य करने काआह्वान किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मार्केट मैपिंग करें, सामान्य रूप से बाजार में जाएं, व्यापारियों से मिलें और उनकी अपेक्षाओं कोसमझें। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि मंडी शुल्क में कमी से किसानों को राहत और राजस्व में वृद्धि दोनों हुई हैं। यह इस बात का प्रमाण हैकि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली हमेशा लाभकारी होती है। उन्होंने व्यापारियों से संवाद बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि जीएसटी पंजीकरणबढ़ाने और समय से रिटर्न फाइल कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।
शिल्पी जैन और गौतम कुमार की निर्मम हत्या और बलात्कार की घटना ,बिहार में लालू यादव के जंगलराज की काली सच्चाई

दर्दनाक और हृदय विदारक घटना3 जुलाई 1999 की रात बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसी दर्दनाक और हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। यहकहानी है शिल्पी जैन और उसके बॉयफ्रेंड गौतम कुमार की, जिनका जीवन सत्ता और सत्ता के दुरुपयोग की बर्बरता का शिकार बन गया।शिल्पी जैनउस समय सिर्फ 19 साल की थी। वह बेहद खूबसूरत, होनहार और प्रतिभाशाली लड़की थी, जिसने ‘मिस पटना’ का खिताब भी जीता था। शिल्पीपटना के एक प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी की बेटी थी और एक सफल स्टाइलिस्ट भी। उसकी जिंदगी उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ रही थी। उसका परिवार लंदन में रहता थागौतम कुमार, शिल्पी का बॉयफ्रेंड, एक अमीर परिवार से था। उसका परिवार लंदन में रहता था। गौतम आरजेडी की युवा शाखा का नेता था और वहलालू यादव के साले साधु यादव के बहुत करीब माना जाता था। दोनों का रिश्ता पूरी तरह से सार्वजनिक और स्वीकार्य था। उस दिन साधु यादव केकुछ समर्थकों ने शिल्पी को बताया कि गौतम उसे गेस्ट हाउस पर बुला रहा है। शिल्पी उन लोगों को जानती थी, इसलिए वह उनके साथ चली गई।जब गौतम वहां पहुंचा तो उसने देखा कि सब कुछ पहले ही खत्म हो चुका था। शिल्पी का बलात्कार किया जा चुका था। अगले दिन दोनों की लाशेंसाधु यादव के सरकारी बंगले के गैराज में एक कार में मिलीं। दोनों नंगे थे। इस क्रूरता और अमानवीयता ने पूरे बिहार को झकझोर दिया। पुलिस औरप्रशासन की घोर लापरवाही लाश मिलने से पहले साधु यादव के सैकड़ों समर्थक वहां पहुंचकर हंगामा और तोड़-फोड़ करने लगे। साधु यादव ने अपनेसमर्थकों को घटना स्थल की जानकारी पहले ही दे दी थी। सावधानी और कानून का पालनपुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही बिना सावधानी और कानून का पालन किए, उस कार को ड्राइव कर के अपने कब्जे में ले लिया, जबकि नियम यहथा कि ऐसे किसी भी वाहन को ‘लिफ्ट’ कर के ले जाया जाता है ताकि कोई भी साक्ष्य न मिट सके। बिना पोस्टमार्टम और किसी जांच के पुलिस नेइस मामले को ‘आत्महत्या’ घोषित कर दिया। दोनों की लाशें परिवार की मौजूदगी के बिना ही जलाकर उनकी अस्थियां जल में प्रवाहित कर दी गईं, वह भी केवल 24 घंटे के भीतर। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पूरी देश की आंतें हिल गईं। रिपोर्ट ने स्पष्ट किया कि शिल्पी के साथ बलात्कार हुआथा। उसके शरीर पर कई लोगों के सीमेन के निशान थे। पूरे देश में इस मामले को लेकर गुस्सा और विरोध की लहर उठी, पटना की सड़कों पर प्रदर्शनहुए।विधानसभा चुनाव और जनता का जवाबअब सवाल उठता है क्या बिहार की जनता इस बार के विधानसभा चुनाव में उन दरिंदों, उनके सिपहसालारों और उनके वारिसों को शिल्पी जैन औरगौतम कुमार की निर्मम हत्या का बदला अपने वोट अधिकार से लेकर उनकी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील बनने देगी? यह घटना हर मतदाता केलिए एक चेतावनी है कि जब लोकतंत्र और कानून कमजोर पड़ जाएं, तो जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वह सही चुनाव और सही मतदान से न्यायका रास्ता तय करे। बिहार की जनता इस बार अपने वोट के जरिए यह संदेश दे सकती है कि अपराध और सत्ता का गठबंधन बर्दाश्त नहीं कियाजाएगा। समाज के लिए सबकशिल्पी और गौतम की कहानी हमें याद दिलाती है कि अगर अपराध और राजनीति एक-दूसरे से जुड़े हों, तो आम आदमी की सुरक्षा खतरे में पड़ जातीहै। न्याय और कानून हर किसी के लिए समान होना चाहिए। हर नागरिक का अधिकार है कि वह सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी सके।लोकतंत्र में वोटका अधिकार सबसे बड़ी ताकत है, और इसका इस्तेमाल करके जनता अपने न्याय की रक्षा कर सकती है।
नीरव मोदी की एक और चाल, प्रत्यर्पण रोकने के लिए लंदन कोर्ट में नई याचिका

लंदन की एक अदालत 23 नवंबर को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की उस याचिका पर सुनवाई करेगी। पीएनबी घोटाले के आरोप मोदी ने अपनेप्रत्यर्पण के मुकदमे को फिर से खोलने की मांग की है। नीरव मोदी ने इस आधार पर याचिका दायर की है कि अगर उसे भारत वापस लाया गया तोएजेंसियों की ओर से उससे पूछताछ की जा सकती है। उसने अदालत से इस आशंका को देखते हुए मामले को फिर से खोलकर उस पर सुनवाई करनेको कहा है। नीरव मोदी सुप्रीम कोर्ट तक अपनी सभी कानूनी अपीलें दायर कर चुके हैं। अब उन्होंने प्रत्यर्पण के मुकदमे को फिर से खोलने के लिएवेस्टमिंस्टर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में नीरव मोदी ने दलील दी है कि यदि उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया गया तो विभिन्नएजेंसियां उनसे पूछताछ करेंगी। इस कारण उन्हें यातनाएं दी जा सकती हैं। जांच एजेंसियां इस बात पर एकमतजानकारों के अनुसार इस इस मामले में जांच कर रही एजेंसियां अदालत को अपना पुराना आश्वासन दोहरा सकती हैं कि प्रत्यर्पित किए जाने पर मोदीपर भारतीय कानूनों के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा और एजेंसियों की ओर से उससे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, “हमने मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। अभी उनसे पूछताछ की जरूरत नहीं है।हमारी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा। अगर ब्रिटेन की अदालत हमसे कहती है, तो हम अपना आश्वासन दोहरासकते हैं कि अगर उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया जाता है, तो उनसे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। हमने पहले भी ऐसा आश्वासन दिया है।मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी से जारी सैकड़ों लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए 6,498 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़पने का आरोपहै। उनके खिलाफा मामलों पर काम कर रही सभी जांच एजेंसियां इस बात पर एकमत हैं कि उनसे पूछताछ की जरूरत नहीं है। वेस्टमिंस्टर न्यायालय का दरवाजा खटखटायाभारत ने पहले ही ब्रिटेन को बता दिया है कि मोदी को मुंबई के आर्थर रोड जेल की बैरक 12 में रखा जाएगा। वहां किसी भी तरह की हिंसा, भीड़भाड़, दुर्व्यवहार का कोई खतरा नहीं है और वहां चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है। एजेंसियों ने ब्रिटेन को आश्वासन दिया है कि उन पर भारतीय कानूनों केअनुसार मुकदमा चलाया जाएगा और कोई नया आरोप नहीं लगाया जाएगा।कभी भारतीय आभूषण उद्योग की जानी-मानी हस्ती रहे 54 वर्षीय हीराव्यापारी नीरव मोदी को 19 मार्च, 2019 को प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने अप्रैल2021 में उसके प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। वह लगभग छह साल से लंदन की जेल में है। नीरव मोदी ने अपने प्रत्यर्पण के मुकदमे को फिर सेखोलने के लिए वेस्टमिंस्टर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में नीरव मोदी ने दलील दी है कि यदि उन्हें भारत प्रत्यर्पित कियागया तो विभिन्न एजेंसियां उनसे पूछताछ करेंगी। इस कारण उन्हें यातनाएं दी जा सकती हैं।
बस्तर की धरती से विकास और विश्वास का संदेश अमित शाह ने मुरिया दरबार में की शिरकत, देवी दंतेश्वरी से मांगी नक्सल-मुक्त बस्तर की कामना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिएजगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों ने गृह मंत्री का स्वावगत किया। केंद्रीयगृह मंत्री मुरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ में प्रदेश केमुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं। बस्तर दशहरा व मड़ई जैसे त्योहारों का केंद्रहवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ,बस्तर सांसद महेशकश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतरामअटामी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक सहितअन्य जनप्रतिनिधियों और डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।केंद्रीय गृह मंत्री माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँचे, जहाँ पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर से नक्सलवाद खत्महोने व मिशन 2026 की सफलता की कामना की। बता दे कि जगदलपुर का दंतेश्वरी मंदिर देवी दंतेश्वरी को समर्पित है, जो बस्तर की कुलदेवी हैं औरशक्ति का अवतार मानी जाती हैं, यह 14वीं शताब्दी में बना एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है, जो दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली में बना है, मंदिर कामहत्व धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक है, जो बस्तर के लोक जीवन का अभिन्न अंग है और बस्तर दशहरा व मड़ई जैसे त्योहारों का केंद्र है। जिलों में संचालित होने वाली बसों को हरी झंडीमाना जाता है कि यह भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है, देवी दंतेश्वरी बस्तर के काकतीय राजाओं और आदिवासी समुदायों की कुलदेवी हैं, जो उन्हेंशक्ति का अवतार मानती हैं, देश-विदेश से भक्त देवी के दर्शन करने और मन्नत मांगने आते हैं, और माना जाता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गईमनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसके अलावा नवरात्रि में विदेशों में रहने वाले लोग भी अपनी मनोकामना को लेकर जोत जलाते हैं।लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 केतहत बस्तर संभाग के जिलों में संचालित होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालबाग में आयोजितस्वदेशी मेला के स्टॉल का भी अवलोकन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जगदलपुर के लालबाग मैदान मेंआयोजित कार्यक्रम स्थल में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत बस्तर संभाग के जिलों में संचालित होने वाली बसों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
पीएम मोदी का बिहार युवाओं से ऑनलाइन संवाद, नीतीश सरकार के विकास और कौशल विकास योजनाओं की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में बिहार के युवाओं के साथ ऑनलाइन संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले एक कार्यक्रम होना था। लेकिन, सोनेपर सुहागा हो गया कि भारत सरकार के आईटीआई के कार्यक्रम के साथ बिहार सरकार के भी कई कार्यक्रम हो गए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमारनेतृत्व में बिहार का काफी विकास हुआ है। युवा आयोग, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत कई योजना बिहार के युवाओं के बेहतर भविष्य की गारंटी है। आजबिहार के युवाओं के सशक्तिकरण का यह मेगा प्रोग्राम है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार बिहार के नौजवानों और महिलाओं को कितनीप्राथमिकता देती है। आज 21वीं सदी की मांग है कि हम देश की जड़ों को ध्यान में रखें। लोकल टेलेंट, लोकल स्किल, लोकल नॉलेज को तेजी सेआगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। यह काम देश के आईटीआई कर रहा है। बीते 11 साल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा नौजवान अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षितहो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन युवाओं को उनकी स्थानीय भाषाओं में उनकी स्किल सिखाई गई है। राज्य में बेहतर शिक्षा हासिल कर रहेपीएम मोदी ने कहा कि इस साल भी 10 लाख से ज्यादा छात्र ऑल इंडिया ट्रेड में शामिल हुए। इनमें से 45 टॉपर्स साथियों को मुझे सम्मानित करतेका अवसर मिला। इसमें बड़ी संख्या में वो नौजवान शामिल हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। इन्हें देखकर मुझे इनमें लघु भारत नजर आता है। पीएमनरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की वर्कशॉप है। साल 2014 तक हमारे देश में 10 हजार आईटीआई बने थे। लेकिन, बीते एक दशक मेंकरीब पांच हजार नए आईटीआई बने। यानी देश आजाद होने के बाद 2014 तक 10 हजार और मोदी के आने के बाद नई पांच हजार आईटीआईबने। आज पीएम सेतु योजना का भी शुभारंभ हुआ। यह योजना दुनिया की स्किल डिमांड से भारत के युवा साथियों को जोड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी नेलालू-राबड़ी राज को याद करते हुए कहा कि दो दशक पहले राजद के कुशासन ने बिहार की हालत खराब कर दी थी। शिक्षा व्यवस्था का हाल ऐसाहो गया था कि मां-बाप को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बाहर भेजना पड़ता था। लेकिन, जनता ने नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को चुना।आज बिहार के बच्चे अपने राज्य में बेहतर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने शिक्षा का बजट कई गुना बढ़ा दिएपीएम मोदी ने कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने युवाओं के कौशल विकास के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशलविश्वविद्यालय की स्थापना की है। यह विवि बिहार के युवाओं के भविष्य के मील का पत्थर साबित होगा। वहीं पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी औरतेजस्वी यादव को जननायक कहने पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों को मैं कहन चाहता हूं कि आप चौकन्ने रहिए आजकललोग जननायक शब्द की भी चोरी कह रहे हैं। मैं बिहार के लोगों से कहूंगा कि हमारे कर्पूरी ठाकुर जी के लिए जिस जननायक शब्द का उपयोग कियागया उसकी चोरी न हो। कर्पूरी ठाकुर ने समाज में अतुलनीय योगदान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को ब्याजमुक्त कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवाओं का सामर्थ बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार काम कर रही है। राजद-कांग्रेस की सरकार कीतुलना में एनडीए सरकार ने शिक्षा का बजट कई गुना बढ़ा दिए हैं।
भारत ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, भारत ने की बड़ी जीत हासिल

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में अपना दबदबा कायम रखा और पहले मैच में पारी और 140 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। अहमदाबादके नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने तीसरे दिन ही जीत हासिल कर ली। भारत ने दिन के खेल की शुरुआत से पहले अपनीपहली पारी पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित की थी और 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। वेस्टइंडीज की टीम शनिवार को पूरे दो सत्र भीबल्लेबाजी नहीं कर सकी और उसकी दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस तरह दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले लीहै। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और चायकाल से पहले ही वेस्टइंडीज की पारी ढेर कर दी। दोनों टीमों केबीच टेस्ट सीरीज में यह 17वीं बार है जब कोई टीम पारी के अंतर से जीती है। इसमें से 20वीं सदी में वेस्टइंडीज ने नौ बार जीत दर्ज की है, जबकि21वीं सदी में भारत ने सभी आठ मैच जीते हैं। यानी भारत ने वेस्टइंडीज को आठवीं बार पारी के अंतर से हराया है। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दोनों हीपारी में काफी खराब रही है। पिछली 15 पारियों को देखें तो वेस्टइंडीज सिर्फ दो बार 200 रन का आंकड़ा पार कर पाया है और इस दौरान उसकासर्वोच्च टोटल 253 का रहा है। अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज की स्थिति नहीं बदलीहाल के वर्षों में वेस्टइंडीज का भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच भारत में खेले गए पिछले पांचटेस्ट मैच की बात करें तो चार बार वेस्टइंडीज को पारी की हार झेलनी पड़ी है, जबकि एक मैच में भारत ने उसे 10 विकेट से हराया था। भारत नेकोलकाता में 2013 में खेले गए टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 51 रनों से हराया था। वहीं, 2013 में ही मुंबई में खेले गए मैच में भारतीय टीमने पारी और 126 रनों से जीत दर्ज की थी। 2018 में राजकोट टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराया था, जबकि उसी सालहैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज की स्थिति नहीं बदली और उसे पारी की हार झेलनी पड़ी।दिलचस्प बात यह है कि ये सभी पांच मैच तीन दिन के अंदर ही खत्म हुए हैं। अंतिम मुकाबला 10 अक्तूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगाइस मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दोनों पारी में खराब रही और तीनों दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी मेंएलिका अथानाजे ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 25, जेडन सील्स ने 22, जोहान लेन ने 14, जॉन कैंबेल ने 14, तेगनारायणचंद्रपॉल ने 8, ब्रेंडन किंग ने 5, रोस्टन चेज ने 1 और शाई होप ने 1 रन बनाए। वहीं, खैरी पियरे 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज कीबल्लेबाजी दूसरी पारी में इतनी खराब रही कि टीम सिर्फ चार घंटे ही भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक सकी। भारत के लिए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्रजडेजा ने इस मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी दम दिखाया। जडेजा ने पहली पारी में नाबाद शतक लगाया था और दूसरी पारी में उन्होंने चार विकेटलिए। जडेजा का साथ सिराज ने निभाया और वह तीन विकेट अपने नाम करने में सफल हुए। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो औरवाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्टसीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्तूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कॉमेडियन सुनील पाल ने आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज की कड़ी आलोचना की, कहा- बॉलीवुड का मजाक नहीं चाहिए बनाना

हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं।उनके इस पहले प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स से प्यार मिला है। सीरीज में कॉमिक टाइमिंग, बॉलीवुड के अंदर होने वाली राजनीति और फिल्मोंकी दुनिया के रूढ़िवादों पर तीखी टिप्पणी ने कई लोगों का ध्यान खींचा। अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने आर्यन की इस सीरीज पर अपनीप्रतिक्रिया दी। जिन्होंने आर्यन के इस शो को लेकर अपनी कड़ी आलोचना की है।’हिंदी रश’ के एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए सुनील पाल नेआर्यन के शो की तुलना बॉलीवुड के प्रति उनकी जिम्मेदारी के नजरिए से की। उन्होंने कहा, ‘जिस बॉलीवुड ने आपके पिता, शाहरुख खान को इतनाबड़ा सुपरस्टार बनाया, उसी बॉलीवुड की आलोचना आप इस तरह क्यों कर रहे हैं।’ प्रतिद्वंद्वियों के बीच बैलेंस बनाने की जद्दोजहदसुनील पाल का मानना है कि आर्यन ने उस उद्योग का मजाक उड़ाकर अपनी पहली फिल्म में गलती की, जिसने उनके पिता को भारतीय सिनेमा कासबसे बड़ा नाम बनाने में मदद की।’द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य, सहर बंबा, बॉबी देओल, राघव जूयाल, अन्हा सिंह, मोना सिंह और मनोज पहवामुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही कई बॉलीवुड ए-लिस्ट कलाकारों ने कैमियो किया है। यह कहानी एक बाहरी व्यक्ति के संघर्ष की है, जोबॉलीवुड में खुद को स्थापित करने की कोशिश करता है और उद्योग की आंतरिक राजनीति और प्रतिद्वंद्वियों के बीच बैलेंस बनाने की जद्दोजहद करताहै। बॉलीवुड का इस तरह से मजाक नहीं बनाना चाहिएसीरीज में आर्यन ने अपने पिता शाहरुख खान का भी मजाक उड़ाया है, लेकिन शो में शामिल हुए कलाकारों ने किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई।इसके बावजूद सुनील पाल का कहना है कि आर्यन को यह ध्यान रखना चाहिए था कि उनके पास पॉरपुलेरिटी, धन और मंच की कोई कमी नहीं थी।वो घर पर बैठकर और पांच साल इंतजार कर सकते थे और कुछ ऐसा बना सकते थे जिसे संजय लीला भंसाली भी सराहते।बता दें आर्यन की सीरीज को अब तक मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले हैं। कई लोगों को सीरीज काफी पसंद आई है। उनका कहना है कि इसमें बॉलीवुड केसच को दिखाया गया है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सीरीज में बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स का मजाक नहीं बनाना चाहिए था।कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा किबॉलीवुड का इस तरह से मजाक नहीं बनाना चाहिए था।