"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद मादुरो के बेटे का बड़ा बयान, इतिहास बताएगा गद्दार कौन हैं

वेनेजुएला पर बड़ी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा का बयान सामने आया है। स्थानीय दैनिक एल-कोऑपरेटिव की रिपोर्ट के अनुसार निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं? गुएरा का यह बयान अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है। दरअसल अमेरिकी सैना ने उनके पिता और प्रथम महिला सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया गया है। निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत मेंसोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में, मादुरो गुएरा ने सत्तारूढ़ आंदोलन के भीतर संभावित विश्वासघात की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को बेनकाब करेगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन थे, इतिहास इसका खुलासा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भीतर एक आंतरिक साजिश की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य मादुरो गुएरा ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बावजूद पार्टी एकजुट रहेगी। उन्होंने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया। ताकि नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुटता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बाहरी आक्रमण का जवाब देने के लिए राजनीतिक और सैन्य समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत में हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन विभाजन या मनोबल में कमी की अनुमति नहीं देगा। यह उनकी पहली अदालती पेशी होगीएल-कोऑपरेटिव ने रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा कि सत्ताधारी खेमा दृढ़ है और लामबंद होने के लिए तैयार है। हम ठीक हैं, हम शांत हैं। आप हमें सड़कों पर, इन लोगों के साथ देखेंगे। वह हमें कमजोर देखना चाहते हैं। हम सम्मान के झंडे बुलंद करेंगे। क्या इससे हमें दुख होता है? बिल्कुल दुख होता है, बिल्कुल गुस्सा आता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे, धिक्कार है! मैं अपनी जिंदगी, अपनी मां, सिलिया की कसम खाता हूं वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।इस बीच, निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस अमेरिकी हिरासत में हैं। सोमवार को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की एक संघीय अदालत में पेश होने की उम्मीद है। उन पर कथित तौर पर नारको-आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी की साजिश से संबंधित आरोप हैं। सीबीएस न्यूज के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मादुरो और उनकी पत्नी सोमवार (स्थानीय समय) को दोपहर 12 बजे एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश होंगे। शनिवार को किए गए अमेरिकी अभियान के बाद यह उनकी पहली अदालती पेशी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद घर वापसी, सोनाली खातून बनी मां, मानवता की जीत का पल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रहने वाली प्रवासी मजदूर सोनाली खातून ने सोमवार सुबह रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। सोनाली को सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 5 दिसंबर को बांग्लादेश से वापस भारत लाया गया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम ने अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत के बाद पुष्टि की कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बीरभूम जिले के मुरारई की रहने वाली सोनाली को पिछले साल जून में दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें पड़ोसी देश भेज दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गर्भावस्था की उन्नत अवस्था को देखते हुए उन्हें वापस लाने का निर्देश दिया था। इसके बाद पिछले महीने उन्हें उनके नाबालिग बेटे साबिर के साथ मालदा सीमा के रास्ते भारत लाया गया। दुरुपयोग के बीच मानवता की जीत करारबांग्लादेश में सोनाली और उनके पति दानिश सहित पांच अन्य लोगों को 20 अगस्त से चपाई नवाबगंज सुधार गृह में कथित घुसपैठियों के रूप में रखा गया था। बाद में 1 दिसंबर को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दी थी। हालांकि, दानिश और स्वीटी बीबी के परिवार के तीन सदस्यों की वापसी अभी बाकी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रवासी मजदूर सोनाली खातून के मां बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटनाक्रम को दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के बीच मानवता की जीत करार दिया। अस्पताल जाकर सोनाली और उनके नवजात शिशु से मिलेंगेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने लिखा, “मुझे यह जानकर अत्यंत खुशी हुई कि सोनाली खातून ने बीरभूम के रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जिस अन्याय का उसे सामना करना पड़ा उसके मुकाबले खुशी का यह पल और भी ज्यादा खास लगता है। उन्होंने कहा उसके साथ जो हुआ, वह इंसानियत का अपमान था। इसे किसी भी नागरिक को खासकर एक गर्भवती मां को कभी भी सहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। फिर भी इन सब मुश्किलों के बावजूद सोनाली ने असाधारण हिम्मत और पक्का इरादा दिखाया।” बनर्जी ने घोषणा की कि वह मंगलवार को अपनी बीरभूम यात्रा के दौरान अस्पताल जाकर सोनाली और उनके नवजात शिशु से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सोनाली ने असाधारण साहस दिखाया है और उनकी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी संग्राम तेज, भाजपा का डीएमके पर बड़ा हमला, अमित शाह बोले 2026 में बनेगी NDA सरकार

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच अब यहां सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने सोमवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम पर तीखा हमला किया। उन्होंने डीएमके पर वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और जनविरोधी और हिंदू विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि तमिलनाडु की जनता अब डीएमके को वंशवादी मुन्नेत्र कजगम कह रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु की मौजूदा भावना को बखूबी व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने डीएमके सरकार को हराने, संकल्प लेने और अस्वीकार करने का मन बना लिया है, जो अब भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। जनता डीएमके के जनविरोधी शासन का विरोध कर रही है, जिसका एकमात्र लक्ष्य अब एमके स्टालिन को सर्वोच्च पद पर बिठाना है। हम सभी डीएमके की हिंदू विरोधी विचारधारा से परिचित हैं। श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए भी जाएंगेकेसवन की टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को तमिलनाडु पहुंचने के बाद आई, जिसके दौरान उन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंध्रान के नेतृत्व में तमिलगम थलाई निमिरा तमिलानिन पायनम अभियान यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। अमित शाह आज तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित होने वाले “नम्मा ऊरु मोदी पोंगल” समारोह में भाग लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह मन्नारपुरम में मोदी पागल उत्सव में भाग लेने से पहले तिरुचिरापल्ली के श्रीरगम स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए भी जाएंगे। दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु मेंरविवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की मैराथन यात्रा के समापन समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने घोषणा की, “अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में एनडीए सरकार का गठन होगा ।” हाल के वर्षों में मिली चुनावी जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “2024 और 2025 भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत के वर्ष थे। अब, 2026 वह वर्ष होगा जब हम उस जनादेश को तमिलनाडु और बंगाल में लाएंगे। गृह मंत्री ने तमिलनाडु के नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण में एकजुट होने और उसका समर्थन करने का आग्रह किया। शाह के भाषण ने सत्तारूढ़ डीएमके का विरोध करने के लिए भाजपा की गठबंधन रणनीति की औपचारिक पुष्टि की । उन्होंने घोषणा की कि भाजपा एआईए डीएमके और अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ एक मजबूत गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि भाजपा, एआईए डीएमके और अन्य दलों के गठबंधन की अंतिम लड़ाई कांग्रेस और डीएमके के खिलाफ होगी । गृह मंत्री ने मौजूदा प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा, ” डीएमके सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अगर पूरे भारत में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है।”

सागर द्वीप से ममता का बड़ा हमला, SIR को बताया अमानवीय, भाजपा पर झूठ और वोटर उत्पीड़न का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सागर द्वीप के लिए 1670 करोड़ की लागत वाले पुल की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती है, वह केवल झूठ फैलाने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी अपने वैध मतदाता होने का प्रमाण देने के लिए कतारों में खड़ा होने के लिए मजबूर किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह राज्य में एसआईआर के दौरान अपनाए गए ‘अमानवीय’ तरीके के खिलाफ अदालत का रुख करेंगी। दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं, परेशानियों और प्रशासन की मनमानी के कारण कई लोगों की मौत हुई है और कई लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। विधानसभा चुनावों से पहले चिंता का कारण बन गईउन्होंने कहा, एसआईआर के कारण लोगों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार और इतनी मौतों के खिलाफ हम कल अदालत जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो मैं सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगी और एक आम नागरिक के तौर पर इस अमानवीय प्रक्रिया के खिलाफ गुहार लगाऊंगी। मैं खुद एक प्रशिक्षित वकील भी हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस वजह के मतदाता सूची से नाम मनमाने तरीके से हटाए जा रहे हैं, जिससे एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया विधानसभा चुनावों से पहले चिंता का कारण बन गई है। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया किमुख्यमंत्री ने दावा किया कि गंभीर रूप से बीमार लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को भी अपने सही मतदाता होने का सबूत देने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने पूछा, अगर किसी ने भाजपा नेताओं के बूढ़े माता-पिता को अपनी पहचान साबित करने के लिए लाइन में खड़ा कर दिया, तो उन्हें कैसा लगेगा। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि एसआईआर शुरू होने के बाद से डर के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमले किए। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि बीमार और वरिष्ठ नागरिकों को कतार में खड़ा होने को मजबूर किया जा रहा है।

ट्रंप की टैरिफ धमकी पर कांग्रेस का वार, मोदी सरकार पर उठे सवाल, रूस से तेल खरीद पर ट्रंप सख्त, भारत पर टैरिफ बढ़ाने का संकेत

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर दिए गए एक हालिया बयान के मद्देनजर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वॉशिंगटन नई दिल्ली पर बहुत जल्द टैरिफ बढ़ा सकता है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी कार्यक्रम, जबरन गले मिलना और अमेरिकी नेता की प्रशंसा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट से कोई खास फायदा नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि वह भारत की तरफ से रूसी तेल की खरीद से खुश नहीं हैं और वाशिंगटन नई दिल्ली पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकता है। कांग्रेस ने ट्रंप के इसी बयान मोदी सरकार पर सियासी हमला बोला। बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकतेकांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री के करीबी दोस्त भारत के प्रति अपना ‘कभी नरम, कभी सख्त’ रवैया जारी रखे हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है तो वे अमेरिका से आयात होने वाले तेल पर टैरिफ बढ़ा देंगे।’ जयराम रमेश ने कहा, ‘वे सभी नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी के कार्यक्रम, वे सभी (जबरदस्ती के) गले मिलना और अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा करने वाले वे सभी सोशल मीडिया पोस्ट बहुत कम कारगर साबित हुए हैं।’ ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘वे (भारत) मुझे खुश करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं; वे नेक दिल हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, इसलिए मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे रूस से व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।’ आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगानाट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जब एयर फोर्स वन में उनके साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ ही वह मुख्य वजह है जिसके चलते नई दिल्ली अब रूस से काफी कम तेल खरीद रही है। ग्राहम ने अपने टैरिफ बिल के बारे में बात की, जिसका उद्देश्य रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाना है। ग्राहम ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को 91वें जन्मदिन पर दी बधाई, शिक्षा और संस्कृति में योगदान को सराहा

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई भाजपा ने जन्मदिन की बधाई दी। आज मुरली मनोहर जोशी आपना 91वें जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत के सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली मेंमुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनसे मुलाकात कीमोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय राजनेता, महान बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत के सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ उम्र दे।” मुरली मनोहर जोशी आज 91 साल के हो चुके हैं। वह भाजपा अध्यक्ष और कई बार संसद सदस्य रह चुके हैं। जोशी को 2017 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय रहे मुरली मनोहर जोशी को पीएम मोदी ने उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनसे मुलाकात की।

सवाल पूछने पर सजा, प्रदूषण पर चुप्पी संजीव झा और जरनैल सिंह का सरकार पर तीखा हमला

दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और जरनैल सिंह को तीन दिनों के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली इस समय गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। प्रदूषण से दम घोंटती दिल्लीसंजीव झा ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली के लोग प्रदूषण के कारण बेहद परेशान हैं। जहरीली हवा की वजह से कई लोगों की जान तक जा चुकी है। ऐसे हालात में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सरकार से प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने पहले बयान दिया था कि अगर सरकार चाहे तो दिल्ली का 80 प्रतिशत प्रदूषण खत्म किया जा सकता है, लेकिन जब उसी बयान के आधार पर समाधान पूछा गया तो उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया। फॉर्मूला था तो लागू क्यों नहीं हुआसंजीव झा ने सवाल उठाया कि अगर प्रदूषण खत्म करने का तरीका सरकार और उपराज्यपाल को पता था तो अब तक उसे जमीन पर क्यों नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि यही सवाल जब विधानसभा में उठाया गया तो मार्शल आउट कर दिया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि क्या जीने का अधिकार मांगना भी अब अपराध बन गया है। जनता के सवाल और सरकार के अधूरे वादेसंजीव झा ने कहा कि सरकार ने 10 महीने पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। पहली कैबिनेट में 2500 रुपये देने की घोषणा की गई थी और दिवाली तथा होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही गई थी। इन वादों का क्या हुआ, इस पर जब सवाल पूछे गए तो सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर निष्कासन देना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। अध्यक्ष की भूमिका पर गंभीर सवालसंजीव झा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है कि सदन में दिल्ली की जनता की बात रखी जाए। लेकिन आज स्थिति यह है कि अध्यक्ष सरकार की ढाल बनकर खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली का प्रदूषण सच में खत्म हो जाता है तो सरकार चाहे तो उनके सभी साथियों को सदन से बाहर कर दे, लेकिन तब भी वे जनता की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे। सदन से सड़क तक जारी रहेगा संघर्षसंजीव झा ने साफ शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी सवाल पूछना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि चाहे सदन हो या सड़क, दिल्ली के लोगों को गुमराह नहीं होने दिया जाएगा। जनता के हक की लड़ाई हर मंच पर जारी रहेगी। AQI पर सवालों से घबराई सरकारजरनैल सिंह का बयान सवालों से डरती सत्ता आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार मास्क से नहीं बल्कि सवालों से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का डर साफ दिखाई दे रहा है, इसलिए विपक्ष को मार्शल आउट किया गया। इस समय दिल्ली का सबसे बड़ा मुद्दा AQI है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर चर्चा करने से बच रही है। विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिशजरनैल सिंह ने कहा कि जब विपक्ष प्रदूषण और AQI जैसे मुद्दों पर सवाल करता है तो सत्ता पक्ष और स्पीकर सरकार की ढाल बनकर सामने आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता की आवाज को सदन से बाहर कर दिया गया। दिल्ली वालों के हक की लड़ाईजरनैल सिंह ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के हक की आवाज उठाती रहेगी। किसी भी तरह के दबाव से डरने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हित में सवाल पूछते रहेंगे और सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा। लक्ष्मी नगर में बढ़ता अपराध चिंता का विषयकानून व्यवस्था पर उठे सवाल बेखौफ होते अपराधी लक्ष्मी नगर क्षेत्र को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। कहा गया कि इलाके में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। कहीं गोलियां चल रही हैं और खुलेआम अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे साफ होता है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। राजनीतिक संरक्षण के आरोपइस मामले में सामने आए वीडियो का जिक्र करते हुए कहा गया कि जिन अपराधियों की तस्वीरें सामने आई हैं, वे बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया गया कि अगर रसूखदार लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहेगा तो दिल्ली में अपराध कभी खत्म नहीं होंगे। अपराध रोकने में सरकार की नाकामीकहा गया कि अगर अपराधियों को उनके रसूख के कारण बचाया जाएगा तो आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस करेगी। दिल्ली में अपराध रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रही। इसी वजह से आम आदमी पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

आशीष सूद जी, हम छोटे लोग नहीं हैं, पैसे से गरीब हैं लेकिन दिल से अमीर हैं- सौरभ भारद्वाज

आशीष सूद जी, हम छोटे लोग नहीं हैं, पैसे से गरीब हैं लेकिन दिल से अमीर हैं- सौरभ भारद्वाज नई दिल्ली, 04 जनवरी 2026 आम आदमी पार्टी ने रविवार को भाजपा के शिक्षा मंत्री आशीष सूद द्वारा विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार की गरीबी का मजाक उड़ाने वाले बयान पर “बीजेपी की छोटी सोच” कैंपेन चलाया। सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन के दौरान “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा समेत तमाम नेताओं मंत्री आशीष सूद और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस कैंपेन को दिल्ली की जनता का भी जबरदस्त समर्थन मिला। सौरभ भारद्वाज ने कैंपेन की कई वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा कर मंत्री आशीष सूद से कहा कि आशीष सूद जी, हम छोटे लोग नहीं हैं। पैसे से गरीब हैं, लेकिन दिल से अमीर हैं। उन्होंने कहा कि आशीष सूद का “छोटे इलाके के बड़े-बड़े प्रवक्ता बने घूम रहे हैं” बयान भाजपा की असल मानसिकता को दर्शाता है। उधर, बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक सानिज्व झा ने कहा कि आशीष सूद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आशीष सूद जो कह रहे हैं, वह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। आशीष सूद का कहना है कि छोटे-छोटे इलाकों से विधायक जीतकर या नेता आते हैं और बड़े-बड़े प्रवक्ता बन जाते हैं। संजीव झा ने कहा कि मैं बुराड़ी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करता हं। वहां लोग गरीब जरूर हैं और कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं, लेकिन वे छोटे नहीं हैं। संजीव झा ने सवाल किया कि हम उनसे छोटे कैसे हो सकते हैं? आशीष सूद पहली बार जीतकर आए हैं, जबकि मैं चौथी बार जीतकर आया हूं। आशीष सूद को जितने वोट मिले हैं, उतनी मेरी जीत का मार्जिन है। अगर जीत के क्रम में देखा जाए तो मैं उनसे बहुत बड़ा हूं और अगर जीत के मार्जिन को देखा जाए तो भी मैं उनसे बड़ा हूं। संजीव झा ने पूछा कि मुझे ‘छोटे लोग’ कहने की मानसिकता क्या है? क्या इसलिए कि आशीष सूद कोठी में रहते हैं तो वे बड़े लोग हो गए और कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोग छोटे हो गए? क्या गरीब छोटे हैं या किराए पर रहने वाले लोग छोटे हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली में 70 फीसद लोग कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं। अगर आशीष सूद उन्हें छोटा मानते हैं, तो यही लोग उन्हें उनकी असली जगह दिखा देंगे। संजीव झा ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करके आशीष सूद पूर्वांचल के लोगों, गरीबों और कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों का अपमान कर रहे हैं। यह कोई एक वाक्य या घटना नहीं है। उत्तराखंड सरकार में एक मंत्री के पति ने कहा कि वे बिहार से 25,000 रुपये में लड़कियां खरीदकर ले आएंगे और शादी करा लेंगे। यह इनके संस्कार हैं जो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करते हैं। संजीव झा ने दूसरा उदाहरण देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने गाजियाबाद में एक चमत्कारी मशीन लगाकर बिहार के एक निवासी को बांग्लादेशी बता दिया, जबकि वह कह रहा था कि वह अररिया का रहने वाला है। मशीन के नाम पर उसे बांग्लादेशी बताया गया। यह नजरिया और सोच भाजपा की पूर्वांचल और बिहार के लोगों के प्रति है। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है और समय आने पर लोग इसका जवाब देंगे। संजीव झा ने आगे एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि हम कच्ची कॉलोनी में रहते हैं, लेकिन हम छोटे लोग नहीं हैं। वीडियो में एक “आप” कार्यकर्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद चुनाव जीतने और सरकार में मंत्री पद मिलने के बाद इतने ज्यादा अहंकारी हो गए हैं कि अब वे जनता को भी छोटा बता रहे हैं। उन्होंने बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा को कहा कि वे छोटे हैं, छोटी कॉलोनी से आते हैं और छोटे इलाके से आते हैं। उन्होंने कहा कि ये सब दिल्ली के छोटे-छोटे इलाकों में रहकर राषट्रीय प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। उधर, अमन विहार वार्ड से “आप” पार्षद रविंदर भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि आशीष सूद सुन लें, हम छोटे लोग नहीं बल्कि सच्चे लोग हैं। आशीष सूद ने जो बयान दिया है कि अनधिकृत कॉलोनियों और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोग या छोटे-छोटे इलाकों से आने वाले लोग ‘छोटे’ होते हैं, यह उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है। यह भाजपा की गंदी मानसिकता और गलत सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आशीष सूद से कहा कि हम छोटे लोग नहीं हैं, बल्कि सच्चे लोग हैं। शालीमार बाग-ए वार्ड से “आप” पार्षद जलज चौधरी ने कहा कि आशीष सूद ने कहा है कि छोटे एरिया से आकर लोग राष्ट्रीय प्रवक्ता बनकर घूमते हैं। आशीष सूद पहली बार विधायक बने हैं, जबकि जिनके लिए वे ऐसी बात बोल रहे हैं, वे चार बार के लोकप्रिय विधायक हैं और लाखों वोटों से जीतकर आते हैं। आशीष सूद की यह छोटी मानसिकता दिखाती है कि वे गांव और कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली के लोगों से कितनी नफरत करते हैं। आम आदमी पार्टी के आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने गरीब, कॉलोनी और गांव में रहने वाले लोगों को पार्षद और विधायक बनाया है। इन भाजपा वालों को इसी बात का दुख है। आज भाजपा के अंदर भी उनके कार्यकर्ता, जो कॉलोनी और गांव में रहते हैं, वे टिकट मांगते हैं। इन नेताओं को इसी बात का दुख है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सही कहा था कि वे इनको राजनीति करना सिखा देंगे।

पवित्र माघ माह एवं नव वर्ष 2026 के प्रारम्भ पर संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में हुआ भजन गायक मनीष चौहान का भव्य संकीर्तन महोत्सव – प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली 4 जनवरी : पवित्र माघ माह एवं नव वर्ष 2026 के प्रारम्भ पर संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में आज भव्य संकीर्तन महोत्सव हुआ जिसका शीर्षक रहा “श्री जी एवं ठाकुर जी के नाम।” संकीर्तन का संयोजन दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की आज समाज में जिस तरह शिक्षित युवाओं में धर्म एवं संकीर्तन में रूझान दिख रहा है वह अद्भूत है और उससे ज्यादा अभीभूत करता है आदरणीय श्री इंद्रेश जी महाराज का कथा वाचन एवं आदरणीय मनीष चौहान जी जैसे युवाओं का भजन गायन। संकीर्तन महोत्सव में युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय भजन गायक आदरणीय श्री मनीष चौहान एवं उनके सहयोगी मित्र श्री दीपेश सुनेजा ने अपने भजनों से उपस्थित रसिकजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदरणीय श्री मनीष चौहान एवं सुनेजा जी के भजनों “जिसको तेरा भरोसा उसको तेरा सहारा,” “पिया ले गई जिया तेरी पहली नज़र” आदि ने भक्तों को खूब झुमाया। श्री सनातन धर्म सभा, संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश के पदाधिकारियों श्री सुभाष मल्होत्रा, बी.डी. जैन, रवि शर्मा, रत्न झा, श्री चन्द्रप्रकाश बिट्टू, श्री सुमित गुप्ता एवं श्री देवेन्द्र शर्मा आदि ने भजन गायकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन से भारत को बड़ा फायदा संभव, 1 अरब डॉलर की वसूली और तेल उत्पादन की उम्मीद

अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम पर भारत सरकार ने बयान जारी कर चिंता जताई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बदले घटनाक्रम से भारत को बड़ा फायदा हो सकता है। दरअसल लंबे समय से अटका भारत का करीब एक अरब डॉलर का बकाया भुगतान वापस मिल सकता है। साथ ही वेनेजुएला में भारत द्वारा तेल उत्पादन शुरू किया जा सकता है। भारत कभी वेनेजुएला में कच्चे तेल का प्रमुख उत्पादक देश था, जो एक समय वेनेजुएला से रोजाना करीब चार लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल का आयात करता था। हालांकि वेनेजुएला पर कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत ने 2022 में लैटिन अमेरिकी देश से तेल खरीद बंद कर दी। भारत की प्रमुख विदेशी उत्पादक कंपनी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL), पूर्वी वेनेजुएला में सैन क्रिस्टोबल तेल क्षेत्र का संयुक्त रूप से संचालन करती है, लेकिन लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी, उपकरण और सेवाओं तक पहुंच बाधित हो गई। इससे वेनेजुएला में तेल भंडारों में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ और अब यह घटकर सिर्फ पांच हजार से लेकर 10 हजार बैरल प्रतिदिन तक घट गया है। डॉलर के बकाए की वसूली कर सकतावेनेजुएला 2014 तक इस क्षेत्र में अपनी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी पर देय लाभांश के रूप में ओएनजीसी को 53 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने में विफल रहा। बाद में भी लगभग इतनी ही राशि का भुगतान नहीं किया गया। काराकास ने ऑडिट की अनुमति नहीं दी, जिससे दावों का निपटान रुका हुआ है। अब विश्लेषक और ऊर्जा अधिकारी मान रहे हैं कि अब अमेरिका के वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जे के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि एक बार प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद, ओएनजीसी, वेनेजुएला के सैन क्रिस्टोबल में तेल उत्पादन के लिए जरूरी उपकरण ले जा सकता है। इससे उत्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही ओएनजीसी, सैन क्रिस्टोबल से होने वाले ऐसे राजस्व से अपने पिछले करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर के बकाए की वसूली कर सकता है। अमेरिका की इसमें अहम भूमिका होगीवेनेजुएला के घटनाक्रम का असर रूस पर भी पड़ सकता है। दरअसल अमेरिका की नाराजगी के बाद भारत अपने तेल खरीद में विविधता ला रहा है। अब जब वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का कब्जा हो गया है, तो भारत वेनेजुएला से तेल खरीद बढ़ा सकता है। इससे भारत की रूस से तेल खरीद कम हो सकती है। ओएनजीसी और दूसरी भारतीय कंपनियां वेनेज़ुएला में और भी तेल फील्ड ले सकती हैं और वहां तेल उत्पादन शुरू कर सकती हैं। कैराबोबो-1 एरिया वेनेज़ुएला का भारी तेल क्षेत्र है जिसमें भारत की दिलचस्पी है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका, वेनेजुएला की सबसे बड़ी तेल कंपनी PdVSA का पुनर्गठन हो सकता है और अमेरिका की इसमें अहम भूमिका होगी।