"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

करुणामूलक आधार पर 86 आश्रितों को नियुक्ति, कर्मचारियों के कल्याण के लिए निगम प्रतिबद्ध – महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह

पिछले एक वर्ष के दौरान 1460 सफ़ाई कर्मचारियों को किया गया पक्का व 562 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर दी गई नियुक्तिः पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के अध्यक्ष श्री संदीप कपूर दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम ने करुणामूलक आधार पर 86 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की है। इन सभी आश्रितों को पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ विभाग में दैनिक वेतनभोगी सफ़ाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है। महापौर ने कहा कि यह कदम उन परिवारों को संबल प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है, जिन्होंने अपने परिजन को सेवा के दौरान खोया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी। महापौर ने कहा कि निगम अपने कर्मचारियों को केवल कार्यबल के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में देखता है। दिल्ली नगर निगम द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे। पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के अध्यक्ष श्री संदीप कपूर ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान दिल्ली नगर निगम ने 1460 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया है। इसके अतिरिक्त 562 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर दैनिक वेतनभोगी सफ़ाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी तीव्र गति से और पारदर्शी तरीके से जारी रखी जाएगी, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर सहायता मिल सके। श्री कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सफ़ाई कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली नगर निगम ने सेनेटरी गाइड, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा सेनेटरी अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, जिससे कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ मिल सके और उनके मनोबल में वृद्धि हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष, अरूण सिंह, रेखा गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा आदि भाजपा मीडिया विभाग के वार्षिक होली मंगल मिलन में पत्रकारों के साथ सम्मिलित हुए

मनोज तिवारी, निशिकांत दूबे, कमलजीत सहरावत ने भी होली मंगल मिलन का आनंद लिया मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने मीडिया टीम के साथ होली मंगल मिलन में पधारे सभी अतिथियों का गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया प्रसिद्ध लोक गायक जोनी सूफी के गाये होली के लोक गीतों एवं भजनों पर पत्रकार एवं नेता सब खूब थिरके निचली कोर्ट की आड़ में खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता ने अपना फैसला सुनाकर दिल्ली से बाहर भेज दिया है और अब वह किसी भी झूठ फरेब में नहीं पड़ने वाले हैं– वीरेंद्र सचदेवा श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है — सीएम रेखा गुप्ता नई दिल्ली 2 मार्च : दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक होली मंगल मिलन में आज दिल्ली के सैकड़ों पत्रकारों, सम्पादकों, एंकरों, डिजिटल संवादक इंफलूंसरों और छायाकारों के साथ अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। मीडिया विभाग को सहयोग देते हुए महिला मोर्चा की चार बहनों ने सभी आम एवं खास अतिथियों का चंदन लगा कर स्वागत किया। प्रसिद्ध लोक गायक श्री जोनी सूफी के गाये होली के लोक गीतों एवं भजनों पर पत्रकार एवं नेता सब खूब थिरके और सभी ने पुरानी दिल्ली के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित आज के होली मंगल मिलन में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेन्द्र पांडेय, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक श्री सतीश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल, सांसद श्री निशिकांत दूबे एवं श्री कमलजीत सहरावत, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श्री संजय मयूख, यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली भाजपा महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट आदि ने मंच से सभी पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने आयोजक मीडिया एवं कार्यालय टीम के सदस्यों श्री विक्रम मित्तल, श्री बृजेश राय, श्री अमित गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री अजय सहरावत, डा. ममता त्यागी, श्री शैलेश तेवटिया, श्री अमन पांडे आदि ने सभी प्रमुख अतिथियों एवं पत्रकारों पर पुष्प एवं गुलाल वर्षा करके स्वागत किया। आज होली मंगल मिलन में सम्मिलित होने वाले प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी थे पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक श्री कैलाश गहलोत, श्री करतार सिंह तंवर, श्री कुलदीप सोलंकी, डा. अनिल गोयल, श्री तिलक राम गुप्ता, श्री संजय गोयल, श्री उमंग बजाज, श्री विनय रावत, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, श्रीमती सारिका जैन, श्री जय प्रकाश, श्री महेन्द्र नागपाल, श्री योगेश आत्रेय, श्रीमती ऋचा पांडेय, श्री अनीस अब्बासी, श्री सी.एल. मीणा, श्री विनोद सहरावत, श्री विजेन्द्र धामा, श्रीमती माया बिष्ट, श्री वीरेन्द्र बब्बर, श्री अजय खटाना आदि। श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी दिल्लीवालों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले एक साल में हमने दिल्ली को बदलते हुए देखा है और आने वाले एक साल में हम देखेंगे कि दिल्ली की तस्वीर और बेहतर नजर आएगी और जब नगर निगम का चुनाव आएगा और हम आपसे वोट मांगेंगे तो आप स्वयं वोट हमारे काम के आधार पर देंगे। श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार और संगठन लगातार जनता के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निचली कोर्ट की आड़ में खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता ने अपना फैसला सुनाकर दिल्ली से बाहर भेज दिया है और अब वह किसी भी झूठ फरेब में नहीं पड़ने वाले हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमारी सरकार ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है। यह केवल योजनाएं नहीं, बल्कि सशक्त नारी, समृद्ध और विकसित दिल्ली का दृढ़ संकल्प है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस होली पर आप सभी भाजपा परिवारजनों के सहयोग और समर्पण से यह मिशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लगातार विकास कार्यों के शिलान्यास हो रहे हैं और इस होली के बाद अब विकास कार्यों और योजनाओं में और तेजी के साथ काम होगा। दिल्लीवासियों के लिए हमारी सरकार 24 घंटे प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज श्री नरेन्द्र मोदी के राज में लगातार हम शांति के साथ अपने घरों में त्योहार मना रहे हैं क्योंकि पूरा विश्व आतंक के साये में जी रहा है लेकिन उसकी छाया भी हमारे ऊपर नहीं है। भाजपा सांसद श्री निशिकांत दुबे ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक भी है। आज हम सभी को अपने मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने, एक-दूसरे को गले लगाने और देश तथा समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संदेश देना है। यही रंग हमारी संस्कृति की असली खूबसूरती है। मैं सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।रंग रहें सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि आपके जीवन में सदैव बना रहे।

दिल्ली में नारी शक्ति का उदय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी ‘लखपति बिटिया’ और ‘फ्री सिलेंडर’ की सौगात!

आज राजधानी में नारी सशक्तिकरण का बड़ा संदेश गूंजेगा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात देंगी। इसी मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ करेंगी, जिसके तहत करीब 229 करोड़ रुपये सीधे बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना और महिलाओं के लिए ‘पिंक कार्ड’ की शुरुआत भी होगी। सरकार का दावा है कि इन पहलों का उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार का मकसद बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, ताकि उच्च शिक्षा उनके लिए बोझ न बने। उन्होंने बताया कि पुरानी लाडली योजना को नया रूप देकर दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये की परिपक्वता राशि भी दी जाएगी, जो पहले लंबित थी। यह राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना पूरी तरह डिजिटल होगी। फंड का प्रबंधन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा और पूरी राशि सुरक्षित निवेश में रखी जाएगी। परिपक्वता पर पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आएगा। आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाएंगीकार्यक्रम में राशन कार्ड धारकों के लिए होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना का भी शुभारंभ होगा। करीब 129 करोड़ रुपये डीबीटी से महिलाओं के खाते में चले जाएंगे। कुल मिलाकर करीब 229 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचेंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) आधारित पिंक कार्ड की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे बस में मुफ्त और अन्य सार्वजनिक परिवहन में एक ही कार्ड से सफर संभव होगा। सरकार का कहना है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया और वन नेशन, वन कार्ड विजन से प्रेरित है। सरकार का दावा है कि ये चारों योजनाएं मिलकर बेटियों और महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाएंगी।

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिका का बड़ा दांव: लुकास कामिकाजे ड्रोन पहली बार युद्ध में तैनात

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने युद्ध की रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए नया लुकास कामिकाजे ड्रोन मैदान में उतार दिया है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान पहली बार इन ड्रोन का वास्तविक युद्ध में इस्तेमाल किया गया। खास बात यह है कि यह ड्रोन ईरान के चर्चित शाहेद-136 ड्रोन की तकनीक को समझकर विकसित किया गया है। अब वही तकनीक अमेरिका के जवाबी हथियार के रूप में सामने आई है। वन-वे अटैक यानी कामिकाजे ड्रोन का इस्तेमाल कियाअमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक ने पहली बार वन-वे अटैक यानी कामिकाजे ड्रोन का इस्तेमाल किया। ये ड्रोन लक्ष्य तक पहुंचकर सीधे टकराते हैं और विस्फोट कर देते हैं। वर्ष 2025 के अंत में पेश किए गए लुकास ड्रोन को अब सक्रिय सैन्य अभियान में लगाया गया है। इसे कम लागत में बड़े पैमाने पर हमले करने वाली नई युद्ध तकनीक माना जा रहा है। लुकास यानी लो-कॉस्ट अनमैन्ड कॉम्बैट अटैक सिस्टम को एरिजोना की कंपनी स्पेक्ट्रेवर्क्स ने विकसित किया है। यह वी आकार का ड्रोन है और बिना पायलट के लंबी दूरी तय कर सकता है। आइए बिंदुवार तरीके से इन ड्रोंस की खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमलों पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, खाड़ी संकट से बढ़ीं ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा की चिंताएं

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के ताजा हमलों के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि भारत, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगीईरान पर हमले से भारत के लिए भी बड़ी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। लड़ाई लंबी चली तो भारत की ऊर्जा सुरक्षा व आर्थिक स्थिरता समेत कई मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का बड़ा हिस्सा ईरान के पड़ोसी देशों से आयात करता है। देश का करीब 40 से 60 प्रतिशत कच्चा तेल होर्मुज जलडमरूमध्य के निकास मार्ग से आता है। यहां किसी तरह का सैन्य अवरोध होने पर तेल की आपूर्ति में बाधा आ सकती है। खाड़ी देशों में 80 लाख से ज्यादा प्रवासी भारतीय रहते हैं। इनकी सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर इनकी निकासी सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी

CISF की नई पहल, सीनियर कांस्टेबलों के लिए विशिष्ट इंसिग्निया की शुरुआत

सीआईएसएफ ने अपने बल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीनियर कांस्टेबलों के लिए एक विशिष्ट इंसिग्निया (चिन्ह) की शुरुआत की है। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति उनकी दीर्घकालिक, अनुशासित और समर्पित सेवा के अनुभव को सम्मानित एवं मान्यता प्रदान करना है। नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में एक औपचारिक आदेश जारी कर 32545 कांस्टेबलों को यह इंसिग्निया धारण करने के लिए अधिकृत किया गया है। अमूल्य सहयोग को भी स्वीकारसिपाहियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी सेवाओं की पहचान के लिए विशिष्ट चिन्ह प्रदान करने की शुरुआत की गई है। इस मौके पर शनिवार को 50 कांस्टेबलों के लिए एक गरिमामय पिनिंग समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन सहित दूसरे वरिष्ठ अफसरों ने विशिष्ट इंसिग्निया प्रदान किया। महानिदेशक ने कांस्टेबलों की दीर्घ, स्वच्छ एवं समर्पित सेवा की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ सेवा जारी रखने पर बल दिया। कांस्टेबलों के चुनौतीपूर्ण कार्य-स्वरूप को रेखांकित करते हुए प्रवीर रंजन ने उनके परिवारों के अमूल्य सहयोग को भी स्वीकार किया।

योगी सरकार का होली गिफ्ट त्योहार से पहले आएगा वेतन, सीएम का सख्त निर्देश- ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व से पहले ही सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समयसीमा का कड़ाई से पालन करें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने शनिवार 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित कर दिया है। वहीं, कर्मचारियों को 03 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। होली पर्व के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा। विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगीमुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। चल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले राज्यकर्मियों को 10 मार्च तक ब्योरा देने पर जनवरी का वेतन जारी किया जाएगा। लेकिन 31 जनवरी 2026 तक विवरण न देने वाले 47816 कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को 31 जनवरी 2026 तक चल-अचल संपत्ति का विवरण देना था। 6 जनवरी 2026 को स्पष्ट किया गया था कि जो कर्मचारी विवरण अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। 31 जनवरी तक 47,816 कर्मचारियों ने ब्योरा नहीं दिया। सरकार ने 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक एक बार फिर अवसर दिया है, लेकिन इसे प्रतिबंधों के साथ जोड़ा गया है। संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। देय होने पर भी इस वर्ष एसीपी का लाभ नहीं मिलेगा। विदेश यात्रा, प्रतिनियुक्ति आदि के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगी।

राउज एवेन्यू कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सीबीआई केस में केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी दोषमुक्त

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है। इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले केजरीवाल अपने आवास से पार्टी दफ्तर तक रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के दौरान उन्होंने अपने हाथ में गदा लेकर समर्थकों का अभिवादन किया। इससे पहले 12 फरवरी को हुई सुनवाई में अदालत ने आरोप तय करने के मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और सभी आरोपियों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा था। सुनवाई में सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि पहली चार्जशीट और पूरक आरोप पत्र में साजिश के पर्याप्त आधार मौजूद हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों की ओर से आरोपों को निराधार बताया था। सीबीआई का आरोप है कि साउथ लॉबी ने दिल्ली की आबकारी मामला अपने पक्ष में कराने के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गयाअरविंद केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील ने तर्क दिया था कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे और उन्हें किसी भी तरह की रिश्वत मांगने या लेने से जोड़ने वाला कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि केजरीवाल का नाम पहली चार्जशीट और तीन पूरक चार्जशीट में नहीं था, बल्कि चौथी पूरक चार्जशीट में जोड़ा गया, जो पहले की चार्जशीट का दोहराव है। बहस के दौरान अप्रूवर बने राघव मगुंटा के बयान का भी जिक्र हुआ था। बचाव पक्ष ने कहा कि ऐसा कोई सीधा लिंक नहीं है जिससे साबित हो कि केजरीवाल ने किसी से पैसे लेने को कहा था। कोरोना काल के बीच दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली आबकारी नीति 2021-22’ लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई थी। हालांकि, नई शराब नीति को बाद में इसे बनाने और इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया।

पाक की परमाणु धमकी सिर्फ एक छलावा! भारतीय सेना का बड़ा ऐलान अब जवाब नहीं, सीधे ‘निर्णायक जीत’ होगी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बीच भारतीय सेना ने साफ संदेश दिया है कि अब पाकिस्तान की परमाणु धमकियों का कोई असर नहीं होगा। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की रणनीति बदल चुकी है और अगली कार्रवाई पहले से कहीं ज्यादा कड़ी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देगा बल्कि जमीन पर निर्णायक जीत हासिल करने की तैयारी में है।पठानकोट में आयोजित एक सैन्य सम्मान समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी बड़े आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन भारतीय सेना ने उनके सैन्य और हवाई ठिकानों को भी तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए थे कि पाकिस्तान को सीधे और अन्य देशों के जरिए युद्धविराम की मांग करनी पड़ी। सेना प्रमुख ने कहा कि अगली बार जवाब और ज्यादा कठोर होगा। 100 प्रतिशत उपकरण तैयार स्थिति में रखे जा रहेलेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने पाकिस्तान की ओर से बार-बार दी जाने वाली परमाणु युद्ध की धमकियों को ‘न्यूक्लियर ब्लफ’ बताया। उन्होंने कहा कि यह कमजोरी छिपाने की कोशिश है। उनके मुताबिक पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व व्यवस्था संघर्ष को जिंदा रखकर अपनी अहमियत बनाए रखना चाहती है। भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर उकसाया गया तो इस बार जवाब सीमित नहीं रहेगा और दुश्मन को दुनिया के सामने हार स्वीकार करनी पड़ेगी। सेना अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल जीत का जश्न नहीं बल्कि भविष्य की तैयारी का प्रदर्शन था। उन्होंने बताया कि सेना अब तकनीकी आत्मनिर्भरता पर तेजी से काम कर रही है। खास तौर पर ड्रोन तकनीक, आधुनिक हथियार और 100 प्रतिशत उपकरण तैयार स्थिति में रखे जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी युद्ध में सबसे बड़ी ताकत भारतीय जवान ही हैं, जिनकी ट्रेनिंग लगातार मजबूत की जा रही है।

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा नकारात्मक राजनीति के पोस्टर ब्वॉय हैं राहुल

एआई समिट की प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का भी जिक्र किया। पीयूष गोयल ने कहा, आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में पत्रकार वार्ता में बता रहे थे कि किस प्रकार से गांधी परिवार एक समझौता (कम्प्रोमाइज) करने वाला राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस… समझौता और समझौता करने वाला राजनीतिक परिवार हैं। गांधी परिवार ने हमेशा से देश के साथ समझौता कियाउन्होंने कहा, चाहे कांग्रेस पार्टी का इतिहास देख लें, चाहे वर्तमान देख लें, चाहे उनके भ्रष्टाचार के अलग-अलग किस्से हों… जिससे मालूम होता है कि किस प्रकार से वे विदेशी ताकतों के प्रभाव में जनहित और राष्ट्रहित के साथ समझौता करते हैं। किस प्रकार से देश और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य से पूरी तरह समझौता करते हैं। इसके अनेक उदाहरण देश और जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी तो नकारात्मक राजनीतिक के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं। राहुल गांधी 247 बार विदेशी यात्रा पर जाते हैं, प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते हैं और देश के साथ समझौता करते हैं। किस प्रकार से वह सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्र लद्दाख में जाते हैं। साकिर मिराली जैसे लोग उनके साथ संबंध रखते हैं, जो भारत के खिलाफ काम करते हैं। आज पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी किस प्रकार से ओछी राजनीति कर रहे हैं। गोयल ने कहा, केवल सोनिया गांधी राहुल गांधी ने ही समझौता नहीं किया है। (देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल) नेहरू से लेकर (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक..ये सभी लोग देश के साथ समझौता करने में पीछे नहीं हटे। हमने 1971 में शिमला समझौता कर 93 हजार पाकिस्तान को छोड़ते हुए कांग्रेस को देखा है। ये कौन सी ताकतें थीं। इंदिरा गांधी ने देश के साथ यह समझौता किया। कांग्रेस और पूरा नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा से देश के साथ समझौता किया।