राहुल गांधी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई, अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी का मामला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई बुधवार को चल रही है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति समीर जैनकी एकल पीठ कर रही है पिछले सोमवार को सुनवाई शुरू होने के बाद एक पीठ ने सुनवाई को स्थगित करते हुए तीन सितंबर की तारीख लगा दी गईथी. अमेरिका में कथित तौर पर सिखों पर टिप्पणी करने के मामले में वाराणसी के नागेश्वर मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिएवाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी है जिसे सुनवाई के लिए कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट कादरवाजा खटखटाया है। राहुल गांधी ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है. विभाजनकारी बताते हुए किया विरोधयह मामला सितंबर 2024 का है। राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कहा था कि भारत में सिखों के लिए माहौलअच्छा नहीं है, क्या सिख पगड़ी पहन सकते हैं, कड़ा रख सकते हैं और गुरुद्वारे जा सकते हैं? उनके इस बयान को भड़काऊ और समाज में विभाजनकारीबताते हुए विरोध हुआ था. आदेश पर लगाई रोकवाराणसी निवासी नागेश्वर मिश्रा ने इस बयान के खिलाफ सारनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन सफलता न मिलने परउन्होंने अदालत का रुख किया. न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने 28 नवंबर 2024 को यह कहते हुए वाद खारिज कर दिया कि मामला अमेरिका में दिएगए भाषण से जुड़ा है और यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है. इसके बाद नागेश्वर मिश्रा ने सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की जिसे 21 जुलाई 2025 को विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) की अदालत ने स्वीकार कर लिया. अब इस फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट मेंपुनरीक्षण याचिका दाखिल की है. दलील दी गई है कि वाराणसी अदालत का आदेश गलत, अवैध और अधिकार क्षेत्र से बाहर है लिहाजा जब तकयह मामला हाईकोर्ट में लंबित है तब वाराणसी अदालत के आदेश पर रोक लगाई जाए.
बीआरएस से निलंबित के कविता ने छोड़ी पार्टी, हरीश राव और संतोष राव पर लगाए गंभीर आरोप

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीआरएस से निलंबित की गई के कविता ने आज हैदराबाद में पार्टी और एमएलसी पद छोड़ने का एलान कियाहै. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा निलंबन पूरे बीआरएस को नियंत्रित करने की साजिश का हिस्सा है उन्होंने अपने चचेरे भाई हरीश राव और संतोष रावपर भी गंभीर आरोप लगाए. दोनों पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव के भ्रष्टाचार के कारण केसीआर केखिलाफ सीबीआई जांच हो रही है. सदस्यों ने की टिप्पणीउन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद, मैंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और बीआरएस का झंडा पहनकर कांग्रेस सरकार के खिलाफपिछड़ा वर्ग आरक्षण और अन्य पहलों के लिए काम किया. मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये गतिविधियां पार्टी विरोधी गतिविधियां कैसे हैं कुछ पार्टीसदस्यों ने टिप्पणियां कीं, और मैंने उनका जवाब दिया। मैंने हरीश राव और संतोष के बारे में बात की और कहा कि जब उनके घरों में सोना होता है तोसुनहरा तेलंगाना नहीं होता. मैंने पहले अपने भाई केटीआर से मेरे खिलाफ साजिश रचने वाले लोगों के बारे में बात की थी और उनसे कार्रवाई करने काअनुरोध किया था. मुझे खुशी है कि मेरे निलंबन के बाद बीआरएस की महिला विधायक एकजुट हुईं, जिसकी मैंने हमेशा कल्पना की थी. हरीश राव के खिलाफ नहींइस दौरान कविता ने अपने भाई रामा राव को दोनों से बचकर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चचेरे भाई शुभचिंतक नहीं हैं. साथ ही निलंबितबीआरएस नेता ने पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर राव से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास क्या हो रहा है, इस पर नजर रखें.भारत राष्ट्र समिति पार्टी से निलंबित होने पर के. कविता ने कहा कि मैं अपने पिता से अनुरोध कर रही हूं कि वे अपने आसपास के पार्टी नेताओं कीजांच करें. मैंने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी और उनसे अपने शब्दों पर विचार करने का अनुरोध किया प्रदेश के सीएम रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाते हुएउन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी और हरीश राव ने कथित तौर पर हमारे परिवार को नष्ट करने की योजना बनाई थी। रेवंत रेड्डी को इसका जवाब देना चाहिए. रेवंत रेड्डी ने केवल मेरे परिवार के सदस्यों, केटीआर और केसीआर के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन हरीश राव के खिलाफ नहीं.
देवेन्द्र यादव का AAP पर हमला, ‘मुख्यमंत्री आवास के पास भी बाढ़, व्यवस्थाएं नाकाम’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जिनका कहना है कि दिल्ली में बाढ़ आ ही नही सकती और संकट के समय दिल्ली के बाहर है. क्या 2023 में दिल्ली में आई बाढ़ को भूल चुके है. जबकि परवेज वर्मा 2-4 जगह जाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है कि अभी बाढ़ के हालात नही है, जबकि वास्तविकता में हालात खतरनाक बन चुके है और क्योंकि दिल्ली में यमुना के इर्द गिर्द बसी कॉलोनियों और गांवों में पानी घुस चुका है. जबकि जरुरत को देखते हुए उन्हें यहां होना चाहिए. देवेन्द्र यादव ने आज बाढ़ प्रभावित जमना बाजार क्षेत्र का दौरा किया और वहां प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों के बारे में बातचीत की. जमनाबाजार क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास से 2 कि0मी0, उपराज्यपाल आवास 2.5 कि0मी0 और विधानसभा 3 कि0मी0 है व्यवस्थाओं और बाढ़ राहत कार्योंकी नाकामी के कारण मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल निवास के नजदीक खतरनाक स्थिति बन रही है तो यमुना के तटीय क्षेत्रों के आसपास क्या हो रहा हैइसका अंदाजा लगाया जा सकता है. यादव ने कहा कि हम प्रभावित लोगां की परेशानी में उनके साथ खड़े है. ध्यान देने की जरुरतइस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग चेयरमैन अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मिर्जा जावेद, पूर्व पार्षद अशोकजैन, जिला आर्ब्जवर डा0 पी0के0 मिश्रा, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा, मौहम्मद उस्मान, अजय कुमार लालू, राहुल डबला, ब्लाक अध्यक्षमंजूर मलिक, संजय यादव, अजय कुमार, राजू पुरी, मौहम्मद आसिम और महेंद्र मंगला मौजूद थे. देवेन्द्र यादव ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों केबचाव और उनके रहने खाने का इंतजाम करने तक में सरकार नाकाम साबित हो रही है, जो व्यवस्थाएं समय से पहले होनी चाहिए थी, मुख्यमंत्री बाढ़आने के बाद बयान दे रही है कि हम बचाव और राहत के हर संभव प्रयास करेंगे। मैं पूछना चाहता हूॅ कि जब दिल्ली खत्म हो जाऐगी, तब प्रशासनकिसको बचाने के लिए राहत देगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के साथ बैठकर फोटो खिंचवाने की जगह अधिकारियों को बाढ़ राहत के लिएदिशा निर्देश देने पर ध्यान देने की जरुरत है. समय पर नहीं कोई इंतजामदेवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है. व्यवस्थाएं समय पर नही करने के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ है, जबकि हम जुलाई के बाद से ही बार-बार भाजपा सरकार को आगाह कर रहे थे कि यमुना तट के नजदीक रहने वाले लोगों के विस्थापन के लिएप्रशासन समय पर कार्यवाही करें. देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों के खाने का इंतजाम करे और यमुना का जल स्तर कम होने के बाद लोगों नुकसान का मुआवजा भी सरकार देने की घोषणा करें. उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि 2023 में आई बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रभावितों को नही दिया था. उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है क्योंकिव्यवस्थाओं का समय पर इंतजाम नही किया.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में खजूरी चौक पर हुआ विरोध प्रदर्शन, नेताओं ने कांग्रेस पर ‘नीचतापूर्ण’ राजनीति का आरोप लगाया

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आज खजूरी चौक पर सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में जिलाअध्यक्ष डॉ यू के चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष महक सिंह, राजकुमार बल्लन, मोहन गोयल एवं पूनम चौहान, सिविल लाइन जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर, मनोनीत पार्षद सागर त्यागी, राहुल गौड राज कुमारझा, भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे देश के प्रधानसेवक है और कांग्रेस ने उनकी माँ को गाली देकर हर माँ का अपमान किया है . दिवंगतपुण्यआत्मा जो कि इस धरती लोक मे नहीं हैं, देव लोक जा चुकी है उनको गाली देना बहुत नीचता का काम है इनको भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे. जोमाँ अपने पुत्र को 100 रुपये देकर बोलती है कि बेटा भारत देश ही तुम्हारा परिवार है और भारत माता की सेवा करना तुम्हारा परम् धर्म है. आज उनकाबेटा प्रधानमंत्री बन भारत माता और भारत मे रहने वाली हर माता का सम्मान कर उनको शीर्ष पर बिठा रहा है. पर कांग्रेस के भ्रष्ट नकारात्मकसोच केनेता आज प्रधानमंत्री की माँ को गाली देकर पूरे देश की माताओ का अपमान कर रहे है इसलिए देश का हर नागरिक कांग्रेस और उनके साथी दलों को माफ़ नहीं करेगा और जिसने भी ये कृत किया है उसको देश की जनता और कानून माफ़ नहीं करेगा. विष्णु मित्तल ने कहा की कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम करती है और साथी दलों के साथ मिलकर सस्ती राजनीति करने मे माहिर है। प्रधानमंत्री की माँ हमारी माँ है औरइनके सस्ते नेता जो माताओं को गाली देते है उनको देश माफ़ नहीं करेगा. जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने बताया कि उत्तर पूर्वी जिला जहाँ पूरे विश्व की घनत्व आवादी रहती है वहां पर हमारा कांग्रेस की विरुद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रधानमंत्री की माँ को गाली देने वाली पार्टी और उनके नेताओं को माफ़ नहीं किया जायेगा. इस विरोध को हम मण्डल स्तर और बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे और माताओ की सम्मान मे गाली देने वाले कोंग्रेसियों को जेल पंहुचायेंगे. विधायक अजय महावर ने कहा हर विधानसभा मेराहुल गाँधी का पुतला फूंक हम कांग्रेस पार्टी की बुद्धि को दुरुस्त करेंगे भाजपा माताओं का हमेशा सम्मान करती है और उनसे आशीर्वाद लेती है परन्तुकांग्रेस ना तो माँ का सम्मान करती ना नारी का.
चार इंजन की कूड़े वाली सरकार ‘आप’ ने कूड़ा प्रदर्शनी लगाकर भाजपा के सफाई अभियान की खोली पोल, जानें क्या कुछ कहा

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जगह-जगह जमा कूड़े को लेकर भाजपा की चार इंजन की सरकार के खिलाफ एक नए अंदाज में विरोध जताया।मंगलवार को एमसीडी में ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लोगों द्वारा भेजी गई कूड़े की तश्वीरों का बैनर बनाकर एक प्रदर्शनी लगाकर भाजपा के मेगा सफाई अभियान की पोल खोल दी। जीबी पंत अस्पताल के पास वार्ड 77 में आयोजित कूड़ा प्रदर्शनी के दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले 1 से 31 अगस्त तक सफाई अभियान चलाया था। जो अब 2 अक्टूबरतक बढ़ाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का अंबार पड़ा है। भाजपा वालों को नसीहत है कि अगर दिल्ली को कूड़े से आजादीदिलानी है तो उनको जमीन पर उतरना होगा। सिर्फ फोटो खिंचवाने से दिल्ली साफ नहीं होगी। विधायक बनने का देख रहे है सपनाअंकुश नारंग ने कहा कि हमने कूड़ा प्रदर्शनी को चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकार’ पंचलाइन दी है। यह दिल्ली की स्थिति है, जिसे कूड़े नेबेहाल कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मिलकर ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ का अभियानचलाया। भाजपा के लोग सिर्फ उन सड़कों पर जाते हैं, जहां कर्मठ सफाई कर्मचारी पहले ही सफाई कर चुके होते हैं। वहां पर थोड़े से कागज फैलाकरझाड़ू मारने लगते हैं। एक जगह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गईं, जहाँ बहुत सारा कूड़ा था, लेकिन उन्होंने कूड़े वाली जगह पर सफाई अभियान नहीं चलाया।मेयर के वार्ड और उनकी पूरी विधानसभा में उनके घर के पास ही चारों तरफ कूड़ा-कूड़ा है, लेकिन वे उस कूड़े को नहीं हटा पा रहे हैं। जबकि मेयरविधायक बनने का सपना देख रहे हैं। अभियान है चलानाअंकुश नारंग ने कहा कि अगर सिर्फ कागजों पर कूड़ के खिलाफ अभियान चलाना है और दिल्ली को कूड़े से आजादी’ सिर्फ कागजों पर दिलाना है, तबतो बहुत बेहतरीन बात है या फिर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए खड़े हो रहे हैं, तो यह अलग बात है। आज पूरी दिल्ली कूड़े में तब्दील हो चुकी है, हरजगह कूड़ा फैला हुआ है। अगर सचमुच दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलवानी है, तो जमीन पर इस स्थित स्थिति को सुधारना होगा। एमसीडीअधिकारियों के साथ बैठकर उनकी जवाबदेही तय करनी होगी और कड़े कदम उठाने होंगे। लेकिन भाजपा और उसकी सरकार के चार इंजन पूरी तरहविफल हैं और दिल्ली कूड़े में तब्दील हो रही है। हर एक सड़क वलनेरेबल पॉइंट्स बन गई है।
मराठा आरक्षण आंदोलन पर मुंबई पुलिस का अल्टीमेटम, छगन भुजबल ने जताई ओबीसी आरक्षण में बदलाव की आशंका

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उनकी टीम को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खालीकरने को कहा है. पुलिस ने नोटिस में कहा कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में 5,000 प्रदर्शनकारियों के जमावड़े की अनुमति थी, लेकिन महाराष्ट्र केविभिन्न हिस्सों से 40,000 से ज़्यादा आंदोलनकारी आजाद मैदान पहुंच गए. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्यामें इकट्ठा होकर दक्षिण मुंबई में सड़कें जाम कर दीं और आजाद मैदान और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर 5,000 से ज़्यादा वाहनभी खड़े कर दिए, जिससे भारी यातायात जाम हो गया. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर खाना पकाया, नहाए, सार्वजनिक जगहों परनृत्य किया और क्रिकेट खेला, जिससे आरक्षण आंदोलन के लिए पहले से तय शर्तों का उल्लंघन हुआ. सभी डटे हुए है आजाद मैदान मेंबॉम्बे उच्च न्यायालय ने सोमवार को उनके समर्थकों से मंगलवार दोपहर तक शहर की सभी सड़कों को खाली करने और साफ-सफाई करने औरसामान्य स्थिति बहाल करने को कहा पुलिस ने बताया कि नोटिस अमरन पोषण और उसकी कोर टीम के आठ सदस्यों के नाम पर जारी किया गया था. मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच अब महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने चेतावनी दी है कि अगर मराठों को आरक्षण देने के लिए ओबीसी के मौजूदाआरक्षण में कोई भी बदलाव करने की कोशिश की गई, तो ओबीसी समुदाय सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा. भुजबल ने सोमवार को अन्यपिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की वहीं मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा प्रदर्शनकारी 29 अगस्त से अपनी आरक्षण की मांगको लेकर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में डटे हुए हैं. 17 प्रतिशत बचता है कोटामराठों को ओबीसी वर्ग से आरक्षण दिए जाने का विरोध करते हुए वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ओबीसी के लिए27 प्रतिशत आरक्षण में से 6 प्रतिशत खानाबदोश जनजातियों के लिए, 2 प्रतिशत गोवारी समुदाय के लिए, जबकि अन्य छोटे हिस्से विभिन्न समूहोंके लिए निर्धारित हैं, जिससे 374 समुदायों के लिए केवल 17 प्रतिशत कोटा बचता है. सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए, भुजबल ने दावा कियाकि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे के आठ प्रतिशत लाभार्थी मराठा समुदाय के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हाथ जोड़कर निवेदनकिया है कि मराठों को ओबीसी श्रेणी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. अगर उन्हें ओबीसी कोटे में बदलाव किए बिना आरक्षण मिलता है तो हमेंकोई आपत्ति नहीं है.
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी छात्रों पर लाठी चार्ज, सीएम योगी ने कड़े कदमों के निर्देश दिए

यूपी के बाराबंकी में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लियाहै. उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताई है सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटाने निर्देश दिए हैं लाठी चार्ज की घटना की जांचआईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी गई है. इसके अलावा शहर कोतवाल आरके राणा और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया हैसीओ को एसपी ऑफिस में संबद्ध किया गया है. लाठी चार्ज में घायल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल मेंइलाज कराने के बाद वापस घर भेज दिया गया. साथ ही मंडलायुक्त अयोध्या को रामस्वरूप विवि की डिग्री की वैधता की जांच के आदेश दिए गए हैंसीएम ने आज शाम तक रिपोर्ट मांगी है. अस्पताल में कराया गया भर्तीगदिया के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा आक्रोशित छात्रों नेएबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रहीदोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई. इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होतेदेख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए तोपुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए. इनमें से आठ को अस्पताल में भर्तीकराया गया है. लाठी चार्ज करवाने का लगा आरोपछात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीकेसे प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है. बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं सोमवार सुबह छात्र यूनिवर्सिटी परिसरपहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान लखनऊ व समीप के जिले के कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंच गए छात्रों को खदेड़ने के लिएपुलिस द्वारा चलाई गई लाठी की चपेट में आकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री अभिषेक बाजपेई, जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, अभय शंकर पांडे,अंकित पांडे, नवीन, अर्पित शुक्ला, आशुतोष राय, प्रत्यूष पाण्डेय, अंकुर अवस्थी, सिद्धार्थ तिवारी, विदित प्रताप सिंह, योगेश सिंह, पुष्पेंद्र बाजपेई अभय शुक्ला समेत करीब 24 छात्रों को चोट आने का दावा किया गया है इनमें छह को अधिक चोट आने पर मेयो अस्पताल में व दोको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है छात्रों ने सीओ सिटी हर्षित चौहान पर लाठी चार्ज करवाने का आरोप लगाया है.
सेमिकॉन इंडिया 2025 प्रधानमंत्री के सामने ‘विक्रम 3201’ प्रोसेसर पेश, भारत बना सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भर

सेमिकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ‘विक्रम 3201’ पेश किया. इसेभारत की सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है. इस प्रोसेसर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और चंडीगढ़ स्थित सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) के सहयोग से तैयार किया गया है. यह एक 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है, जिसे खासतौर पर अंतरिक्षमिशनों की कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए बनाया गया है. इसकी –55 डिग्री सेल्सियस से लेकर +125 डिग्री सेल्सियस तक तापमानझेलने की क्षमता इसे बेहद मजबूत बनाती है. इसका काम रॉकेट और लॉन्च व्हीकल्स में नेविगेशन, कंट्रोल और मिशन मैनेजमेंट को संभालना है इसेमिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया गया है ताकि यह रेडिएशन और वाइब्रेशन जैसी कठिन परिस्थितियों में भी काम करता रहे. व्यापक रुप से अपनानेइससे पहले इसरो 2009 से ‘विक्रम 1601’ (16-बिट प्रोसेसर) का इस्तेमाल कर रहा था. अब ‘विक्रम 3201’ न सिर्फ 32-बिट आर्किटेक्चर लाता है, बल्कि इसमें 64-बिट फ्लोटिंग-प्वाइंट ऑपरेशन, Ada प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का सपोर्ट और बेहतर कम्युनिकेशन के लिए ऑन-चिप 1553B बसइंटरफेस जैसे कई बड़े अपग्रेड शामिल हैं. इसे SCL की चंडीगढ़ यूनिट में 180-नैनोमीटर CMOS तकनीक से बनाया गया है, जो एयरोस्पेसएप्लिकेशंस के लिए भरोसेमंद है. विक्रम 3201’ को पहले ही PSLV-C60 मिशन में टेस्ट किया जा चुका है। इसने PSLV Orbital Experimental Module (POEM-4) के मिशन मैनेजमेंट कंप्यूटर को सफलतापूर्वक संचालित किया. इस सफलता के बाद इसरो अब इसे अपनेआगामी लॉन्च व्हीकल्स में व्यापक रूप से अपनाने जा रहा है. आयात निर्यात में आई भारी कमीस्पेस-ग्रेड प्रोसेसर आमतौर पर बाजार में उपलब्ध नहीं होते और इन्हें विदेशों से आयात करना पड़ता है. ‘विक्रम 3201’ के साथ भारत ने इस क्षेत्र मेंआत्मनिर्भरता हासिल कर ली है इससे सप्लाई चेन बाधाओं और आयात निर्भरता में कमी आएगी. इसरो ने इसके लिए पूरा सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम भीतैयार किया है, जिसमें एडीए कंपाइलर, असेंबलर, लिंकर्स, सिमुलेटर और डेवलपमेंट एनवायरनमेंट शामिल हैं ईसरो के मुताबिक, जल्द ही C कंपाइलर भी तैयार किया जाएगा. तीन दिन चलने वाले सेमिकॉन इंडिया सम्मेलन में प्रोसेसर लॉन्च के साथ ही सरकार ने बताया कि देश में 5 नएसेमीकंडक्टर यूनिट्स का निर्माण हो रहा है. डिजाइन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत भारत अब वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थान बनाने की ओर बढ़रहा है.
तेलंगाना में राजनीतिक तूफान, के. कविता को बीआरएस से निलंबित, केसीआर परिवार में उठे सवाल

तेलंगाना की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपनी एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता को पार्टीसे निलंबित कर दिया है. बीआरएस ने कहा कि हाल के दिनों में कविता के व्यवहार और उनकी गतिविधियां पार्टी के हितों के खिलाफ रही हैं उन पर’पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने और संगठन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। बीआरएस ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखरराव ने एमएलसी कविता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है.कविता को पार्टी से ऐसे समय में बर्खास्त किया गया है, जब बीआरएस पहले से ही अंदरूनी चुनौतियों का सामना कर रही है. बर्खास्तगी से एक दिनपहले कविता ने उस समय पार्टी के भीतर तूफान खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर केसीआर की छवि को नुकसान पहुंचानेका आरोप लगाया. उन्होंने वरिष्ठ नेता टी. हरीश राव और पूर्व सांसद मेघा कृष्णा रेड्डी पर उनके पिता पर ‘भ्रष्टाचार का ठप्पा’ लगाने का आरोप लगायाऔर दावा किया कि हरीश राव और संतोष कुमार ने उन्हें हाशिये पर धकेलने की साजिश रची. भाजपा से होगा गठबंधन22 अगस्त को कविता जब विदेश थीं, तब उन्हें अचानक तेलंगाना तेलंगाना बोग्गु घानी कर्मिका संघम (टीबीजीकेएस) की मानद अध्यक्ष पद से हटादिया गया था उन्होंने इसे एक साजिश बताया था और कहा था कि यह कदम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. कविता ने आरोप लगाया था किटीबीजीकेएस के लिए चुनाव उनकी बिना जानकारी के पार्टी दफ्तर में हुआ और यह श्रम कानूनों का उल्लंघन भी हो सकता है. उन्होंने कहा, मैंने केवलपार्टी के अंदरूनी कामकाज पर सवाल उठाया, इसी बात की मुझे सजा दी जा रही है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के कुछ लोगों को सीधे तौर परजिम्मेदार ठहराया. उन्होंने यह भी बताया कि बीआरएस की बैठक के बाद जो पत्र उन्होंने अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष को लिखा था, उसका लीकहोना उनके खिलाफ माहौल बनने की वजह बना. उस पत्र में कविता ने लिखा था, आप (केसीआर) ने केवल दो मिनट बोला और उसी से कुछ लोगयह अटकलबाजी करने लगे कि भविष्य में भाजपा से गठबंधन होगा. जेल में रहते किया था विरोधमुझे भी व्यक्तिगत रूप से लगा कि आपको भाजपा के खिलाफ और तीखा बोलना चाहिए था शायद इसलिए क्योंकि मुझे भाजपा की वजह से हीकष्ट झेलना पड़ा. लेकिन पापा, आपको और सख्त रुख अपनाना चाहिए था. उन्होंने सार्वजनिक रूप से पूछा कि यह पत्र किसने लीक किया. कविताने पार्टी के भीतर ही कुछ लोगों पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया कविता ने कहा, मैंने सैकड़ों पत्र लिखे हैं, इसमें गलत क्या है? उन्होंनेयह भी आरोप लगाया कि पत्र लीक की जांच करने के बजाय पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पासझूठी जानकारियां पहुंचाई गईं जो केसीआर के नाम से थीं उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि बीआरएस को भाजपा में मिलाने की कोशिशें हो रही हैं, जिसका उन्होंने जेल में रहते हुए भी विरोध किया था.
मोहल्ला क्लीनिक बंदी से कर्मचारियों का भविष्य अनिश्चित, स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने 31 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने को लेकर सोमवार को आदेश जारी कर दिया. इसमें क्लीनिक केबुनियादी ढांचे और वहां काम कर रहे लोगों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं. महानिदेशालय के राज्य आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकप्रकोष्ठ के आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करनेका निर्णय लिया गया है इसमें 17 क्लीनिक पोर्टा केबिन और 14 क्लीनिक किराये की जमीन पर संचालित हो रहे थे. यह क्लीनिक डॉक्टर की अनुपलब्धता और नजदीकी आयुष्मान आरोग्य केंद्र के संचालित होने के कारण पहले से निष्क्रिय थेइसमें 11 क्लीनिक उत्तरीजिला, आठ क्लीनिक दक्षिण जिला, पांच क्लीनिक दक्षिण पश्चिम जिला, तीन क्लीनिक शाहदरा, दो क्लीनिक दक्षिण-पूर्वी जिला, एक-एकक्लीनिक पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी जिला में स्थित थे. आदेश में क्लीनिक के बुनियादी ढांचे, दवाएं, रिकॉर्ड, आईटी से जुड़े उपकरण, मैनपावर कोस्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं बुनियादी ढांचे से जुड़े साजो-सम्मान को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं. आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में 31 मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दियागया है. इससे कर्मचारियों के आगे रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. मई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि क्लीनिक के स्टाफ कोआयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा. मगर, उस दिशा में अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महानिदेशालय के राज्य आम आदमीमोहल्ला क्लीनिक प्रकोष्ठ के आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर मोहल्लाक्लीनिकों को बंद करने का निर्णय लिया गया है.