बिहार में दो युवराजों की झूठ की दुकान, पीएम मोदी का राहुल-तेजस्वी पर तीखा हमला “जानें क्या है पूरा मामला”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर की जनसभा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में दोयुवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी हैं। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है। वहीं दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है।यह दोनों ही हजारों करोड़ों के घोटाले पर जमानत है। इन दोनों ने बुधवार को मोदी को भर-भर के गालियां दीं। अब जो लोग नामदार हैं, वह इसकामदार को गालियां तो देंगे ही। मुझे गाली दिए बिना, इनका खाना हजम नहीं होता है। दलित और पिछड़ों को गाली देना तो यह नामदार अपनाजन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं। इसलिए 24 घंटें यह लोग मुझे गंदी-गंदी गालियां देते रहते हैं। इसलिए क्योंकि इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि एकपिछड़ा का बेटा और चाय बेचने वाला आज यहां पहुंच गया। गालियां देने वाले कान खोलकर सुन लो, यह गरीब का बेटा जनता के आशीर्वाद से यहांतक पहुंचा है। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का झगड़ा आज की असली खबर है। अब इनका रिश्ता तेल और पानी की तरह हो चुका है।बिहार में हर तरफ से खबरें आ रही हैं कि कैसे राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे से दुश्मनी निकाल रहे हैं। जमानत पर चल रहे दोनों युवराजों नेबुधवार को यह दिखाने की कोशिश की कि इनके बीच मनमुटाव नहीं है। इन्हें जो चीज एक साथ ले आई है, वो है सत्ता का लालच। इन्हें किसी भीतरह बिहार की सरकार पर कब्जा करना है। ताकि यह लोग फिर से बिहार को लूट सके हैं। फिर से जंगलराज वापस ला सकते हैं। लोगों को सिर्फ धोखा और विश्वासघात ही दियापीएम मोदी ने जनता से पूछा कि आप बताइए क्या आप जमानत पर निकले इन दोनों युवराजों को बिहार लूटने देंगे क्या? साथियों आज हर सर्वे मेंएक बात खुलकर सामने आ रही है कि इस चुनाव में राजद और कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होने जा रही है। सारे सर्वे बता रहे हैं कि एनडीए की सबसेबड़ी जीत होने जा रही है। इसी चुनाव में अब तक की सबसे कम सीटें मिलने जा रही है। एक नया इतिहास बिहार की जनता बनाने जा रही है। अपनेघोषणा पत्र में यह लोग केवल झूठ बोल रहे हैं। यह लोग इतना फेंक रहे हैं कि इनके समर्थकों को इनकी बात पर यकीन नहीं हो रहा है। लोग सोशलमीडिया पर इनका मजाक बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार कोकभी विकसित नहीं बना सकतीं। इन पार्टियों ने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन लोगों को सिर्फ धोखा और विश्वासघात ही दिया।
31 अक्तूबर को देश देखेगा ‘एकता परेड’ अमित शाह बोले, हर साल होगा सरदार पटेल को समर्पित भव्य आयोजन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबरको लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। सरदार पटेल के कारण ही आज भारत एक हो पाया। आज के भारत के निर्माण में उनका बहुत बड़ायोगदान है। सरदार पटेल की जयंती पर 2014 से हर साल पीएम मोदी 31 अक्तूबर को केवरिया कॉलोनी जाते हैं। सरदार पटेल की प्रतिमा के सामनेभव्य परेड होता है। अब गृह मंत्रालय ने तय किया है कि हर साल 31 अक्तूबर को भव्य परेड का आयोजन होगा। यह परेड देश की एकता औरअखंडता को सुनिश्चित करने के लिए है। यह परेड सभी राज्यों की पुलिस बल और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स के सम्मान में है। उनकी प्रतिमा के सामनेयह परेड आयोजित होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 26 जनवरी की तर्ज पर अब हर 31 अक्तूबर को परेड का आयोजन किया जाएगा। यह परेड एकताऔर अखंडता का संदेश देगा। कॉरिडोर बनाने की मनसा को नाकामइस बार देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जिला, पुलिस स्टेशन, स्कूल, कॉलेज में रन फॉर यूनिटी का आयोजिन हुआ। इस बार 150वींजयंती के उपलक्ष्य में भारत पर्व का आयोजन एकता नगर में है। यह एक नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) तक यह चलेगा। 15 नवंबर को भव्य कार्यक्रम के साथ इसका समापन होगा। इसमें देश भर की जनजातियों के लोग शामिल होंगे। हम सभी जानते हैंकि सरदार पटेल देश के लिए एक व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं। उन्होंने आजादी के आंदोलन में प्रमुख सेनानी की भूमिका निभाई। 1928 का सत्याग्रहके बाद महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी। उन्होंने भारत के 562 रियासत को एक कर भारत को एक किया। आज भारत का मानचित्रसरदार पटेल की ही देन है। जहां भी जो समस्या आई, उसका सरदार पटेल ने निवारण किया। और, पाकिस्तान कॉरिडोर बनाने की मनसा को नाकामकिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाएगाअमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल की कारण लक्ष्यद्वीप में तिरंगा फहराया गया। दुर्भाग्य की बात है कि सरदार पटेल के निधन के बाद उन्हें भुलाने मेंकांग्रेस पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सरदार जैसे महान व्यक्तित्व को भी भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी हुई। सरदार पटेल के लिए न कोईसमाधि बनी और न उनका कोई स्मारक बना। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम बने तो उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने का काम किया। यह अब पूरेविश्व में प्रसिद्ध हो गया है। 182 मीटर ऊंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में किसानों से लोहा का उपयोग किया गया। आज यह प्रमुख पर्यटन स्थलबन चुका है। देश-विदेश के ढाई करोड़ लोग यहां आए। 31 अक्तूबर को पीएम मोदी एकता नगर में परेड को सलामी देंगे। इस साल परेड के अंदरसीआरपीएफ पांच शौर्य चक्र विजेता और बीएसएफ 16 वीरता पदक विजेता भी शामिल होंगे। परेड क नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा कियाजाएगा।
सत्य नडेला की भारत वापसी, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु में AI कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से Microsoft के CEO सत्य नडेलाभारत दौरे पर आने वाले हैं। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नडेला दिसंबर में दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू का दौरा करेंगे, जहां वे सरकारीअधिकारियों, उद्योग जगत की कुछ हस्तियों और कंपनी के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, नडेला अपने दौरे के दौरान AI सेजुड़ी कई अहम कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक उनकी यात्रा को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिनयह दौरा माइक्रोसॉफ्ट के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते एक नएदौर से गुजर रहे हैं। दोनों देश हालिया मतभेदों को पीछे छोड़कर तकनीकी साझेदारी पर जोर दे रहे हैं। दूसरी ओर, भारत सरकार ‘मेक इन इंडिया’ एप्सऔर सर्विसेज को प्रमोट कर रही है, जिससे जोहो कॉर्पोरेशन जैसी भारतीय कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गजों के सस्ते विकल्प के रूप में उभर रही हैं। कंपनी के कर्मचारियों से भी मुलाकातबता दें, नडेला इस साल जनवरी 2025 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और देश में AI सेक्टर में 3 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। अब दिसंबर का यह दौरा उनके विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।भारत में AI को लेकर प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में Google ने आंध्र प्रदेश में AI डेटा सेंटर लगाने के लिए अगले पांच साल में 15 बिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट समर्थित OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए ChatGPT Go का एक साल कामुफ्त सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। नडेला की यह यात्रा भारत में AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी के विकास को नई गति दे सकती है।Microsoft के CEO सत्य नडेला दिसंबर में भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे देश के कुछ राज्यों में होने वाले AI कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगेऔर कंपनी के कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे। यह उनकी इस साल की दूसरी भारत यात्रा होगी।
BSNL की 4G-5G रफ्तार से बढ़ा मुनाफा, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले लक्ष्य के बेहद करीब

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 93 प्रतिशतहासिल किया है। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि कंपनी ने इस अवधि में ₹5,347 करोड़ की कमाई की है, जबकि तिमाही कालक्ष्य ₹5,740 करोड़ तय किया गया था। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में BSNL काकुल रेवेन्यू ₹11,134 करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “हमने पिछले साल की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के आधार पर इस बार एकमहत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था, और अब हम उस लक्ष्य के बेहद करीब हैं।”20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का लक्ष्य तय किया गयासिंधिया ने यह भी जानकारी दी कि BSNL का मकसद पूरे वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि के साथ ₹27,500 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने काहै। कंपनी की औसत प्रति उपयोगकर्ता राजस्व (ARPU) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में एक यूजर से औसत कमाई 81 रुपये थी, जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 91 रुपये हो गई। यानी इसमें लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कुछ सर्किलों ने खासा बेहतर प्रदर्शनकिया है। महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), अंडमान-निकोबार और जम्मू-कश्मीर जैसे सर्किलों में एवरेज रेवेन्यू पर यूजर 214 रुपये तक पहुंचगया है। वहीं, मध्य प्रदेश, झारखंड और कोलकाता सर्किलों में प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा, जहां यह करीब 60 रुपये के आसपास दर्ज हुआ।सिंधिया ने भरोसा जताया कि कंपनी आने वाले महीनों में अपने लक्ष्यों को पूरा करेगी और देशभर में 4G और 5G सेवाओं के विस्तार के साथ राजस्वमें और तेजी लाएगी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अपने राजस्व लक्ष्य का 93 प्रतिशत हासिलकिया है। कंपनी ने इस तिमाही में 5,347 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जबकि पूरे साल के लिए 20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का लक्ष्य तय कियागया है।
रेखा गुप्ता सरकार की पहली परीक्षा! MCD उपचुनाव में भाजपा का फुल प्लान तैयार

एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने सांसदों को औपचारिक जिम्मेदारियों से दूर रखते हुए सारा भरोसा मंत्रियों औरविधायकों पर जताया है। संगठन ने साफ संदेश दिया है कि उपचुनाव रेखा गुप्ता सरकार की पहली बड़ी परीक्षा है और इसे पूरी गंभीरता से लड़ाजाएगा। भाजपा ने दिल्ली सरकार के सभी छह मंत्रियों को दो-दो वार्डों का प्रभारी (इंचार्ज) बनाया है। विधायकों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियोंको एक-एक वार्ड का संयोजक नियुक्त किया गया है। इन प्रभारी और संयोजकों को बूथ स्तर तक की निगरानी, मतदाता संपर्क और प्रचार कीरणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा चाहती है कि मंत्री और विधायक सीधे जनता के बीचजाकर सरकार के कामकाज को बताएं। सांसदों को किसी वार्ड की औपचारिक जिम्मेदारी नहीं दी गई है, हालांकि सांसदों पर अपने संसदीय क्षेत्र केवार्डों में प्रचार और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने की जिम्मेदारी रहेगी। रेखा गुप्ता सरकार के कामकाज पर भरोसामहिला मोर्चा छोड़कर प्रत्येक मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी को एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे कहा गया है कि वे अपने मोर्चे से जुड़े वर्गयुवा, अनुसूचित जाति, व्यापारी आदि के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर भी तेजी से काम होरहा है। भाजपा ने तय किया है कि प्रत्याशी के नाम जिला अध्यक्ष, स्थानीय विधायक और संबंधित सांसद की राय से तय होंगे और उन्हें तीन नवंबरतक प्रदेश नेतृत्व को भेजना होगा। नामांकन प्रक्रिया उसी दिन से शुरू हो जाएगी, इसलिए पार्टी चाहती है कि उम्मीदवार समय रहते मैदान में उतरें औरप्रचार को गति दें। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महामंत्री पवन राणा रणनीति तय कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रभारी और संयोजकों को निर्देशदिया है कि वे मतदाता सूची, बूथ प्रबंधन, पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ता बैठकों को नियमित रूप से संचालित करें। भाजपा चाहती है कि 30 नवंबर कोहोने वाले इन उपचुनावों में अधिकतम सीटें जीतकर यह साबित करे कि दिल्ली की जनता रेखा गुप्ता सरकार के कामकाज पर भरोसा रखती है। रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गईभाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्टी स्थानीय चेहरों पर दांव लगाएगी। वह वार्ड स्तर पर सक्रिय और जनता से गहरा जुड़ाव रखनेवाले नेताओं को टिकट देगी। पार्टी का मानना है कि यह उपचुनाव केवल चेहरों का नहीं बल्कि भाजपा की ग्राउंड नेटवर्क क्षमता और जनता से जुड़ावकी परीक्षा है। भाजपा ने दिल्ली सरकार के सभी छह मंत्रियों को दो-दो वार्डों का प्रभारी (इंचार्ज) बनाया है। विधायकों और प्रदेश संगठन केपदाधिकारियों को एक-एक वार्ड का संयोजक नियुक्त किया गया है। इन प्रभारी और संयोजकों को बूथ स्तर तक की निगरानी, मतदाता संपर्क औरप्रचार की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
किसान सम्पन्नता की राह पर, योगी सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया

गन्ने का समर्थन मूल्य प्रति कुंतल 30 रुपये बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंकिसान सम्पन्नता की राह चला है। किसान के हित की भी योजना बनी, ये मोदी के बाद संभव हो सका है। सायल हेल्थ कार्ड की कोई व्यवस्था हमारेपास नहीं थी। पहली बार मोदी के आने का बाद सॉयल हेल्थ कार्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और प्रधानमंत्री सम्मान निधि सहित तमामयोजनाओं को लागू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसानदेश की किसी भी मंडी में जाए कोई टैक्स नहीं है। 6000 रुपए किसान सम्मान निधि रोजमर्रा के काम के लिए किसान को साहूकारों जाल से निकालनेके लिए दी जा रही है। प्रदेश के गन्ना किसानों की मांग पर हमने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसानों को एमएसपी कालाभ मिल रहा है। पिछले साढ़े आठ साल से गन्ना किसानों की खरीद पर 86 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। 2017 से पहले गन्ना की खेतीघाटे का सौदा बन गई थी। किसानों को अपमानित कर कोई राज्य या देश समृद्ध नहीं बन सकता। चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि समृद्धि का रास्तागांव खलिहानों से होकर गुजरता है। पूरा शुगर कॉम्लेक्स लगाया गयाभाजपा सरकार के आते ही 86 लाख किसानों को कर्ज से मुक्त किया गया। 23 लाख किसानों को सिंचाई योजना दी गई। सिंचाई योजनाएं 30 से50 वर्ष से लंबित थीं। सरकार बनते ही योजनाओं को पूरा किया गया। सोलह लाख निजी नलकूप का बिल माफ किया गया। प्रदेश के अंदर किसानअनाज पैदा करता था लेकिन लागत और मेहनत की कीमत नहीं थी। 2017 से पहले क्रय केंद्र नहीं थे और मुनाफा बिचौलिया कमाता था। हमनेकिसान से सीधी खरीद की। 2017 से पहले चीनी मिल बदहाल थीं। यूपी ऐसे ही बीमारू नहीं हुआ तब गन्ना उत्पादन में यूपी नंबर तीन पर आ गयाथा। किसान हताश था। यूपी को बीमारू बनाने में सत्ताधारी दलों की बीमार मानसिकता थी। सभी परिवार के विकास में लगे थे। 42 चीनी मिलों काविस्तार हुआ। चार नई मिल लगी। एथेनॉल, डिस्टलरी के रूप में पूरा शुगर कॉम्लेक्स लगाया गया। ज्यादा किसान गन्ने से जुड़े हुएमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज कोई नहीं कह सकता कि चीनी मिल बंद होंगी। आज प्रदेश में 122 चीनी मिलें चल रही हैं। गन्ने का दायरा 20 लाख से बढ़कर 30 लाख हेक्टेअर हो गया है तब भी मिलों के लिए गन्ना कम पड़ रहा। सभी को उन्नत बीज मिलेगा। नया निवेश आ रहा है। उन्होंनेकहा कि हर जनपद में किसानों का सम्मान होना चाहिए। जितना गन्ना मूल्य का भुगतान 2007 से 2017 तक हुआ उससे बहुत ज्यादा भुगतानभाजपा सरकार के साढ़े आठ साल में किया गया। दो तीन ग्रुप हैं जो भुगतान नहीं कर रहे। उनसे जल्द भुगतान कराएंगे। अकेले चीनी मिलें दस लाखसे ज्यादा लोगों को नौकरियां दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में ढ़ाई करोड़ से ज्यादा किसान गन्ने से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेकहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में बीते साढ़े आठ साल में 86 रुपये की वृद्घि हुई है। पहले मुनाफा बिचौलिया कमाता था पर अब ऐसा नहीं है।
मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ पर राहुल का वार, रील देखने से नहीं, ‘मेड इन बिहार’ से बदलेगा युवाओं का भविष्य ‘जानें क्या है पूरा मामला”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार की नीतीश-नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। नालंदा के नूरसराय के सरदारपटेल स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों परएनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के अस्पतालों में लोग जीने नहीं, बल्कि मरने जाते हैं। यहीहै आपकी सरकार की असली तस्वीर। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए बिहार के मरीजों को आज भी दिल्ली एम्स जाना पड़ता है और वहां मेट्रो स्टेशनोंपर रातें गुजारनी पड़ती हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए राहुल ने कहा कि यह मत सोचिए कि नीतीश जी सरकार चलाते हैं। असलमें सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नागपुर (आरएसएस) से चलती है। नीतीश जी तो बस रिमोट कंट्रोल सीएम हैं। मोदी जी जो बटन दबाते हैं, वही चैनल चालू हो जाता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार 20 साल में बिहार बदलने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकतजमीन पर कुछ और ही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगीपेपर लीक के मुद्दे पर राहुल गांधी ने भावुक अंदाज में कहा कि बिहार का युवा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना देखता है। माता-पिता मजदूरी करकेउसे पढ़ाते हैं। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। ईमानदार युवा देखता रह जाता है और पेपर चोर मौका मार लेता है। यही हैआपकी सच्चाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की पॉलिसी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने डेटा सस्ताकर दिया ताकि युवा रील बना सकें। भला रील देखने से किसी के जेब में पैसा आता है? पैसा तो जियो के मालिक अंबानी की जेब में जाता है। उन्होंनेयुवाओं से कहा कि आपका भविष्य फेसबुक-इंस्टाग्राम देखने से नहीं, बल्कि ‘मेड इन बिहार’ फोन बनाने से बदलेगा। नालंदा के गौरवशाली इतिहासका जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, मैं गारंटी देता हूं कि दुनिया कीसबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी इसी शहर में बनेगी। हम दुनिया को संदेश देंगे कि बिहारी मजदूर नहीं, बल्कि बिहार शिक्षा और रोजगार का केंद्र है। उन्होंनेकहा कि हम चाहते हैं कि आपके फोन के पीछे ‘मेड इन चाइना’ नहीं, ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो और चीन का युवा उसे खरीदे।हरनौत विधानसभा क्षेत्रों को ध्यान में रखकर आयोजित की गईराहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोग वोट चोर हैं।जैसे इन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी की, वैसे ही यहां भी कोशिश करेंगे। आपको और हमको मिलकर इसे रोकना है। उन्होंने जोर देकर कहाकि इंडिया गठबंधन की सरकार हर जाति, हर धर्म की सरकार होगी जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेगी। इस चुनावी सभा में राहुलगांधी ने नालंदा से कांग्रेस प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, बिहारशरीफ से उमैर खान और हरनौत से अरुण कुमार के लिए जनता सेजोरदार समर्थन की अपील की। यह रैली नालंदा, बिहारशरीफ और हरनौत विधानसभा क्षेत्रों को ध्यान में रखकर आयोजित की गई थी और इसमें भारीसंख्या में समर्थक मौजूद रहे।
पंजाब बना देश का पहला राज्य जिसने शुरू की फेसलेस आरटीओ सेवाएं, केजरीवाल और भगवंत मान ने लुधियाना आरटीओ ऑफिस पर लगाया ताला

पंजाब अब फेसलेस आरटीओ सेवाओं की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बुधवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंदकेजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने लुधियाना स्थित आरटीओ ऑफिस पर ताला लगाकर फेसलेस सेवाओं की शुरूआत की। पंजाब में प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के नए युग की शुरुआत के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब लोगों को भ्रष्टाचार व दलालों से आजादीमिल गई है। अब घर बैठे लोग 1076 पर कॉल कर ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, आरसी, परमिट बनवा सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्रीभगवंत मान ने इस स्कीम की शुरुआत कर भ्रष्टाचार के युग को खत्म करने के प्रतीक के रूप में आर.टी.ओ. दफ्तर पर ताला लगाया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद अब तक राज्य के लोग नौकरशाही और उसके भ्रष्ट कामों के गुलाम बन गए थे। आज पंजाब इसगुलामी से मुक्त हो गया है और अब लोग 1076 पर कॉल करके अपना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज प्राप्त करसकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को अपना काम करवाने के लिए भ्रष्टाचार, परेशानियों और बिचौलियों से आजादी मिल रही है।पंजाब में ऐसा अनोखा काम देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहली बार हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लोगों के लिएऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पहली बार राज्य में फेसलेस आर.टी.ओ. सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इस पहलकदमी को वास्तव में परिवहन विभाग मेंडिजिटल क्रांति कहा जा सकता है, क्योंकि लोगों को अब उनके घर पर ही सरकारी सेवाएं मिलेंगी। ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशनसर्टिफिकेट से संबंधित कुल 56 सेवाओं को अब पूरी तरह फेसलेस कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉलअरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। नागरिकों को पहलेड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था या खुद ऑनलाइन आवेदन देना पड़ता था।आवेदन देने के बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन जैसे कामों के लिए कई बार आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिस कारण दूर-दराज केइलाकों में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों को काफी मुश्किल होती थी। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इससे न सिर्फ लोगोंका समय और ऊर्जा लगती है, बल्कि वित्तीय बोझ भी बढ़ता है। लेकिन अब नागरिकों को आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि ये सेवाएं पंजाब भर में स्थापित सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इसके लिए इन केंद्रों के स्टाफ को सही ढंग से प्रशिक्षण दिया गया है। ये सभी सेवाएं घर बैठे हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती हैं। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि आर.टी.ओ. दफ्तरों में लोगों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और आज का दिन इन दिक्कतों के अंत का सूचक है, जिससे आम आदमी को बहुत फायदा हो रहा है। इस पहल से आम आदमी को होने वाली दिक्कत और भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगाया गया है और यहराज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप है। पहले लोगों को राजस्व विभाग में सुधारों के कारण बहुत लाभ हुआ है, जिसनेलोगों को बड़े पैमाने पर अधिकार दिए हैं। कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगामुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि परिवहन विभाग के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा और राज्य सरकार द्वारा उनकी योग्यता केअनुसार अन्य विभागों में उनकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। पहले लोगों को परेशान करने के लिए रिबन काटे जाते थे, अब राज्य सरकार लोगोंकी सुविधा के लिए दफ्तरों पर ताले लगा रही है। ‘‘आप’’ सरकार ने अब तक पंजाब में 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, ताकि लोगों की अनावश्यकलूट को रोका जा सके। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आज देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने लोगों को सुचारू ढंग से सुविधाएं प्रदान करकेआर.टी.ओ. दफ्तरों को बंद कर दिया है। उन्होंने जनता से राज्य सरकार के इस बड़े लोकहित के उपक्रम का लाभ उठाने की अपील की और कहा किआने वाले दिनों में ऐसे और डिजिटल व लोकहित के फैसले लिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 29,23,390 आवेदनों पर कार्रवाई की, जिनमें से 19,63,209 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित थे और 9,60,181 ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं से संबंधितथे। इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों को कुशलता से कार्रवाई के लिए नया नागरिक-पक्षीय मॉडल जरूरी है। आर.टी.ओ. दफ्तरों में पहले 15 दिनों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गएउन्होंने कहा कि नई प्रणाली को सुचारू ढंग से लागू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए आर.टी.ओ. दफ्तरों में पहले 15 दिनों के लिए हेल्प डेस्कस्थापित किए गए हैं। ये डेस्क नागरिकों को नए मॉडल के तहत आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इस प्रणाली के शुरूहोने से आर.टी.ओ. दफ्तर अब अपनी मुख्य जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यों के समग्र सुधार पर अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।राज्य सरकार सुचारू और पारदर्शी शासन प्रदान करके लोगों की सुविधा के लिए हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रीलालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Rahul Gandhi Calls for Change in Bihar, Promises Inclusive Mahagathbandhan Government Focused on Jobs, Education and Social Justice

Leader of the Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi, today gave a clarion call for change in Bihar to usher in a new era of inclusive government belonging to everyone that will bring all-round progress and development in the state. Addressing a massive public rally along with the Mahagathbandhan Chief Ministerial and Deputy Chief Ministerial candidates, Tejashwi Yadav and Mukesh Sahani respectively, here today, Gandhi asked, if the people from Bihar can build cities like Dubai, Bangalore and Delhi, why can’t they build Bihar if given the right opportunities. Presenting the Mahagathbandhan’s vision for Bihar, he said the Grand Alliance aims to transform the state into one where people from other parts of the country would want to come for work. He added that the Mahagathbandhan seeks to bring Bihar to the forefront once again. Calling the people of Bihar capable, intelligent, and hard-working, he said the state has to move forward. Mahagathbandhan government will be an inclusive oneAsserting that the Mahagathbandhan government will be an inclusive one, he said, it will represent every caste, community, and religion — including the extremely backward classes, backward classes, Dalits, minorities and the general category.Recalling and reminding the people about the pride and glory of Bihar, he pointed out, Nalanda once used to be the cradle of knowledge for the world. We aim to make it global epicenter of knowledge once again where people from countries like China, Japan and Korea would come to seek knowledge. He pointed out, those countries had received their religion and religious teachings from Bihar. In the same context, he added, Bihar can become a centre for global tourism. But, he added, nothing had been done during the last twenty years of Nitish regime. He described Nitish as just a mask, saying that the real control was with the BJP. “The remote control is in the hands of the BJP,” he remarked. Gandhi recalled that during the UPA government at the Centre headed by Dr Manmohan Singh, a plan had been envisioned to revive the glory of Nalanda. He stated that people of Bihar are intelligent, wise, smart and hardworking — something he had personally witnessed during his twenty-day ‘Voter Adhikar Yatra’ in the state. He said, given the right opportunities, people of Bihar will outshine everyone else. Agenda of the MahagathbandhanSpelling out the development agenda of the Mahagathbandhan government, Rahul gandhi made a strong case for starting manufacturing in the state. He said, instead of importing ‘Made in China’ goods like mobile phones and garments, these should be ‘Made in Bihar’. For this, he said, factories should be set up which will provide jobs to Bihar’s youth. Reiterating and reaffirming his party’s stand on the caste census, which he said was essential for ensuring social justice, Gandhi said, Modi was not interested at all in providing social justice — he was only interested in their votes. Taking a dig at the Prime Minister for wanting to be seen bathing for Chhath Puja, he revealed that a separate clean water pond had been set up for him. “He is not concerned about Chhath Puja, but only about your votes,” Gandhi said, taunting him further, “you can make him even dance on the stage for your vote.” Providing good healthcareThe senior Congress leader said that providing good healthcare, better education and jobs will be the top priorities of the Mahagathbandhan.He also cautioned people against the ‘vote chori’ (vote theft) by the BJP, saying it had stolen the Maharashtra and Haryana elections and would attempt to do the same in Bihar. He appealed to every voter in Bihar to cast their vote to prevent such electoral theft. Those present in the public meeting included K. C. Venugopal, Tejashwi Yadav, Mukesh Sahani, I. P. Gupta, Akhilesh Prasad Singh, Rajesh Ram and others.
Shahzad Poonawalla Slams Congress, Says INDI Alliance Hides Vote-Bank Politics Behind Constitutional Rhetoric, Supports Bangladeshi Infiltrators

Bharatiya Janata Party National Spokesperson Shahzad Poonawalla addressed a press conference at the BJP’s central office in New Delhi on Wednesday. During the press conference, Shri Poonaawala said that the true identity of the INDI Alliance is “Zubaan par Samvidhan, mann mein votebank aur Sharia ki dukaan.” He added that the Congress, which once sympathized with Pakistan, has now become an admirer of Bangladesh. Singing Bangladesh’s national anthem from a Congress stage in Assam is the latest proof of this. He said Congress and its leaders have long supported Bangladeshi infiltrators, endangering the nation’s unity and security. National Spokesperson stated that the opposition to a constitutional process like SIR by Congress and TMC is solely to protect their vote bank. In Bengal, TMC leaders are openly threatening the Election Commission and BJP Karyakartas. Shri Poonaawala demanded that Rahul Gandhi, the Congress, and the TMC must answer for this. Shezad Poonawalla stated that the “INDI Alliance Ki Ek Hi Pehchaan, Juban Pe Samvidhan, Par Man Mein Vote Bank Ki Dukaan Aur Iske Bahut Sare Mil Chuke Praman” (The INDI Alliance has become a symbol of hypocrisy—professing loyalty to the Constitution while pursuing vote-bank politics, with numerous instances already revealing this contradiction.) Those who once told Pakistan, “Pakistan Tu Mera Bhai Jaan, Aaj Congress Party Ban Chuki Hai Bangladesh Ki Kadardan” and evidence of this has also come to light today. Running a vote-bank Dukan in their heartsThose who keep the Constitution on their lips are running a vote-bank Dukan in their hearts to such an extent that now, not only with Bangladeshi illegal infiltrators or Rohingyas, but even officially, the Congress party’s endorsement of the ‘Bharat ke Tukde Tukde’ agenda stands evident before everyone.Poonawalla stated that a recent provocative attempt to depict India’s North-East—an integral part of the nation—as belonging to another country has exposed the persistent mindset driven by the intention of dividing India. The Congress party has consistently supported Bangladeshi infiltrators over the years, with the UPA era witnessing systematic settlement of crores of illegal immigrants. From Sam Pitroda to Syeda Hameed and Ghulam Mir, statements were made in support of Bangladeshi infiltrators, on which the BJP held a press conference. And now, the Congress party has officially demonstrated its allegiance by having its senior leaders sing the Bangladeshi national anthem at a party platform in Assam. Highlighted that Since morningBJP National Spokesperson highlighted that Since morning, news channels have been reporting this shocking development — that during an official Congress meeting in Sribhumi, Assam, a senior Congress leader sang the Bangladeshi national anthem from the party’s official platform. They were singing the anthem of the same country that has recently made a provocative gesture aimed at separating India’s North-East, especially Assam, from the rest of the nation — an attempt to divide and fragment India into pieces. This is not the first time that the Congress has openly supported forces working against India. We have earlier seen how the Congress has maintained ties with Pakistan and its agenda — from taking no action against Pakistan after 26/11, giving it a clean chit for the 26/11 attack, showing a soft corner toward Pakistani-sponsored terrorism, and taking a lenient stand on Pakistan. Whether it was opposing the abrogation of Article 370, questioning surgical strikes, or repeatedly echoing Pakistani narratives, the pattern remains consistent.Bangladeshi national anthem has been sung on behalf of the Congress party. Shezad Poonawalla stated that the Congress party’s open support for Bangladeshi infiltrators, especially after Bangladesh’s provocative remarks about breaking Bharat into pieces, is not a mere coincidence — it is a deliberate strategy that has now turned into an industry, the ‘Vote-Bank industry.’ Congress leader Sam Pitroda, who refers to North-Eastern Indians as “Chinese,” in September said, “I feel at home in Pakistan and Bangladesh.” Even the Bangladeshi national anthem has been sung on behalf of the Congress party; they had sung Pakistan’s as well. Earlier, Sam Pitroda had also made statements in favor of Pakistan and Bangladesh; he had openly said, ‘So what if Bangladeshi infiltrators have come into this country. We should not object; we should make some adjustments.’ Earlier, Ghulam Mir had openly said during the Jharkhand elections, ‘Our agenda is to give gas cylinders to infiltrators.’ Poonawalla highlighted that Syeda Hameed, who is very close to the Congress party’s first family and was once in the Planning Commission, had stated that Assam is a dangerous place and that if an infiltrator from Bangladesh arrives, India should accept them because it is also their land and their world. By standing with Bangladeshi infiltrators in this way, the Congress party was aligning itself with an anti-national, Tukde-Tukde agenda. Evidence of this could be seen at the Assam Congress party office, where the Bangladesh national anthem is played openly from Sribhumi, Assam. And look at the timing, this statement came just days after Priyank Kharge insulted the youth of Assam by asking, “What talent do the youth of Assam have?” This is the same Congress party that once insulted Bhupen Hazarika Ji. This is the same Congress party whose leader Pt. Nehru said “Bye Bye Assam” during the 1962 war, dropped bombs in the Northeast, and during the Bharat Jodo Yatra, removed Assam from Rahul Gandhi’s map of India. The Congress party has repeatedly disrespected the people, youth, and identity of Assam. On one hand, it openly supports Bangladeshi infiltrators, most of whom entered during the Congress era. Today, infiltration has largely ceased except in parts of Bengal, as most of the India–Bangladesh border is now fenced. It was the Congress government that provided these infiltrators with valid IDs, proof of residence, and other resources. And now, when the NDA government follows the 3D policy – Detect, Delete, and Deport illegal infiltrators – the Congress responds with its own 3D policy – Divide, Distort, and Defend illegals. Via this sequence, the Congress party has today officially declared its stance, which is anti-India.