
एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की 15 पन्नों की रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वालेतथ्यों का खुलासा हुआ है। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, लेकिन उड़ान भरने के केवल 98 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसहादसे में 241 लोगों की जान चली गई, केवल एक यात्री जीवित बचा।
टेकऑफ के सेकंड–दर–सेकंड विवरण
AI171 ने दोपहर 1:37 बजे टेकऑफ की मंजूरी मिलने के बाद उड़ान शुरू की। टेकऑफ रोल के दौरान एक इंजन की स्पीड 284 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची और मात्र दो सेकंड बाद विमान ने 287 किमी/घंटा की Vr स्पीड हासिल की। चार सेकंड के भीतर विमान ने ज़मीन छोड़ी, लेकिनकेवल 32 सेकंड की उड़ान के बाद हादसे का शिकार हो गया।
इंजन फेल और RAT की असफल कोशिश
रिपोर्ट के अनुसार, हवा में पहुंचते ही विमान की अधिकतम स्पीड 334 किमी/घंटा रिकॉर्ड की गई। लेकिन अचानक दोनों इंजन बंद हो गए और विमानने थ्रस्ट खोना शुरू कर दिया। इसके बाद Ram Air Turbine (RAT) को तैनात किया गया, जो आमतौर पर इंजन फेल होने या हाइड्रोलिकसिस्टम के काम न करने की स्थिति में मदद करता है। लेकिन कम ऊंचाई के कारण RAT भी प्रभावी नहीं हो सका, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर एयरफ्लो पर्याप्त नहीं होता।
फ्लाइट का मिनट दर मिनट टाइमलाइन
दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचने के बाद विमान को उड़ान के लिए तकनीकी मंजूरी दी गई। 12:35 IST पर क्रू को सीसीटीवी फुटेज में बोर्डिंग गेट परदेखा गया। 1:07 बजे (08:07 UTC) विमान को टेकऑफ क्लीयरेंस मिली और टेकऑफ रोल शुरू हुआ।
1:08:33 बजे V1 स्पीड (153 Kts) और दो सेकंड बाद Vr स्पीड (155 Kts) हासिल हुई। 1:08:39 पर विमान ने जमीन छोड़ी और अधिकतमस्पीड 180 Kts रही।
क्रैश से ठीक पहले का घटनाक्रम
टेकऑफ के आठ सेकंड बाद, दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच को बंद कर दिया गया। तीन सेकंड बाद RAT को एक्टिव किया गया, लेकिननिचली ऊंचाई के कारण कोई मदद नहीं मिली।
1:08:52 बजे इंजन 1 को फिर से RUN मोड में डाला गया और दो सेकंड बाद इंजन 2 को भी रीस्टार्ट किया गया। इसके साथ ही APU इनलेट डोरखुलने लगा।
1:09:05 बजे पायलट्स ने ‘MAYDAY’ कॉल दी, लेकिन केवल छह सेकंड बाद, 1:09:11 पर फ्लाइट रिकॉर्डिंग बंद हो गई, जो कि विमान केक्रैश हो जाने की पुष्टि थी।
एक इंजन ने प्रयास किया, दूसरा असफल रहा
रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन 1 ने कोर स्पीड की गिरावट रोक दी थी और उसमें रिकवरी के संकेत मिले, लेकिन इंजन 2 दोबारा सक्रिय नहीं हो सका।इसके कारण विमान दोबारा नियंत्रण में नहीं आ पाया और क्रैश हो गया।