"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

भारत के वाहन चालक भलीभांति समझते हैं की एथनॉल पैट्रोल कल का मूल ईंधन है और वह अरविंद केजरीवाल से गुमराह नही होने वाले — हर्ष मल्होत्रा

इसी लिए मेरी बार बार की चुनौती के बाद भी केजरीवाल 100 ऐसी गाड़ी आज भी नही दिखा सके जिनके पास ई 20 पैट्रोल से खराब होने का ओटोमोबाइल इंजीनियर सर्टिफिकेट हो — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली 4 अगस्त : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की हमने कल ही कहा था की अरविंद केजरीवाल को एथनॉल पैट्रोल मुद्दे पर केवल राजनीति करनी है, उन्हे अच्छी तरह मालूम है की एथनॉल बलेंडिड पैट्रोल वक्त की जरूरत है और वह केवल खबरों पर बने रहने के लिए मंगलवार को प्रधान मंत्री आवास जाने का नाटक करेंगे।

कल जैसा मैंने कहा था ठीक उसी तरह आज अरविंद केजरीवाल ने पुलिस द्वारा रोके जाने का दावा करके लगभग आधे घंटे का धरना नाटक अपने कार्यालय के बाहर किया फिर 5/7 गड्डी कागज पुलिस को सौंप कर कह दिया की हमने 2,33,238 पेटिशन सौंप दीं।

असल में 2027 में पंजाब में निश्चित हार को ध्यान में रखते हुए अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक भविष्य के लिए फिर से सोशल नेटवर्किंग राजनीति पर लौटना चाह रहे हैं और एथनॉल बलेंडिड पैट्रोल उसी की शुरुआत है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भारत के वाहन चालक भलीभांति समझते हैं की एथनॉल पैट्रोल कल का मूल ईंधन है और वह अरविंद केजरीवाल से गुमराह नही होने वाले और इसी लिए मेरी बार बार की चुनौती के बाद भी 100 ऐसी गाड़ी आज भी नही दिखा सके जिनके पास ई 20 पैट्रोल से खराब होने का ओटोमोबाइल इंजीनियर सर्टिफिकेट हो।

बेहतर होगा अरविंद केजरीवाल एथनॉल बलेंडिड पैट्रोल पर राजनीति खेलना बंद करें अन्यथा वह अपना बचा कुचा राजनीतिक अस्तित्व भी खो बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *