पीएम मोदी ने औरंगाबाद में की चुनावी सभा, वन रैंक वन पेंशन और बिहार में सुशासन पर किया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करने मंच पर पहुंच चुके हैं। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालटेन वाले भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लालू-राबड़ी राज में कोई काम नहीं है। सीएम नीतीश कुमारने बिहार में सुशासन लाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस क्षेत्र की सभी महानविभूतियों को नमन करता हूं। बिहार में पहले चरण के मतदान नेअब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। हमारी माताएं-बहनें सुबह से ही कतारलगाकर खड़ी हो गईं। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार कीजनता, युवा, महिला और किसानों ने संभाला है। पहले चरण के मतदान से स्पष्ट है कि बिहार के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज को लौटनेदेना नहीं चाहते हैं। बिहार का नौजवान राजद के झूठे वादों पर वोट नहीं दे रहा है। राजद ने झूठे वादों का भ्रम फैलाने की कोशिश की। इनके वादों परखुद कांग्रेस को भरोसा नहीं है। पहले चरण के मतदान ने तय कर दिया कि इस बार फिर से एनडीए सरकार आएगी। एक लाख करोड़ में एक के पीछे कितने शून्य लगेंगेपीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार के कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि राम मंदिर बनेगा। मंदिर बन गया। डंके की चोट परबना। 500 साल का अधूरा काम पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने 370 हटाने की बात कही थी। वह भी हट गया। बिहार की इसी धरती से पहलगामहमले की बात कही थी। इसके बाद आपने ऑपरेशन सिंदूर से तबाह होते पाकिस्तान को देखा। मैंने वन रैंक वन पेंशन की बात की। आज सात नवंबरको ही इसे लागू हुए 11 वर्ष हो रहे हैं। हमारे सैनिक परिवार चार दशकों से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। लेकिन, कांग्रेस हर बार उनसे झूठबोलती रही। कांग्रेस ने फौजियों से किया हुआ वादा तक नहीं निभाया। मैंने फौजियों को ओआरओपी लागू करने की गारंटी दी। इन 11 साल में हमारेफौजी भाई-बहन को अब तक एक लाख करोड़ रुपये वन रैंक वन पेंशन के बाद दिए गए। राजद वालों को तो यह नहीं पता कि एक लाख करोड़ मेंएक के पीछे कितने शून्य लगेंगे।विदेश से लोग कल के मतदान को देखने आए थेपीएम मोदी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमलोग आने वाले पांच साल में एक करोड़ रोजगार देंगे तो उन्हें हमारी बात पर भरोसा है। आपके सामनेराजद और कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड भी है। यह वो लोग हैं जो बिहार में लोगों से नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेते हैं। इस बात को अदालत ने भीमाना है। यह जंगलराज वाले जमानत पर चल रहे हैं। राजद और कांग्रेस वाले बिहार के युवाओं को कभी भी नौकरी नहीं दे सकते हैं। औरंगाबाद वालेतो नक्सलवाद और माओवाद से पीड़ित रहे हैं। वह दिन भूल नहीं पाएंगे आप जब शाम होते ही लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे। इस क्षेत्र कीचर्चा देश और दुनिया में नरसंहारों के लिए होती थी। जैसे ही जंगलराज की सरकार गई। नीतीश कुमार को आपने लाया तो नरसंहार बंद हो गई। जबआपने दिल्ली में मुझे बैठाया तो नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की। आज बिहार माओवादी आतंक की डर से मुक्त हो चुका है। यह इसलिए हुआक्योंकि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। जंगलराज और सुशासन में क्या अंतर आया है? यह कल हमने देखा है। कल बिहार में दलित, गरीब, पिछड़े और अतिपिछड़ो ने वोट डाला। जंगलराज में मतदान के वक्त बमबाजी करते थे। लोगों को डराते थे। मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं किप्रथम चरण के चुनाव इतने अच्छे तरीके संपन्न करवाए थे। विदेश से लोग कल के मतदान को देखने आए थे।
तेजस्वी यादव का दावा बिहार में महागठबंधन की अभूतपूर्व जीत की लहर, 14 नवंबर को होगी खुशहाली का त्योहार

बिहार चुनाव में ऐतिहासिक 64.46 फीसदी मतदान के बाद सियासत जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले चरण की वोटिंग में राष्ट्रीय जनतांत्रिकगठबंधन जीत का दावा किया था। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को एकमुश्त वोट मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहाकि बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तनकी ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है। महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट कियानेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हरघर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लायेंगे, हर घर से सरकार चलायेंगे और हरबिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनायेंगे। बुजुर्ग और हमारे युवा साथियों ने जिस जोश, जुनून , जज़्बे, उम्मीद और उत्साह केसाथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उससे साफ हो चुका है कि बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है। 20 वर्षों सेबेरोजगारी, गरीबी, अपराध, अन्याय, गैर बराबरी, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनगिनत पीड़ाओं का अंत होने जा रहा है। सभी 121 सीटों परबिहारवासियों ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट किया है। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप में मनाने लगेंगेतेजस्वी यादव ने बिहारवासियों से कहा कि आप लोग मेरी शक्ति और बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है। अभी थमना नहीं है, रुकना नहीं है।तकनीकी से तरक्की का प्रकाश थोड़ी ही दूर पर जगमगाता दिख रहा है। हमें विनम्रता के साथ मंजिल तक मजबूत कदम रखते हुए पहुंचना है। विपक्षद्वारा उत्पन्न बाधाओं का सामना करते हुए, लोकतंत्र और संविधान पर आए खतरे को मिटाते हुए, जनता जनार्दन के हर सपने को लक्ष्य तक पहुंचानाहै। आप सभी प्रथम चरण की भांति ही दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को भी अपना प्रेम, आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग तेजस्वी को दें। आपका बेटा, भाईऔर साथी, तेजस्वी वचन देता है कि अगले पांच साल में बिहार को इतना खुशहाल बनाएंगे कि 14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप मेंमनाने लगेंगे, एक ऐसे दिन के रूप में जिस दिन बिहार में विकसित बनने वाली तरक्की का आगमन हुआ था।