
इस वर्ष 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भारत सहित पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस बार की थीम रही “एकपृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो वैश्विक एकता और समग्र स्वास्थ्य पर केंद्रित रही।
विशाखापत्तनम में पीएम मोदी ने तीन लाख लोगों संग किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां लगभग तीन लाख लोगों ने उनकेसाथ योगाभ्यास किया। इस राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सभी देशवासियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को योग दिवस कीशुभकामनाएं दीं।
योग का अर्थ है जुड़ना
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह आत्मचेतना, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता औरआध्यात्मिक विकास की दिशा में एक गहरा मार्ग है। उन्होंने कहा कि “योग का अर्थ ही है जुड़ना और यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने आज पूरेविश्व को जोड़ा है।”
हेमा मालिनी ने बताया योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा
भाजपा सांसद और वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी ने योग दिवस पर कहा कि वह रोजाना योग करती हैं और दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेने की सलाहदेती हैं। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।
पुरी में कलाकार ने रेत पर उकेरा योग संदेश
ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर पुरी समुद्र तट पर एक सुंदर कलाकृति बनाई, जिसमें प्रधानमंत्रीमोदी सूर्य नमस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह रचना योग और भारत की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करती है।