"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विशाल जनसभा का आयोजन

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के समक्ष समाज कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बवाना विधानसभा के समग्र विकास हेतु प्रमुख प्रस्ताव रखे

बवाना विधानसभा को आधुनिक, विकसित एवं सुविधासंपन्न क्षेत्र बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध – श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकसित दिल्ली और विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली, 26 जून 2026

“12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशाल जनसभा में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, माननीय सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, उपमहापौर श्री जय भगवान यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री एवं बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के समक्ष बवाना विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा दिल्ली का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां आधुनिक आधारभूत सुविधाओं, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा ग्रामीण विकास से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाना आवश्यक है।

मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रमुख प्रस्तावों में दरियापुर स्टेडियम का सौंदर्यीकरण, बवाना स्टेडियम के पीछे स्थित भूमि का विकास एवं सौंदर्यीकरण, बवाना चौक तालाब तथा पूठ गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण, बाजितपुर स्थित सिविल डिफेंस की भूमि पर आधुनिक खेल परिसर का निर्माण, कुतुबगढ़ डिस्पेंसरी को मिनी हॉस्पिटल में विकसित करना, पूठ कला सेक्टर-22 में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, पूठ कला स्थित कुटी झील का सौंदर्यीकरण, दरियापुर-मूनक नहर के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण, मूनक नहर पर बने पुल की मरम्मत, बवाना बाईपास का निर्माण, रिठाला से केएमपी तक कनेक्टिविटी विकसित करना, अदिति कॉलेज के लिए स्थायी भवन का निर्माण, ग्रामीण गौशालाओं को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना तथा शाहबाद डेयरी लाल स्कूल के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा करना शामिल हैं।

श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से बवाना विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास एवं यातायात सुविधाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लाखों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बवाना विधानसभा के विकास संबंधी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि दिल्ली सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावों का संबंधित विभागों के माध्यम से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत 2047 एवं विकसित दिल्ली के विज़न पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित नागरिकों ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास यात्रा को और गति देने तथा विकसित भारत एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *