
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे सरावगी के स्वागत में भाजपाकार्यकर्ता सड़क पर उतरे। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी भाजपा नेताओं का जोश हाई दिखा। वह संजय सरावगी के साथ रोड शो में शामिल हुए। रोडशो की शुरुआत करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने बेली रोड पर बाबा साहेब की प्रतिमपर माल्यार्पण किया। इसके बाद बेली रोड से वीर चंद पटेल रोडस्थित भाजपा कार्यालय तक उन्होंने रोड शो किया। अंबेडकर प्रतिमा, बेली रोड से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनका भव्य रोड शो निकालागया। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शंखनाद, फूलों की बारिश और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपाकार्यालय पहुंचे।
दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार जताया
भाजपा कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आगमन पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य मंच पर पहुंचते ही शंखनादके साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताऔर कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज का कार्यक्रम नए प्रदेशअध्यक्ष के सम्मान के लिए है। उन्होंने कहा कि लगातार दरभंगा से चुनाव जीतकर आने वाले सरावगी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को आगेबढ़ाने का उनका लंबा अनुभव है और वे एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं, जो सभी को साथ लेकर चलेंगे। दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति भीआभार जताया और कहा कि बिहार का एक साधारण कार्यकर्ता आज भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है, यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बातहै।
अपील की कि जो भी संरचनात्मक कमियां रह गई
वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां समय-समय पर दायित्व बदलते रहते हैं। संजय सरावगी आज प्रदेश अध्यक्ष केतौर पर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर रहे हैं। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव रखते हैं। सम्राटचौधरी ने कहा कि अगले तीन वर्षों तक बिहार में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, ऐसे में पार्टी का पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा। उन्होंने हमसब और पूरा आपके साथ (संजय सरावगी) के साथ खड़ा हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि दिलीप जायसवाल के कार्यकाल में पार्टी ने नीचे से ऊपर तक मजबूती हासिल की और बड़ी मेजॉरिटी के साथ सत्ता में आई।लोकसभा चुनाव के बाद देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करने का संदेश दिया, जिसका असर बिहार में भी दिखा और पार्टी ने202 सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने संजय सरावगी से अपील की कि जो भी संरचनात्मक कमियां रह गई हैं, उन्हें जमीनी स्तर से मजबूत किया जाए।उन्होंने कहा कि पूरे बिहार भाजपा की यूनिट आपके साथ है।