"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

नई दिल्ली, 9 जून, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज चाॅदनी चैक जिला कांग्रेस कमेटी का बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आवाम ए मिर्जा गालिब ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान ने किया। श्री देवेन्द्र यादव ने परंपरागत रुप से प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने के साथ की। प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण बूथ मेनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन श्री राजेश गर्ग की टीम के द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा श्रीमती अलका लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ, संगठन महासचिव श्री अनिल भारद्वाज, श्री कुँवर करण सिंह पूर्व विधायक, श्री सी पी मित्तल उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रेरणा सिंह पूर्व एम.सी., महासचिव श्री भूपेश यादव श्री मुदित अग्रवाल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, महासचिव श्री गौरी शंकर शर्मा, श्रीमती कमलेश चैधरी डीसीसी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्री महमूद जिया पूर्व विधानसभा उम्मीदवार, श्री जावेद मिर्जा पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, श्री तरूण कुमार पूर्व एआईसीसी सचिव, श्री राहुल शर्मा अध्यक्ष सोशल मीडिया, श्री राजेश गर्ग दोनों समितियों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में वोट के अधिकार को सुरक्षित बनाने के लिए सभी बीएलए-2 को सरकार की एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता पूर्वक लेकर काम करना होगा, तभी हम भाजपा की वोट चोरी को नाकाम करने में कामयाब हो सकते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित मतदाता की पहचान सभी को होने के बाद भाजपा आसानी से उनके वोट काटने में कामयाब हो जाती है और जब तक हम कार्यवाही करते है बहुत देर हो जाती है। जिसका उदाहरण निगम चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष रहे चै0 अनिल कुमार और कुंवर करण सिंह का वोट काटना हम सबके सामने है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में भाजपा की वोट चोरी पर नकेल कसना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि चुनाव आयोग साजिश के तहत भाजपा को फायदा पहुॅचाने के लिए काम करता रहा है। लेकिन हमारे बीएलए-2 को मुश्किल काम को जागरूकता के साथ करके वैध मतदाताओं के वोट काटने से बचाने है और अगर किसी का वोट कटता है तो तुरंत चुनाव अधिकारी, बीएलओ, एईआरओ से सम्पर्क साधकर उनका वोट पुनः बनवाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका बीएलओ-2 निभा सकते है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हर बूथ पर कांग्रेस का सिपाही बीएलओ-2, कार्यकर्ता के रुप में संगठन को नई मजबूती देने के लिए काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *