"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

भाजपा सरकार यमुना सफाई के नाम पर लगातार प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रदूषण और गंदगी की स्थिति में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा :- श्री देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 28 जून 2026
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा चिल्ला गांव में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने और बस्ती के बच्चों से मुलाकात को केवल एक दिखावा बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं ओहो रहा है ।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में यमुना की सफाई और बस्तियों के विकास के लिए गंभीर होती, तो आज भी यमुना में गिरते गंदे नालों, प्रदूषण, कूड़े के ढेर और सीवर की समस्याओं से दिल्ली के लोग जूझने को मजबूर नहीं होते। सरकार को प्रतीकात्मक कार्यक्रमों के बजाय ठोस कार्रवाई और उसके परिणाम जनता के सामने रखने चाहिए।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का बस्ती के बच्चों से मिलना स्वागत योग्य है, लेकिन उन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्वच्छ वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ पेयजल और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। केवल मुलाकात और तस्वीरें खिंचवाने से इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार यमुना सफाई के नाम पर लगातार प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रदूषण और गंदगी की स्थिति में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा। सरकार को यह बताना चाहिए कि अब तक यमुना सफाई पर क्या ठोस प्रगति हुई है, कितना प्रदूषण कम हुआ है और इसके लिए तय समयसीमा क्या है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि सरकार प्रचार पर ध्यान देने के बजाय यमुना की सफाई, बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और दिल्ली को स्वच्छ एवं प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए ठोस और जवाबदेह कदम उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *