कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकेपैतृक गांव हाथीपुर पहुंचे। उन्होंने शुभम के परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि सरकार इस हमले का कड़ाजवाब देगी।
सीएम योगी ने बताया हमला कायरता की पराकाष्ठा
संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले को कायराना और अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने महिलाओं के सामनेउनके सुहाग छीन लिए, यह बेहद शर्मनाक है। जल्द ही पूरी दुनिया देखेगी कि भारत इन आतंकियों को किस अंजाम तक पहुंचाता है।
शुभम की पत्नी ऐशान्या ने मुख्यमंत्री से कहा – “चाहिए सख्त बदला”
मुख्यमंत्री ने शुभम की पत्नी ऐशान्या से भी मुलाकात की। ऐशान्या ने रोते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ नहीं, बल्कि ऐसा जवाब चाहिएकि आतंकी सात पीढ़ियों तक किसी को नुकसान पहुंचाने से पहले सोचें। उन्होंने बताया कि वह और शुभम मैगी खा रहे थे, तभी कुछ लोग आए औरधर्म पूछने लगे। जैसे ही शुभम ने कहा कि वे हिंदू हैं, उन्हें गोली मार दी गई।
बिलखते पिता बोले – “ऐसी सजा मिले कि आतंकी कांप उठें”
शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि आतंकियों ने उनकी बहू से कहा था कि मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहे हैं। उन्होंने सरकार सेमांग की कि ऐसी कार्रवाई हो जिससे आतंकवादी भविष्य में किसी निर्दोष को मारने की हिम्मत न कर सकें।
गांव में पसरा मातम, पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
शुभम का शव जैसे ही देर रात गांव पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। शुभम की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों में भीपाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा साफ दिखा और वे लगातार “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाते रहे।
गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शुभम अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ 17 अप्रैल को कश्मीर घूमने गए थे। वे 23 अप्रैल को लौटने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले 22 अप्रैलको आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी। बुधवार रात उनका शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए हाथीपुर गांवलाया गया। शुभम का अंतिम संस्कार गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।