
वाम मोर्चा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में राज्यसभा के निवर्तमान सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य और मीनाक्षी मुखर्जी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। भट्टाचार्य जादवपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, वाम मोर्चा का युवा चेहरा मानी जाने वाली मीनाक्षी मुखर्जी उत्तरपारा सीट से चुनाव लड़ेंगी। मीनाक्षी मुखर्जी ने 2021 के नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वह शुभेंदु और ममता बनर्जी के बाद तीसरे स्थान पर रही थीं।
उपचुनाव की मतगणना
वाम मोर्चा ने कालीगंज सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार के रूप में सबीना यास्मीन को मैदान में उतारा है। वह छह साल की बच्ची तमन्ना की मां हैं, जिसकी पिछले साल जून में उपचुनाव की मतगणना के दिन कथित तौर पर जीत के जुलूस से फेंके गए देसी बम के विस्फोट में मौत हो गई थी। यह उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीता था। वाम मोर्चा ने कालीगंज सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उम्मीदवार के रूप में सबीना यास्मीन को मैदान में उतारा है। वह छह साल की बच्ची तमन्ना की मां हैं, जिसकी पिछले साल जून में उपचुनाव की मतगणना के दिन कथित तौर पर जीत के जुलूस से फेंके गए देसी बम के विस्फोट में मौत हो गई थी। यह उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीता था।