
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं घेवरा स्थित समाधि स्थल पर पुत्र प्रवेश साहिब सिंह एवं परिजनों के साथ मंत्री सिरसा एवं सांसद चांदोलिया ने श्रद्धांजली अर्पित की
डा. साहिब सिंह वर्मा जी की सादगी, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है — हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली 30 जून : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की पुण्य तिथि पर आज प्रातः उनके घेवरा स्थित समाधि स्थल पर उनके परिजनों पत्नी श्रीमती साहिब कौर, ज्येष्ठ पुत्र एवं दिल्ली सरकार में मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं छोटे पुत्र श्री सिद्धार्थ साहिब सिंह ने सपत्नीक हवन किया और इस अवसर पर श्री हनुमान भक्त श्री रसराज जी महाराज ने श्री सुन्दरकांड का पाठ किया। सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया आदि ने दिल्ली वालों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिल्ली भाजपा कार्यालय में भी आज डॉ. साहिब सिंह वर्मा की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के साथ श्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र एवं दिल्ली सरकार में मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, उपाध्यक्ष श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्रीमती योगिता सिंह, श्रीमती लता गुप्ता एवं श्री विनय रावत, मंत्री श्रीमती सोना कुमारी, कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय एवं श्री अमित गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सागर त्यागी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी, प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी, पार्टी नेता श्री गौरव खारी, श्री विजय सोलंकी, श्री ललित जोशी, श्री राजेश गुप्ता आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित किया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों की समस्याओं को उन्होंने हमेशा मजबूती से उठाया और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास किया।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की सादगी, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार और दिल्ली की जनता सदैव उनके योगदान को याद रखेगी और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेती रहेगी।