जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर में 36 और डोडा व किश्तवाड़ मेंआतंकवादियों और उसके मददगारों के दर्जनों ठिकानों पर छापे मारे और तलाशी ली. पहलगाम हमले के बाद छह दिनों के भीतर सुरक्षा बलों नेआतंकियों और ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के 600 से अधिक ठिकानों की तलाशी ली है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया किआतंकियों आतंकी संगठनों और उनके सहयोगियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में यह कार्रवाई कीजा रही है. यह कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की निगरानी में की गई श्रीनगर शहर में जिन 36 जगहों की तलाशी ली गई. उनमें सेज्यादातर आतंकवादियों और उनके मददगारों के थे आतंकवाद रोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने सैकड़ों संदिग्धों से पूछताछ भी की है. पहलगाम केबायसरन के मैदान में 22 अप्रैल के हमले बाद से नौ आतंकियों और ओजीडब्ल्यू के घरों को भी जमींदोज किया जा चुका है.
आतंकियों के घरों पर छापेमारी
पुलिस ने विशेष ऑपरेशन ग्रुप और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ सोमवार सुबह डोडा के 13 आतंकियों के घरों में छापे मारे. तलाशी के दौरान कईघरों से संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं. जिनकी जांच की जा रही है किश्तवाड़ जिले में भी तलाशी ली गई. सभी केआतंकी समूहों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय दहशतगर्दों से जुड़े होने का संदेह है। प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई काउद्देश्य हथियार दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त करने और राष्ट्र की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी षड्यंत्रकारी या आतंकी गतिविधि का पतालगाने और उसे रोकने के लिए साक्ष्य संग्रह और खुफिया जानकारी जुटाना है.पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वालों की तलाश में सुरक्षाबलों नेघाटी की चौकसी बढ़ा दी है. बीते एक सप्ताह में सुरक्षाबलों ने चार बार इन आतंकियों की घेराबंदी की. एक बार उनके साथ गोलीबारी भी हुई औरआतंकी डर कर भाग निकले.
खुफिया सूचनाओं व तलाशी अभियान जारी
दरअसल सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी खुफिया सूचनाओं व तलाशी अभियानों के जरिये आतंकियों का पता लगाया गया. एकसैन्य अधिकारी ने कहा कि घने जंगलों का फायदा उठाते हुए आतंकी बच रहे हैं. पर ऐसा बहुत दिन तक नहीं होगा. सूत्रों के मुताबिक सबसे पहलेअनंतनाग के पहलगाम तहसील के हापत नार गांव के पास जंगलों में दहशतगर्दों को देखा गया. फिर इनके कुलगाम के जंगलों में होने का इनपुटमिला. मौके पर सुरक्षाबलों ने इन्हें चारों ओर से घेरा. गोलीबारी भी हुई लेकिन आतंकी भाग निकले इसके बाद आतंकियों को त्राल रिज औरकोकेरनाग में देखा गया था.आतंकियों को इस बार किश्तवाड़ में कम बर्फ पड़ने का फायदा हो रहा है. बर्फ नहीं होने के कारण उन्हें पहाड़ी के रास्तेदूसरी ओर से जम्मू की तरफ घने जंगलों में भागने का मौका मिल रहा है. एक अधिकारी ने कहा कि हमारा मानना है कि वे अभी भी दक्षिण कश्मीर मेंहैं. इनके अभी भी इसी इलाके में छिपे होने की सूचना है. सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया है.