
गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने की वजह से कई लोगों की दुखद मौत होने और कइयों के गंभीर रूप सेघायल होने पर आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख जताया है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, गोवा प्रभारी आतिशी और प्रदेश अध्यक्षअमित पालेकर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन की बिना अनुमतिके अवैध रूप से चल रहे इस नाइट क्लब में हुई दुखद घटना के लिए भाजपा की गोवा सरकार को जिम्मेदार बताया है और सीएम प्रमोद सावंत सेइसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा किगोवा के अरपोरा में हुई दुखद अग्निकांड से बहुत दुःखी हूं, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर करे कि इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित लोगों को शक्ति और सांत्वना मिले।
आदेश देना केवल खानापूर्ति
वहीं, गोवा प्रभारी आतिशी ने एक्स पर कहा कि गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी आग की दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध औरदुखी हूं, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। गोवा सरकार कोइन खामियों की तुरंत जांच करनी चाहिए, जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, “आप” गोवा के प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने अस्पताल जाकर अग्निकांड में घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बर्नयूनिट में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक युवती की हालत नाजुक है जो 28 फीसद तक जल चुकी है। एक डॉक्टर भी इस हादसे केशिकार हुए हैं, उनकी हालत दूसरों से बेहतर है। इस हादसे में 25 लोगों की जान जा चुकी है। जिस तरीके से यह घटना हुई और मुख्यमंत्री ने खुदस्वीकार किया कि क्लब बिना अनुमति के अवैध रूप से चल रहा था, उससे यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन सो रहा था? अमित पालेकर ने कहाकि मैं पिछले एक साल से लगातार कह रहा हूं कि राज्य में हफ्ता वसूली और जबरन वसूली का खेल चल रहा है। कई क्लब बिना अनुमति के चल रहेहैं और इसके लिए अधिकारियों को हफ्ता दिया जाता है। मैंने खुले तौर पर नाम भी उजागर किए थे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहींहुई। उन्होंने इस घटना पर गोवा के मुख्यमंत्री के बयान को मगरमच्छ के आंसू बताते हुए कहा कि मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश देना केवल खानापूर्तिहै। यह मौतें रोकी जा सकती थीं। प्रशासन ने अब तक इन अवैध क्लबों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? क्यों उन्हें बिना सुरक्षा मानकों के चलनेदिया गया?
मानसिकता पर सवाल खड़ा करता
अमित पालेकर ने कहा कि डीजीपी ने रात को बयान दिया कि यह सिलेंडर ब्लास्ट था। लेकिन अस्पताल में भर्ती घायल डॉक्टर ने बताया कि वे खानाखा रहे थे तभी एक शो शुरू हुआ। शो के दौरान डांसर्स के पीछे फ्लेयर्स (आतिशबाजी) चलाए गए, जिससे छत ने आग पकड़ ली। छत सूखी घासकी बनी थी, जिसने 15 से 30 सेकंड में आग पकड़ ली और वह नीचे सोफों पर गिर गई। आग के डर से लोग बेसमेंट की तरफ भागे, जहां धुएं केकारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई, न कि जलने से। यह दर्शाता है कि वहां कोई एग्जिट प्लान नहीं था और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। अमितपालेकर ने सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये के मुआवजे को नाकाफी और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नजर में इंसान की जानकी कोई कीमत नहीं है। सरकार अपने एक-दो इवेंट कम कर दे या उनमें होने वाले खर्च और कमीशन को बचा ले, तो पीड़ितों को उचित मुआवजादिया जा सकता है। यह सरकार सीधे तौर पर इन मौतों के लिए जिम्मेदार है और सरकार के हाथ खून से सने हैं। भाजपा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत केपास अधिकांश विभाग हैं, लेकिन उनका प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। पर्यटकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारसदमे में हैं और कह रहे हैं कि वे अब कभी गोवा नहीं आएंगे। उन्हें समय पर एंबुलेंस तक नहीं मिली। यह दिखाता है कि प्रशासन पूरी तरह से चरमरागया है और सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। अमित पालेकर ने मांग की कि इस प्रशासनिक विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री कोतत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, स्थानीय पंचायत, सरपंच, सचिव और पुलिस अधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए, जिनकी नाकके नीचे यह अवैध कारोबार चल रहा था। उन्होंने कहा कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि एक त्रासदी है जिसने कई परिवारों के कमाने वाले सदस्योंको छीन लिया है। अमित पालेकर ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और हमारे कार्यकारी अध्यक्ष वाल्मीकि नायक दर्जनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन मुद्दोंको उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं। अगर डीजीपी बिना जांच के सिलेंडर ब्लास्ट का बयान देते हैं, तो यह उनकी मानसिकता परसवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी।