
रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ट्रेनों के आरक्षण चार्ट ट्रेन खुलने से चार घंटे पहले नहीं, बल्कि आठ घंटे पहले तैयार किए जाएंगे।इससे यात्रियों को अपनी टिकट की पुष्टि की स्थिति पहले से ही पता चल जाएगी, खासकर प्रतीक्षा सूची में होने की स्थिति में। नई प्रणाली दिसंबर2025 तक लागू की जाएगी।
दूर-दराज के यात्रियों को होगी विशेष राहत
ट्रेन छूटने से पहले टिकट कंफर्म होने की जानकारी मिलने से विशेष रूप से उन यात्रियों को लाभ होगा, जो दूर-दराज के इलाकों से आते हैं और समयपर वैकल्पिक यात्रा योजना नहीं बना पाते। इससे उन्हें यात्रा की योजना बनाने का समय मिलेगा।
दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए रात में बनेगा चार्ट
रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार, जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय दोपहर 2 बजे से पहले है, उनके लिए आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही तैयारकर लिया जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्री आवश्यक निर्णय जल्दी ले सकेंगे।
तत्काल टिकट बुकिंग होगी सख्त और पारदर्शी
तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए 1 जुलाई 2025 से नए नियम लागू होंगे। अब केवल प्रामाणिक यात्री ही तत्कालटिकट बुक कर पाएंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
ओटीपी व आधार आधारित पहचान होगी अनिवार्य
जुलाई के अंत तक तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित पहचान सत्यापन प्रणाली शुरू की जाएगी। इसमें यात्री की पहचान आधार कार्डया डिजीलॉकर से उपलब्ध सरकारी पहचान पत्रों से की जाएगी। इससे दलालों पर रोक लगेगी और टिकट बुकिंग अधिक सुरक्षित और विश्वसनीयहोगी।
नई प्रणाली की क्षमता और सुविधाएं बढ़ेंगी
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई आरक्षण प्रणाली को मंजूरी दे दी है। वर्तमान में एक मिनट में लगभग 32,000 टिकट बुक होते हैं, जबकि नई प्रणालीमें प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुक किए जा सकेंगे। पूछताछ क्षमता भी 4 लाख से बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट हो जाएगी।
यात्री अनुभव को बनाया जाएगा तकनीक आधारित
नई प्रणाली को अधिक यात्री अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा। टिकट बुकिंग, सीट चयन, किराया जानकारी और रियायतों जैसीसुविधाएं कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। दिव्यांग, छात्र और मरीजों के लिए विशेष प्रावधान भी शामिल होंगे।
किराया कैलेंडर की सुविधा भी उपलब्ध
नई प्रणाली में एक किराया कैलेंडर भी होगा, जिससे यात्री जान सकेंगे कि किस दिन का किराया कितना है। इससे टिकट बुक करने में पारदर्शिताबढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा होगी।