
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की. इस मुलाकात में राजनाथ सिंह नेयूएन मिशन में में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की. रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिलाओं की भागीदारी काप्रबल समर्थक है.
संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज यहां संयुक्त राष्ट्र के 15 देशों की सैन्यअधिकारियों की उपस्थिति संयुक्त राष्ट्र की एकता और सहयोग की उसकी भावना को दर्शाती है. संयुक्त राष्ट्र ने शांति अभियानों में महिलाअधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं. महिला अधिकारी शांति अभियानों में बहुमूल्य दृष्टिकोण लाती हैं वे अक्सर स्थानीयसमुदायों के साथ गहरा विश्वास बढ़ाने में सक्षम होती हैं और उनकी उपस्थिति यौन हिंसा को रोकने, मानवीय सहायता तक पहुंच में सुधार और लैंगिकसमानता को बढ़ाने में मददगार साबित हुई है.
नीतियों को कर रहे मजबूत
महिला शांति सैनिक रोल मॉडल के रूप में काम करती हैं, स्थानीय महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित करती हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्रशांति अभियानों में सबसे बड़ा योगदानकर्ता होने के नाते, भारत महिलाओं की भागीदारी और मिशनों में एकीकरण का प्रबल समर्थक रहा है हमारीविरासत 1960 के दशक में कांगो में महिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ शुरू हुई, और आज भी हम लैंगिक असमानताओं को पाटने के लिए ठोसकदम उठा रहे हैं. हम महिला अधिकारियों को शांति अभियानों के लिए तैयार करते हैं, और हम अपने सशस्त्र बलों और शांति अभियानों में महिलाओंकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नीतियों को भी मजबूत कर रहे हैं.
लड़कियों को करती है प्रेरित
ताकि महिलाओं को नेतृत्व और सेवा के समान अवसर मिलें. हम लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, समावेशी नेतृत्व को बढ़ावा देने और एक ऐसी दुनियाबनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सैन्य योगदान देने वाले देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे जहां शांति न केवल स्थायी हो, बल्कि विविधताऔर समानता के माध्यम से फले-फूले भी. राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘यूएन मिशन में महिलाओं की उपस्थिति यौन हिंसा को रोकने, मानवीय सहायतातक पहुंच में सुधार और लैंगिक समानता को बढ़ाने में मददगार साबित हुई है. महिला शांति सैनिक रोल मॉडल के रूप में काम करती हैं स्थानीयमहिलाओं और लड़कियों को प्रेरित करती हैं.