
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है सत्र के दौरान प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी कामाहौल बन गया। विपक्ष ने सरकार को घेरा. सत्र के दौरान लगातार हंगामा और नारेबाजी चलती रही. निधन के निर्देश के बाद सदन में प्रश्नकाल कीकार्यवाही जारी है. विपक्ष के नेता अपने सवाल पूछ रहे हैं. सरकार के मंत्रियों की तरफ से उनके जवाब दिए जा रहे हैं. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरूहुई तो नेता प्रतिपक्ष के अपमान के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा. 12.20 बजे से फिरसे कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निधन के निर्देश पढ़े इस दौरान सभी लोग शांत हो गए.
सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजीकरते हुए जमकर हंगामा किया.
जलभराव पर जुड़े मुद्दों पर चर्चा
प्रश्नकाल में विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभी अध्यक्ष सतीश महाना ने 15 मिनट के लिए हाउस स्थगित कर दिया है. सपा विधायक पल्लवीपटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानपुर मेडिकल कॉलेज, केजीएमयू, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज समेतआठ बड़े अस्पतालों में कैंसर का इलाज किया जा रहा है. कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रिसर्च जारी है जरूरत हुई तो केंद्र सरकार से बात करके आगेभी रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे. विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कैंसर रोगियों के लिए सरकारी सुविधाओं और कैंसर संस्थान कोलेकर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि क्या सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में कैंसर के इलाज के लिए कोई सुविधा बढ़ाई जाएगी?? सत्र से पहले सीएमयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
कार्ययोजना की भी करेंगें घोषणा
स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य सभी मुद्दों पर सरकार ने पिछले 8.5 वर्षों में जो कुछ भी किया है उस पर भी चर्चा होगी. विकसित भारत और विकसितउत्तर प्रदेश के विजन को लेकर 13-14 अगस्त को 24 घंटे की चर्चा होगी. सीएम ने आगे कहा कि चर्चा के बाद, हम सदन में एक विस्तृत कार्ययोजनाकी भी घोषणा करेंगे. उसमें बताएंगे कि कैसे सरकार नीति आयोग के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की मदद से इस विजन डॉक्यूमेंट में आम जनता के साथ-साथ हर वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी. उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए. सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना के साथ अपनाविजन सदन के पटल पर रखेगी.
सपा विधायक अतुल प्रधान मानसून सत्र में एक अनोखी कांवड़ लेकर पहुंचे। उनके कंधे पर जो कांवड़ थी. उसमें एक तरफ सरकार स्कूल व बच्चों कीतस्वीर लटक रही थी. दूसरी तरफ सरकारी शराब की दुकान की तस्वीर लटक रही थी. वहीं ऊपर डंडे पर बाबा साहेब और राम मनोहर लोहिया कीतस्वीर लगा रखी थी.