
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने दिल्ली और देशवासियोंके कल्याण के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगा। अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से रेखा गुप्ता ने दर्शन का एक वीडियो साझा करते हुएलिखा, “जय श्री राधे। जय श्री बांके बिहारी लाल की। प्रभु चरणों में यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा दिल्ली सहित समस्त देशवासियों पर बनी रहे।”
दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं मुख्यमंत्री
रेखा गुप्ता शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची थीं, जहां उन्होंने कमर गांव, कोसी कलां में बायो-सीएनजी प्लांट का उद्घाटन किया। इसप्लांट की क्षमता 2.5 टन प्रतिदिन है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर चिंता जताई और कहा कि उनकी सरकारप्रदूषण नियंत्रण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यमुना की दुर्दशा उनके शासनका परिणाम है।
गोवर्धन परिक्रमा के बाद मंदिर में पूजा
शनिवार को मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ गोवर्धन परिक्रमा भी की थी। रविवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने अपनी आत्मिक संतुष्टिव्यक्त की और कहा कि मंदिर में आकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारत और दिल्ली के विकास केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के नागरिकों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसके लिए वे प्रभु का आशीर्वादलेकर निष्ठा से कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सरकार विकसित भारत और विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने में सफलहोगी। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम निर्धारित था।