ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख सांसद महुआ मोइत्रा ने 3 मई को जर्मनी में निजी तौर पर शादी कर ली है। उनके जीवनसाथी बीजू जनतादल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा बने हैं। दोनों ने अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया परशादी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ पारंपरिक पोशाक और सोने के गहनों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
महुआ मोइत्रा का व्यक्तिगत जीवन और पहले के रिश्ते
महुआ मोइत्रा का निजी जीवन पहले भी चर्चा में रहा है। वे पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनका तलाक होगया। इसके बाद वे वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ तीन साल तक रिश्ते में रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे ‘धोखा खाया प्रेमी’ बताया था।
राजनीतिक करियर और विवाद
महुआ का पहला लोकसभा कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने गौतम अडानी पर सवाल एक प्रतिद्वंदी व्यवसायी केकहने पर उठाए थे। 2023 के कैश-फॉर-क्वेरी मामले में उनका नाम सामने आया था, जिसमें बीजेपी ने उन्हें और पिनाकी मिश्रा को घनिष्ठ संबंधों मेंबताया था। हालांकि, पिनाकी मिश्रा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।
पिनाकी मिश्रा का परिचय
पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के पुरी में हुआ। वे पहले कांग्रेस से 1996 में चुने गए और बाद में बीजू जनता दल के सदस्यके रूप में 2009 से 2019 तक लोकसभा में रहे। पिनाकी एक वरिष्ठ वकील भी हैं, जिन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयोंमें काम किया है।
राजनीतिक सफर और उपलब्धियां
महुआ मोइत्रा ने 2010 में टीएमसी में शामिल होकर राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे 2016 से 2019 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा कीसदस्य रहीं और 2019 में कृष्णानगर से लोकसभा चुनी गईं। हालांकि, उन्हें 2023 में आचार समिति की सिफारिश पर लोकसभा से निष्कासित कियागया था, पर वे 2024 के आम चुनाव में पुनः सांसद बनीं।