नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सरकारबनते ही भाजपा ने भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा की समितियों और अदालतों में चल रहेभ्रष्टाचार के मामलों को रद्द कर दिया, जिससे साफ है कि वह भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है।
महिला पेंशन, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति से जुड़े मामलों को खत्म किया गया
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने उन अधिकारियों के खिलाफ चल रहे केस वापस ले लिए जिन्होंने बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन रोकी, डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की सैलरी नहीं दी, और नालों की सफाई नहीं करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन फैसलों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपाके इशारे पर ही अधिकारियों ने दिल्ली की व्यवस्था को खराब किया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा में वित्त सचिव, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफमामले दर्ज किए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी मामलों को निरस्त कर दिया। इसके अलावा, जल बोर्ड से जुड़े मामलों को भी भाजपासरकार ने खत्म कर दिया, जिससे दिल्ली में सीवर की सफाई और जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई।
भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों को मिली माफी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने उन अधिकारियों को भी माफी दे दी, जिन्होंने सरकारी जमीन को निजी संपत्ति बताकर बेचा था। उन्होंनेदावा किया कि विधानसभा की विशेषाधिकार समिति में 6वीं और 7वीं विधानसभा से जुड़े 128 मामले और याचिका समिति में 179 मामले वापस लेलिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आईएएस अफसर आशीष माधवराव मोरे पर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को निजी संपत्ति में बदलने का आरोप था, लेकिनभाजपा सरकार ने उनके खिलाफ मामला खत्म कर दिया। इसी तरह, आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर पर नकली ओबीसी प्रमाण पत्र केआधार पर नौकरी पाने का आरोप था, लेकिन यह मामला भी निरस्त कर दिया गया।
दिल्ली की जनता को धोखा दे रही भाजपा
आप नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर उन सभी अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया, जिन्होंने दिल्ली में अव्यवस्था फैलाई। उन्होंनेआरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर रोककर और सफाई कर्मचारियों को हटाकर जानबूझकर दिल्ली की स्थिति को खराब किया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का यह कदम यह साबित करता है कि दिल्ली को नर्क बनाने में भाजपा की ही साजिश थी। उन्होंने दिल्लीवासियोंसे अपील की कि वे इस सच्चाई को समझें और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।