भारत सरकार ने चीन और तुर्किये के कुछ प्रमुख प्रसारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर उनकेअकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम देश विरोधी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने तथा पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने केआरोपों के तहत उठाया गया है।
शिन्हुआ, ग्लोबल टाइम्स और TRT वर्ल्ड पर लगा प्रतिबंध
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ, प्रमुख समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स, और तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड के ‘X’ हैंडल्स को भारत मेंएक्सेस नहीं किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि ये अकाउंट्स देश की अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ अपुष्ट और भ्रामक जानकारी प्रसारितकर रहे थे।
चीन के नए नक्शों और अरुणाचल विवाद के बीच आई कार्रवाई
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों को नए नाम देकर अपना दावा दोहराया। भारत ने इस परतीखी प्रतिक्रिया दी और इसे “बेतुका और निरर्थक” बताया। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है औररहेगा।
भारतीय दूतावास ने भी दी थी चेतावनी
इससे कुछ दिन पहले चीन में भारतीय दूतावास ने स्थानीय मीडिया को अपुष्ट और भ्रामक जानकारी साझा करने पर चेतावनी दी थी। दूतावास ने कहाथा कि बिना पुष्टि के खबरें साझा करना पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ है और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
भारत-पाक तनाव के बीच बढ़ी सतर्कता
दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारत ने विदेशी प्रचार माध्यमों पर विशेष नजर रखनी शुरू की है। सरकार का उद्देश्य है कि देशमें शांति और सुरक्षा के खिलाफ किसी भी डिजिटल प्रोपेगैंडा को रोक जाए।