
न्यूजीलैंड रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकातकी. इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रमुख रणनीति क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई. एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ताने कहा, न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने आज रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की. बैठक में मजबूत रक्षा संबंधों और प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. इसीदिन रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी कैथलीन पीयर्स से मुलाकात की. एक्स पर पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने कहा, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह नेनई दिल्ली में कैथलीन पीयर्स और पैट्रिक जॉन राटा से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने रणनीतिक वार्ता की शुरुआत का स्वागत किया और रक्षा संबंधोंको और मजबूत करने पर सहमति जताई.
आर्थिक संबंधों को और करना है मजबूत
रक्षा सहयोग के प्रति यह प्रतिबद्धता ऐसे समय में दोहराई गई है जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर बातचीत कादूसरा दौर हाल ही में नई दिल्ली में पूरा हुआ है। इस व्यापार वार्ता में, वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्कप्रतिक्रियाएं और व्यापार सुगमता, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, साफ-सफाई से जुड़े नियम, और आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हुईहै. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इस चर्चा में दोनों देशों ने कई मुद्दों पर जल्द सहमति बनाने की इच्छा जताई है. दोनों पक्षों नेएक संतुलित, व्यापक और दूरदर्शी समझौते पर पहुंचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के लिएबातचीत का दूसरा दौर 25 जुलाई को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसका मकसद द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को औरमजबूत करना है.
घनिष्ठ रहा है दोस्ताना
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिश्ते ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और दोस्ताना रहे हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं, समानकानून प्रथाएं और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के जरिये अपने नारिकों के लिए विकास और समृद्धि हासिल करने की समान सोच रखते हैं. जो इनरिश्तों को और मजबूत करने की एक मजबूत नींव प्रदान करती है. न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स औरन्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की. बैठक में मजबूत रक्षा संबंधों और प्रमुखरणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. इसी दिन रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी पीयर्स से मुलाकात की.