"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्रदेशअध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की, इसके बाद दीप प्रज्वलन भी किया गया।

भाजपा की सफलता पर बोले प्रदेश अध्यक्ष
वीरेंद्र सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, और यह कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में आज देश के 21 राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं और दिल्ली अब13वां राज्य है, जहां पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा – “देश प्रथमपार्टी द्वितीय
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित में समर्पित है। उन्होंने कहा, “देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम स्वयं अंतिम – यहीभाजपा का मूल मंत्र है।” उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरतहै।

कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों का सम्मान
समारोह में दिल्ली भाजपा कार्यालय के 38 कर्मचारियों को चुनाव प्रचार में उनके समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कासंचालन प्रदेश मंत्री सारिका जैन और नरेश वशिष्ठ ने किया। आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद, विधायक, पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थितरहे।
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में भी समारोह आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्यामें पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रत्येक जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रमों का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओं कोसंबोधित किया। पश्चिम दिल्ली में राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर ने, शाहदरा में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने, मयूर विहार में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षमल्होत्रा ने और उत्तर पूर्व दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। दक्षिण दिल्ली में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, करोलबाग मेंसांसद बाँसुरी स्वराज, चांदनी चौक में सांसद प्रवीन खंडेलवाल और नजफगढ़ में सांसद कमलजीत सहरावत ने कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। अन्य जिलोंमें भी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और स्थापना दिवस की भावना को सशक्त किया

भविष्य की दिशा में संकल्प
वीरेंद्र सचदेवा और रेखा गुप्ता दोनों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा से भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाएं और दिल्ली को“विकसित दिल्ली” बनाने के लिए सतत प्रयास करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व को पार्टी की मजबूती औरविकास का आधार बताया।

यह आयोजन भाजपा की संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को प्रदर्शित करता है, जो पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *