
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को सहारनपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए पाठशाला की आलोचना की. उन्होंनेकहा कि इसमें बच्चों को ए फॉर अखिलेश और डी फॉर डिंपल जैसे पाठ पढ़ाया जाना शिक्षा नहीं, समाजवादी ब्रेनवॉश है। उन्होंने इसे मासूम बच्चोंकी कोमल चेतना में राजनीतिक विष घोलने का षड्यंत्र बताया और कहा कि इस विकृत सोच का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष शुक्रवार को काशी आए और पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जब शासन किया तब भी बच्चों के भविष्य के साथखिलवाड़ किया और अब विपक्ष में रहते हुए भी बच्चों की शिक्षा को राजनीतिक रंग देने की ओछी कोशिश कर रही है. सपा की पाठशाला में भीपरिवार से आगे सोच नहीं बढ़ पाई है.
मंच नहीं बनने जाएगा दिया
बच्चों को ए फॉर अब्दुल कलाम पढ़ाने की जगह ए फॉर अखिलेश और डी फॉर डिंपल सिखाया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा को राजनीतिकविचारधारा थोपने का मंच नहीं बनने दिया जाएगा. सपा शासन में शिक्षा व्यवस्था नकल माफिया, जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षकों की भारी कमी सेजूझ रही थी. इसके विपरीत योगी आदित्यनाथ की सरकार में न सिर्फ शिक्षा की बुनियादी संरचना को मजबूती दी गई बल्कि डिजिटल शिक्षा, नईपाठ्यपुस्तकों और नकलविरोधी अभियानों के माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल मिला है. प्रधानमंत्री जनसभा में मंचपर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, डिप्टी सीएम ब्रजेशपाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे. उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकरमिश्र दयालु और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद रहेंगे.
परिवार से आगे नहीं बढ़ पाई सोच
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और मेयर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, नील रतन पटेल, सुनील पटेल, टी राम, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी मंच पर रहेंगे. भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष पीएम मोदी की जनसभा में हिस्सा लेने के लिए बनारस पहुंचे। इस दारौन उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर सियासी तंजकिया. उन्होंने कहा कि सपा की पाठशाला में भी परिवार से आगे सोच नहीं बढ़ पाई है.