
कांग्रेस पार्टी आज “बंगलूरू में कांग्रेस की ‘वोट अधिकार रैली का आयोजन कर रही है. पार्टी का दावा है कि यह रैली 2024 के लोकसभा चुनावों मेंकर्नाटक में हुई कथित वोट चोरी के खिलाफ है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्रीसिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को यह बताना है कि किस तरहलोकतांत्रिक प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई और मतदाताओं के अधिकार छीने गए.‘वोट अधिकार रैली’ के मंच से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोगऔर भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के डाटा-लीक और वोट चोरी को लेकर किए गए खुलासों के बाद चुनाव आयोग नेअपनी वेबसाइट बंद कर दी. राहुल ने आरोप लगाया कि एक ही वोटर कई बार वोट डाल रहा है और भाजपा इसी तरह चुनाव जीत रही है. उन्होंने कहा, भाजपा ने संविधान पर सीधा अतिक्रमण किया है. बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों की वेबसाइट पर भी गड़बड़ी मिली है. चुनाव आयोगको देशभर का डिजिटल चुनाव डाटा सार्वजनिक करना चाहिए.
विधानसभा चुनाव है नजदीक
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ 25 सीटों के कारण ही सत्ता में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार वोट की चोरी करकेबनाई गई है, न कि जनता के समर्थन से.
रैली को ‘हमारा वोट, हमारा हक, हमारी लड़ाई’ नाम दिया गया है. यह आयोजन सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें कई कार्यकर्ताओं और नेताओंकी मौजूदगी देखने को मिली. कांग्रेस ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान पैटर्न और मतदाता सूची को आधार बनाकर पूरे चुनाव पर सवाल उठाएहैं. पार्टी का दावा है कि इस क्षेत्र में उसे 1,14,000 वोटों से हराया गया जबकि शेष छह क्षेत्रों में उसे बढ़त मिली थी. पूरी लोकसभा सीट पर कांग्रेसको 6,26,208 वोट मिले जबकि भाजपा को 6,58,915 वोट, और जीत का अंतर रहा 32,707 वोट. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यहअसामान्यता दिखाती है कि महादेवपुरा में कुछ गड़बड़ी हुई है. यह रैली ऐसे समय हो रही है जब देश में बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं.
पार्किंग पर भी लगाई गई रोक
कांग्रेस इस रैली के जरिए न सिर्फ कर्नाटक बल्कि पूरे देश में यह संदेश देना चाहती है कि वह वोटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीर है. पार्टी काइरादा है कि यह आंदोलन पूरे देश में एक नई राजनीतिक जागरूकता पैदा करे और लोगों को यह एहसास दिलाए कि उनका वोट ही उनका सबसे बड़ाअधिकार है, जिसे कोई छीन नहीं सकता. बंगलूरू में यातायात प्रभावित रैली के मद्देनजर बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने यातायात पर कई पाबंदियां लगाईहैं। एमजी रोड, क्यूबन रोड, ओल्ड एयरपोर्ट रोड, चालुक्य रोड, शांतला जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गईहै. कई जगहों पर पार्किंग पर भी रोक लगाई गई है. प्रशासन की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है.