भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिसार और यमुनानगर मेंजनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने वक्फ कानून के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और पड़ोसी राज्यों की तुलना करते हुए हरियाणा में तेज़विकास का ज़िक्र किया।
हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों पर निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के साथ विश्वासघात हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, वहीं कर्नाटक मेंमहंगाई और टैक्स के कारण जनता परेशान है। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस सरकार की आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को भ्रष्टाचारमें नंबर वन बना दिया गया है।
तेलंगाना का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वहां की कांग्रेस सरकार जंगलों को उजाड़ रही है, जबकि बीजेपी कचरे से गोबरधन बनाने जैसेनवाचारों पर काम कर रही है।
बीजेपी और कांग्रेस के विकास मॉडल में अंतर
पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर कांग्रेस का मॉडल है, जो असफल हो चुका है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी का मॉडल विकास और सच्चाई पर आधारितहै। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराया और यमुनानगर को भी इस दिशा में अग्रसर बताया।
संस्कृति और श्रद्धा की भूमि यमुनानगर में भावुक हुए प्रधानमंत्री
यमुनानगर की सभा में पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह भूमि मां सरस्वती के उद्गम की भूमि है, जहां मंत्रा देवी, पंचमुखी हनुमान औरकपाल मोचन साहिब जैसे पवित्र स्थल हैं। यह क्षेत्र न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि उद्योग के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने यमुनानगर को भारत के औद्योगिक मानचित्र पर एक मजबूत स्तंभ बताया।
कांग्रेस को दी मुस्लिम अध्यक्ष बनाने की सलाह
हिसार की सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को तंज कसते हुए मुस्लिम अध्यक्ष बनाने की सलाह दी, जिससे कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर उनकीनाराजगी स्पष्ट झलकती है।