जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बैसरन घाटी से महिलाएं और बच्चे डर के मारेनीचे की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ बुजुर्ग भी घबराए हुए दिखाई देते हैं। यह दृश्य हमले के करीब एक घंटे बाद का बतायाजा रहा है, जब पर्यटक जान बचाकर घाटी से नीचे के रास्ते लौट रहे थे।
सीसीटीवी में कैद हुआ आतंक के बाद का माहौल
वीडियो उस मार्केट का है जो बैसरन घाटी के नीचे स्थित है। फुटेज में देखा जा सकता है कि महिलाएं और बच्चे बदहवासी की हालत में दौड़ रहे हैं।इस दौरान तेज रफ्तार में आती गाड़ियाँ भी नजर आती हैं, जिनमें घायलों को लाया जा रहा है। इस भगदड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैकि उस समय घाटी में कितनी भारी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।
हमले में 26 पर्यटकों की मौत, पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक
22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं केप्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ आपात बैठक की। इस बैठक में हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना कोसख्त कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई।
सेना का जवाब, एलओसी पर तनाव
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी शुरू कर दी है। बीते दस दिनों में पाकिस्तान ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सेना ने सख्त जवाब दिया।
कई इलाकों में पाकिस्तानी गोलीबारी
भारतीय सेना के अनुसार, 3 से 4 मई की रात पाकिस्तानी चौकियों से कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर क्षेत्रों मेंअकारण गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका तुरंत और सटीक जवाब दिया।
साइबर मोर्चे पर भी हमले, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सीमावर्ती गोलीबारी के साथ-साथ पाकिस्तान भारतीय सैन्य संस्थानों को साइबर हमलों का भी निशाना बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अब तकसेना से जुड़े शैक्षणिक, चिकित्सा और कल्याण संस्थानों की वेबसाइट्स पर साइबर अटैक कर चुका है। हालांकि, भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों नेसमय रहते इन प्रयासों को विफल कर दिया।