कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति से देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने कईउदाहरण देकर बताया कि कैसे मोदी सरकार ने भारत के हितों से समझौता किया।
अमेरिका ने भारत-पाक के बीच बात करवाई:- पवन खेड़ा ने बताया कि अमेरिका के एक अधिकारी ने कोर्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीचशांति समझौता अमेरिका ने करवाया। इससे भारत की छवि को नुकसान हुआ क्योंकि भारत हमेशा कहता रहा है कि हम बिना किसी तीसरे देश कीमदद के बात करते हैं।
व्यापार में चीन को फायदा, भारत को नुकसान:- भारत टेस्ला और स्टारलिंक जैसी कंपनियों को लाना चाहता था, लेकिन ये चीन को मिल गईं।अमेरिका. चाहता है कि भारत रूस से हथियार न खरीदे और BRICS से दूरी बनाए।
पाकिस्तान को F-16 विमान,भारत को मना:- अमेरिका ने पाकिस्तान को फाइटर प्लेन F-16 की मदद दी, जबकि भारत को F-35 विमान नहीं दिए।इससे भारत की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।
G-7 बैठक में भारत को नहीं बुलाया गया:- 6 साल बाद पहली बार भारत को G-7 की बड़ी बैठक में नहीं बुलाया गया। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीयसाख को झटका लगा।
चीन कर रहा है भारत के खिलाफ काम:- चीन ने अरुणाचल की जगहों के नाम बदले, ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाया और भारत को ज़रूरी चीज़ें देना बंदकर दीं। मोदी सरकार फिर भी शांत है।
रूस अब पाकिस्तान को हथियार दे रहा है:- जो रूस पहले भारत का दोस्त था, अब वह पाकिस्तान को 2.6 अरब डॉलर के हथियार दे रहा है। ये चिंताकी बात है।
पड़ोसी देश भारत से दूर हो रहे हैं:- कुवैत, मालदीव और नेपाल जैसे देश अब भारत से दूरी बना रहे हैं और पाकिस्तान से नज़दीक हो रहे हैं।
पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने विदेश नीति में बार-बार भारत के हितों से समझौता किया है। इससे देश की सुरक्षा और मान-सम्मान कोनुकसान हुआ है।
उनका सीधा सवाल था:- “नमस्ते नरेंद्र… या SURRENDER नरेंद्र?”