
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ हैवानियत की गई। इस घटना के बाद विपक्षी दल भाजपा लगातार ममतासरकार को घेरने का काम कर रहा है। इस बीच अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (14 अक्तूबर) को राज्य में “बिगड़ती कानून-व्यवस्था” के बीच”आत्मरक्षा” के लिए महिलाओं के बीच लाल मिर्च पाउडर बांटा। भाजपा का अभियान, जिसे उन्होंने ‘ऑपरेशन लाल मिर्च’ नाम दिया, उसे कोलकाताके साल्ट लेक के एक मेट्रो स्टेशन के पास शुरू हुआ, जहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला यात्रियों को लाल मिर्च पाउडर के पैकेट बांटे औरउनको बताया कि ये आत्मरक्षा के लिए हैं।
हेली के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई
एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, “हम ये पैकेट माताओं और बहनों को बांट रहे हैं, ताकि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें, संदेश सरल है – हमेंअपनी सुरक्षा करनी है, और जरूरत पड़ने पर लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए।” भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा किमहिलाओं से देर रात बाहर ना निकलने की अपील करने वाली मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी राज्य सरकार की उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलताकी स्वीकारती है। हालांकि सीएम बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि उनकी टिप्पणियों को “जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया”। आपको बता दें किपश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की 23 वर्षीय ओडिशा निवासी छात्रा के साथ उस शुक्रवार रात (10 अक्तूबर) सामूहिक दुष्कर्म किया, जब वह अपनी सहेली के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी।
पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने आत्मरक्षा के लिए बताया
वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “2025 में हम इस विचार को स्वीकार नहीं कर पाएंगे कि महिलाओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए।” इधर, एक आईटी कर्मचारी ने कहा, “स्थिति वाकई चिंताजनक है। अगर एक महिला मुख्यमंत्री यह सुझाव दे रही हैं कि महिलाओं को देर रात बाहरनहीं निकलना चाहिए, तो हम कैसे काम करेंगे? मेरे दफ्तर का समय रात 10:30 बजे तक बढ़ जाता है, मुझे क्या करना चाहिए? ऐसे में मुख्यमंत्री कोघर से काम करने की व्यवस्था करनी चाहिए।” पश्चिम बंगाल भाजपा ने दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार के विरोध में कोलकाता में महिलाओं के बीच लालमिर्च पाउडर बांटा, जिसको पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने आत्मरक्षा के लिए बताया।