नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिला स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और योगदानको नमन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बैजयंत पांडा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीयअध्यक्षा वनथी श्रीनिवासन, और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेत्री रूबी फोगाट यादव
की उपस्थिति में ‘वीरांगना’ ई-कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और महिला स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया।
वीरांगना रानी वेलु नचियार पर भव्य नाट्य मंचन
इस मौके पर वीरांगना रानी वेलु नचियार के साहस और शौर्य को दर्शाने वाला भव्य नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह कोभाव-विभोर कर दिया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने महिला स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई और राष्ट्र निर्माण मेंमहिलाओं की भूमिका पर जोर दिया।