दिल्ली भाजपा के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नागपाल ने आज राजधानी में पार्टी संगठन के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 14 जिलों केनवनिर्वाचित अध्यक्षों और प्रदेश परिषद के 105 नवनिर्वाचित सदस्यों के नामों की सूची सार्वजनिक की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की बधाई
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी नवचयनित जिला अध्यक्षों और प्रदेश परिषद सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वासजताया कि यह नई टीम पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों में अनुभव और नई भागीदारी का संतुलन
घोषित जिला अध्यक्षों में कुछ पुराने चेहरे भी शामिल हैं, जैसे कि विजेन्द्र धामा (मयूर विहार), दीपक गाबा (शाहदरा), और चन्द्रपाल बक्शी (पश्चिमीदिल्ली), जो पहले भी इसी पद पर कार्य कर चुके हैं।
इसके अलावा, चार अन्य नेताओं अरविन्द गर्ग (चांदनी चौक), विनोद सहरावत (उत्तर पश्चिमी), वीरेन्द्र बब्बर (करोल बाग), और मास्टर बिनोद कुमार(नवीन शाहदरा) – को पुनः उन्हीं जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला नेतृत्व को नई भूमिका
नई टीम में महिला भागीदारी को बढ़ावा देते हुए पहली बार दो महिला नेताओं को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है राज शर्मा गौतम (नजफगढ़) और माया बिष्ट (दक्षिणी दिल्ली)। यह संगठनात्मक विविधता का प्रतीक है।
प्रदेश परिषद में प्रमुख चेहरे शामिल
105 सदस्यों वाली दिल्ली प्रदेश परिषद में कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें विधायक पवन शर्मा, कपिल मिश्रा, कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, प्रद्युम्न राजपूत, संदीप सहरावत, राजकुमार चौहान, नीरज बैसोया, अनिल शर्मा और राजकुमार भाटिया प्रमुख नाम हैं।
अन्य उल्लेखनीय सदस्यों में तिलक राम गुप्ता, पूनम भारद्वाज, जितेन्द्र महाजन, कुलवंत राणा, श्याम शर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व महापौरसुभाष आर्य, प्रीति अग्रवाल और नरेन्द्र चावला शामिल हैं।
इसके अलावा, वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी सुनीता कांगड़ा, विनय रावत, नरेश कुमार ऐरण, सारिका जैन, डॉ. सुमित भसीन और प्रवीण शंकर कपूर भीपरिषद में जगह पाने वालों में हैं।