सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी द्वारा आयोजित एक भव्य तिरंगा यात्रा में आज हजारों दिल्लीवासियों ने देशभक्ति का संदेश दिया। कर्तव्य पथ सेइंडिया गेट स्थित नैशनल वॉर मेमोरियल तक निकली इस यात्रा में कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित स्काउट, एनसीसी कैडेट, डॉक्टर, वकील, नर्सिंगस्टाफ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल
इस राष्ट्रवादी आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्रीहर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद मनोज तिवारी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चंदोलिया, बांसुरीस्वराज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इंद्राज, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल औरदिल्ली भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विष्णु मित्तल सहित अनेक विधायक व पार्षदों ने भाग लिया।
राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे, आज भीसरकार के निर्णयों पर अविश्वास जता रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने और कट्टरपंथी वोट बैंक साधने का आरोपलगाया।
दिल्ली ने दिखाई एकजुटता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से दिल्लीवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद विरोधी रुख को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंनेकहा कि भारत अब आतंकी हमलों का करारा जवाब देने में संकोच नहीं करेगा और सरकार की नीति स्पष्ट है – गोलीबारी अब युद्ध की श्रेणी मेंआएगी।
ऑपरेशन सिन्दूर केवल जवाब नहीं, प्रतिज्ञा है
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि आज का भारत सहनशील जरूर है, लेकिन अब किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि को सहननहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिन्दूर” केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह न्याय और राष्ट्रगौरव की एक स्पष्ट प्रतिज्ञा है। उन्होंने दोटूक कहा – “टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते, अब पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके पर या आतंकवाद के खात्मे पर।”
तिरंगा देश की आत्मा है
श्री चुग ने अपने संबोधन में तिरंगे को केवल एक झंडा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा करार दिया और कहा कि इस आत्मा का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कररहे हैं।