नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। 6 अप्रैल कोपार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित सभी 14 संगठनात्मक जिलों में ध्वजारोहण और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सुबह 9 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पार्टी का ध्वजफहराएंगे। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित करने और मिठाई वितरण का कार्यक्रम होगा।
प्रमुख नेताओं की जिलों में भागीदारी
प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर पश्चिमी दिल्ली में, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शाहदरा में, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मयूर विहार में, संगठनमहामंत्री पवन राणा नवीन शाहदरा में, सांसद मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी जिले में, सांसद योगेंद्र चंदोलिया उत्तर-पश्चिम जिले में, सांसद कमलजीतसहरावत नजफगढ़ में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली में, सांसद बांसुरी स्वराज करोल बाग में, प्रवीन खंडेलवाल चांदनी चौक में, प्रदेशमहामंत्री विष्णु मित्तल केशवपुरम में, दिनेश प्रताप सिंह नई दिल्ली जिले में, सारिका जैन महरौली में और नरेश वशिष्ठ बाहरी दिल्ली जिले मेंआयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, एक आंदोलन” – वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी आंदोलन है, जो पिछले 45 वर्षों सेदेश के विकास और राष्ट्रविरोधी ताकतों से लड़ने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है औरभाजपा इसी दिशा में काम कर रही है।