
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज-1 क्षेत्र में सोमवार, 30 जून को एक केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। इस विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या में औरइज़ाफा हो सकता है।
इलाज के दौरान गई कई मजदूरों की जान
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि मौके से छह शव बरामद किए गए, जबकि कई मजदूरों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
धमाके से उड़ गया औद्योगिक शेड
प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का औद्योगिक शेड पूरी तरह से तबाह हो गया। कई मजदूरविस्फोट के झटके से हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग परकाबू पाने का प्रयास शुरू किया।
फैक्ट्री में मौजूद थे 100 मजदूर
घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 100 मजदूर काम कर रहे थे। यह फैक्ट्री विभिन्न रसायनों का उत्पादन करती है। हालांकि, अभी तक सभी घायलोंऔर मृतकों की स्पष्ट संख्या सामने नहीं आ सकी है। प्रशासन द्वारा बचाव अभियान अब भी जारी है।
PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणाकी है। इसके साथ ही घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हुआ विस्फोट
यह विस्फोट सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में हुआ। यह कंपनी फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सक्रिय है और API, इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स औरविटामिन-खनिज मिश्रणों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है।
अभी नहीं मिला कोई शव: प्रशासन
संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया कि मौके पर अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, हालांकि अस्पताल में भर्ती कई लोगों कोमृत घोषित कर दिया गया है। प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।