
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को राज्य के शहरी क्षेत्रों में डीएमके सरकार की प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तारका उद्घाटन किया. स्टालिन ने अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ चेन्नई में सेंट जोसेफ प्राइमरी स्कूल में बच्चों को भोजन परोसा और इसयोजना का शुभारंभ किया. सीएम मान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यह विस्तार योजना के कार्यान्वयन के पांचवें चरण काहिस्सा है, जिससे 2,429 स्कूलों के 3.06 लाख और बच्चों को लाभ मिलेगा. आज नए शुभारंभ के साथ राज्य में कुल 20.59 लाख बच्चे मुख्यमंत्रीनाश्ता योजना से लाभान्वित होंगे.
पहले चरण का किया शुभारंभ
सरकारी प्रवक्ता पी. अमुधा ने सोमवार को बताया था कि केंद्रीकृत रसोई में स्वच्छ तरीके से नाश्ता तैयार करने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव अमुधा ने कहा, ‘तैयार किए गए व्यंजन जैसे पोंगल, खिचड़ी या उपमा, साथ ही दाल और सांभर जैसे साइड डिश वैन की ओरसे संबंधित स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने 6 मई, 2022 को विधानसभा में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना लागूकरने की घोषणा की थी. इसके बाद 2022 में ही उन्होंने 15 सितंबर को मदुरै में इसके पहले चरण का शुभारंभ किया था.
बच्चों के साथ किया भोजन
इससे पहले रविवार को स्टालिन ने कहा था कि जस्टिस पार्टी के दिनों से लेकर द्रविड़ मॉडल सरकार तक, हम बच्चों की भूख मिटाने और उन्हें शिक्षादेने के लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं. यह केवल भोजन नहीं है, बल्कि विकास का आधार है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पंजाब केमुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के विस्तार का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई में शहरी क्षेत्रों के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नाश्ता योजना के विस्तार का उद्घाटन किया. इस दौरान स्टालिन औरमान ने चेन्नई में बच्चों को भोजन परोसा उन्होंने बच्चों के साथ भोजन किया.