
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है. राजनीतिक पार्टियों की तैयारी और उनकेमुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को टीएमसी शहीद दिवस रैली में भाजपा केखिलाफ जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा बंगालियों पर भाषाई आतंकवाद थोप रही है और अगर यह नहीं रुका तो यह विरोध आंदोलनदिल्ली तक पहुंचेगा. कोलकाता में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना जरूरी हैऔर इसके बाद केंद्र से भी भाजपा को हटाना होगा. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बंगाली अस्मिता (गौरव) के लिए एकजुट होकर लड़ें.
बंगालियों को किया जा रहा है परेशान
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एलान किया कि 27 जुलाई से राज्य में भाषा आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बंगालीभाषा और पहचान पर हो रहे हमलों के खिलाफ हमें आवाज उठानी होगी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों कोपरेशान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एनआरसी नोटिस भेजे जा रहे हैं. लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और डिटेंशन कैंपों में डाला जारहा है. उन्होंने याद दिलाया कि 2019 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी थी और अब फिर से बंगालियों को उनकीपहचान से वंचित करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर भी ममता ने तीखा हमला बोला. उन्होंनेकहा कि अपने राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं लेकिन बंगाल के मामलों में दखल दे रहे हैं.
चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर
मैं सुष्मिता देव से आग्रह करती हूं कि वे असम में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करें हम सब उनका साथ देंगे .ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीरआरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ईसी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है, जैसे बिहार में किया गया था.”अगर यही कोशिश बंगाल में की गई तो हमउनका घेराव करेंगे. हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे. सीएम ममता बनर्जी के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा पर निशानासाधा. उन्होंने भाजपा को बांग्ला विरोधी पार्टी करार दिया। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा बंगालियों को डिटेंशन कैंप में भेजना चाहती है. लेकिन2026 के विधानसभा चुनाव के बाद खुद बीजेपी को बंगाल से बाहर कर दिया जाएगा। कोलकाता में आयोजित टीएमसी के शहीद दिवस की रैलीको संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि बंगालियों को डिटेंशन कैंप में भेजा जाए. लेकिन मैं साफ कहता हूं – 2026 के चुनाव के बाद बीजेपी को ही डिटेंशन कैंप में भेजेंगे और राज्य से मिटा देंगे.