
संसद में सोमवार जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा होनी है. इस बीचशिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ कीगई तमाम कार्रवाइयों के बावजूद पहलगाम हमले में शामिल चारों आतंकी अब भी फरार हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी जानना चाहते हैं कि खुफिया तंत्रमें चूक कहां हुई. पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर का भाषण हमला होने से पहले ही हो चुका था, फिर हम सतर्क क्यों नहीं हुए? उन्होंने कहाकि हमले में लोगों को उनके धर्म पूछकर मारा गया ताकि देश में माहौल बिगाड़ा जा सके, लेकिन भारतीयों ने एकजुटता दिखाकर उस साजिश कोनाकाम कर दिया. बता दें कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने ओवरसीज पाकिस्तानिज सम्मेलन में कहा था कि पाकिस्तान और भारत हरमामले में अलग हैं। धर्म, परंपरा, सोच और महत्वाकांक्षाएं। उन्होंने 1947 की टू-नेशन थ्योरी का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों से कहा था किवे अपने बच्चों को हिंदू-मुस्लिम के बीच अंतर सिखाएं.
कई उठाए कदम
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत सरकार ने हमले के बाद कई कड़े कदम उठाए. इसके तहत सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया, पाकिस्तानीमीडिया चैनलों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगाया गया. व्यापार और द्विपक्षीय वार्ताएं रोकी गईं और विभिन्न देशों मेंराजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल भेजे गए. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इतने कदमों के बावजूद चारों आतंकी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं औरइससे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल उठते हैं. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंनेकहा कि चिदंबरम जी कई मंत्रालयों में काम कर चुके हैं. गृहमंत्री भी रह चुके हैं भारत-पाकिस्तान के पिछले 70 वर्षों के इतिहास को देखें, तो हमें नयुद्ध का सबूत चाहिए, न आतंकवाद का सब पाकिस्तान के ही कारण हुआ है. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि कोई सबूत नहीं है कि हमलावर पाकिस्तान से आए थे। इस पर शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तीखीप्रतिक्रिया दी है.
जोरदार बहस की है उम्मीद
उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी एशिया कप क्रिकेट मैच पर भी आपत्ति जताई और कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान दुनिया में कहींभी क्रिकेट मैच खेलते हैं, तो यह देश के हित में नहीं होगा. प्रियंका चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का सामान्य रिश्तादेश की सुरक्षा नीति के खिलाफ हो सकता है. गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोषनागरिक मारे गए थे. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसे’ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया. अब संसद में इस पूरे मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस की उम्मीद है.