लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि भारत को आर्थिक और सामरिक दृष्टि से महाशक्ति बनाने केलिए ‘एक देश, एक चुनाव’ प्रणाली को अपनाना अनिवार्य है। वे शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा टाउन हॉलकार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसका विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ था।
कार्यक्रम से पूर्व श्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा भारतीय सेना केसम्मान व समर्थन में एकजुटता दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्रशिसोदिया, विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमितचौधरी मौजूद रहे।
भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, रक्तदान की अपील
तिरंगा यात्रा के दौरान श्री धर्मपाल सिंह ने लोगों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि भारतीय सेना का साहस और पराक्रम हर परिस्थिति में देशकी रक्षा में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और उनके बलिदान को सलाम करता है।
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से विकास को मिलेगा बल
युवा टाउन हॉल में संवाद करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ एक आवश्यक प्रशासनिक सुधार है। यदि लोकसभा और विधानसभाचुनाव एक साथ तथा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी एक साथ कराए जाएं तो इससे देश के संसाधन व मानवशक्ति की बचत होगी, जो राष्ट्रनिर्माण में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनावों पर लगभग 1.24 लाख करोड़ रुपये का खर्च आया, जबकिबार-बार लगने वाली आचार संहिता से विकास कार्य बाधित होते हैं।
राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक बचत का माध्यम
श्री सिंह ने जोर दिया कि एकसाथ चुनाव से राजनीतिक स्थिरता आएगी और देश के करोड़ों रुपये बचाए जा सकेंगे, जो जनता के हित में उपयोग होसकते हैं। इससे नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत’ का संकल्प साकार होगा।
पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में बनी स्टैंडिंग कमेटी
उन्होंने बताया कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए एक स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथकोविन्द कर रहे हैं। यह विषय अब आमजन के बीच जाकर जनमत तैयार कर रहा है।
विपक्षी दलों से समर्थन की अपील
धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब 1967 तक देश में एकसाथ चुनाव हो सकते थे, तो आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों का विरोध समझ सेपरे है। उन्होंने आह्वान किया कि गांव, शहर, गली, मोहल्ले और चाय की दुकानों तक इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, वकीलों, चिकित्सकों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों से ‘एक देश, एक चुनाव’ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कियाकि यह एजेंडा केवल भाजपा का नहीं बल्कि पूरे देश का है।