मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाले जा रहे जुलूस पर उस समय पथराव हो गया, जब यह कर्नलगंज मस्जिदके पास से गुजर रहा था। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं और तत्काल कार्रवाई के बादस्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।
हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद
पथराव की घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने थाने का घेराव किया और बाजार बंद करवाते हुए आरोपियोंपर कड़ी कार्रवाई की मांग की। देर रात तक विरोध प्रदर्शन और जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
नौ लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी मान सिंह ठाकुर के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कीगई है और बाकी उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुल 20 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें 5 नामजद हैं। आरोपियोंपर मारपीट, हत्या की कोशिश और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
स्थिति सामान्य, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद पूरे शहर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रणमें है और हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों परध्यान न देने की अपील की है।
जुलूस के लिए नहीं ली गई थी अनुमति
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इसी दौरान कर्नलगंज मस्जिद केपास विवाद शुरू हुआ, जो पथराव में बदल गया। फिलहाल प्रशासन सघन निगरानी के साथ स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।