पटना: भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और बलिदान के समर्थन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा शनिवार को राजधानी पटना में एक भव्य तिरंगायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से आरंभ होकर कारगिल चौक तक निकाली गई, जिसका नेतृत्व एआईसीसीके राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम नेकिया।
सेना के प्रति समर्थन और एकजुटता का प्रदर्शन
संध्या काल में निकली इस यात्रा में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत माता और सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। साथ ही, पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ भी जमकर विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने इस यात्रा को सेना के साथ राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक बताया।
भूपेश बघेल बोले – ‘हम हर परिस्थिति में सेना के साथ खड़े हैं’
तिरंगा यात्रा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि यह आयोजन देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब देशयुद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है, तब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने लोगों से सेना के निर्देशों का पालन करनेऔर रक्तदान जैसे योगदान देने की अपील की।
कृष्णा अल्लावारू का पाकिस्तान को चेतावनी भरा संदेश
प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि भारतीय सेना ने पहले भी पाकिस्तान को सबक सिखाया है और अब समय फिर से आ गया है कि आतंक केपनाहगारों को जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना को पूर्ण समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है और तिरंगा यात्राओं के माध्यम से हमउनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।
राजेश राम ने कहा – ‘सेना का संदेश साफ है, भारत की ओर आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर पाकिस्तान को जवाब दे रही है और कांग्रेस पार्टी उनके साथ कदम से कदम मिलाकरखड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता न केवल रक्तदान के लिए बल्कि किसी भी जरूरत में सेवा देने के लिए तैयार हैं।
बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति
तिरंगा यात्रा में भूपेश बघेल, कृष्णा अल्लावारू और राजेश राम के अलावा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषदमें नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, विजेंद्र चौधरी, अजयचौधरी समेत सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।